आजमगढ़ शहर के सिविल लाइन स्थित रोडवेज के निकट द लैंडमार्क होटल का भव्य शुभारंभ बुधवार को पूजा पाठ कर संपन्न हुआ ।तत्पश्चात वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन हुआ ।इस अवसर पर होटल अधिष्ठाता उद्योगपति रमाशंकर राय ने कहा कि इस होटल में सभी आधुनिक सुख सुविधाओं से सुसज्जित है जिसमें ऐसी ,नान एसी कमरे, सिंगल कमरा, डबल बेड के कमरे। बैंकेंट हाल को खूबसूरत ढंग से बनाया गया है। जिसमें ठहरने वाले यात्रियों को कोई और असुविधा न हो। होटल में भोजन एवं नाश्ते के लिए उत्तम व्यवस्था है जिससे दूर से आने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो ।जिसका पूरा ख्याल रखा गया है। होटल मे सुरक्षा के सभी मानक को भी पूरा किया गया है। मांगलिक कार्यक्रम होता है तो उसकी भी व्यवस्था की गई है । होटल में अच्छे रेस्टोरेंट की व्यवस्था की जाएगी ।इस अवसर पर विनोद राय ,आर पी राय, सत्येंद्र राय, अखिलेश मिश्रा ,डॉ एके राय, डॉक्टर डीपी राय, जयनाथ सिंह, कृष्ण पाल, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, अरुण सिंह ,बंटी राय, अनिल राय, सुनील राय,शशि प्रकाश राय इत्यादि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। आए हुए सभी अतिथियों का अरुण राय ने आभार व्यक्त किया l
आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...