आजमगढ़ लालगंज के शगुन मैरिज हॉल में दैनिक जागरण शिरोमणि सम्मान समारोह भव्य आयोजन हुआ जिसका शुभारंभ महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार एवं लालगंज के अन्य सम्मानित सदस्यों ने दीप प्रज्वलन कर किया उसके पश्चात मुख्य अतिथि के रूप में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार ने अपने संबोधन में बताया कि सम्मान होना एक फक्र की बात है अच्छे कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करना बड़ा पुनीत और महान कार्य है। जो उनके हौसलों को बढ़ाता है और दिन प्रतिदिन वह अच्छे कार्य करने की भूमिका में हमेशा लगे रहते हैं जिस तरह समाज के अच्छे लोगों का चयन करना उन्हें सम्मानित करना खुद में एक बड़ा काम है । प्रोफेसर ने कहा कि उदाहरण के रूप में उन्होंने बताया कि एक मजदूर ने जब अपने मालिक से अपना मिस्तीराना मांगा तो उसने कहा कि 1000 डॉलर रुपए हो गया। इतना ज्यादा रेट तब मालिक अचंभे में पड गया ।और बोला कि तुम अपना बिल हमें दिखाओ तो उसने बताया कि एक डॉलर एक हथौड़ा मारने के लिए ।और 999 कहां- कहां हथौड़ा मारना है ।उसका हुआ है ।अर्थात हजारों लोगों में से अच्छे...