Skip to main content

इंटरमीडिएट के टॉपर बच्चे इंजीनियर , डॉक्टर व आइएस बनना चाहते है

 आजमगढ़ इंटरमीडिएट के बच्चों ने मेहनत कर अच्छा अंक हासिल कर कोई  इंजीनियर ,डाक्टर,  व आ इ एस बनकर समाज सेवा  करना चाहते हैं  । बाबा भैरवनाथ   इंटर  कॉलेज  पचखोरा मे ध्रुव यादव 89.5 प्रतिशत सलोनी तिवारी 88.83प्रतिशत, अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया उनकी सफलता पर प्रबंधक सतीश  राय ने कहा कि बच्चों के सही मार्गदर्शन से परीक्षा परिणाम बेहतर रहा।
स्व.महाबल यादव इंटर कॉलेज हसनपुर एराकला शिवांगी द्विवेदी 86% अंक पर इंजीनियर बनना चाहती हैं । प्रबंधक शैलेंद्र यादव का कहना है कि बच्चे मेहनत करें तो सफलता अवश्य मिलेंगे जिससे उनका करियर अच्छा रहेगा।
एसवीएस मेमोरियल इंटर कॉलेज हाफिजपुर के डायरेक्टरआशीष सिंह ने कहा कि इनका भविष्य उज्जवल हो जो आगे चलकर देश की सेवा करें एवं उच्च पदों पर आसीन हो    खुशबू यादव 80.6% प्रिया यादव 80.2% अंक पाकर विद्यालय का नाम रोशन की।
शेख मसूद इंटर कॉलेज फरिहा के प्रधान प्रधानाचार्य आसमा बानो ने कहा की ग्रामीण परिवेश मे बच्चों ने बेहतर मुकाम हासिल किए जिसमे शहजादी बानो80%जैनब 78.8 %अंक पाए ,  मॉडर्न एरा इंटर कॉलेज जीयनपुर में अजय यादव 86%मनीष कुमार81% शिवम गुप्ता80% 
 विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं ने उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2025 में शानदार प्रदर्शन कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ा दिया है।
उच्चअंक हासिल कर विद्यालय टॉप किया और यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन के दम पर कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।
यह संदेश दिया कि ग्रामीण परिवेश में रहकर भी शिक्षा की ऊंची उड़ान संभव है।

Popular posts from this blog

बच्चों को देश हित के लिए शारीरिक विकास आवश्यक - शिवम तिवारी

आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक  सत्य प्रकाश तिवारी  द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...

टॉपर बच्चों को प्रशास्त्री पत्र देकर किया गया सम्मानित -अशोक श्रीवास्तव

आजमगढ़ ई-शान पब्लिक स्कूल, रोहुआ, मुस्तफाबाद, आजमगढ़ में रिपोर्ट कार्ड एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्लेग्रुप से नौंवीं तथा ग्यारहवीं के छात्रों को वार्षिक रिपोर्ट कार्ड तथा प्रशस्ति-पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवल से किया गया। स्कूल के निदेशक श्री अशोक कुमार श्रीवास्तव ने अपने वक्तव्य में कहा कि वार्षिक रिपोर्ट कार्ड छात्रों का साल भर का परिणाम होता है इसी से उनको आगे की कक्षा में जाने का अवसर मिलता है। साथ ही सभी छात्रा-छात्राओं को बधाई देते हुए आगे की कक्षा में मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के प्रधानाचार्य श्री रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव जी ने सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को धन्यवाद दिए। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक विषय के अध्यापक सूर्यमन राम ने किया। अंत में स्कूल के उप-प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार मिश्रा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर ई-शान परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। 

उत्कर्ष सिंह की सफलता पर खुशी का माहौल

आजमगढ़ शहर के रैदोपुर निवासी डॉक्टर आर बी सिंह के सुपुत्र उत्कर्ष सिंह सिंह अपने प्रारम्भिक शिक्षा कक्षा 10 तक ज्योति निकेतन स्कूल एटलस पोखरा आजमगढ़ से इंटरमीडिएट की शिक्षा विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज दिल्ली के उपरांत एमबीबीएस में रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज बरेली में दाखिला लिए ।जिसमें अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं ।उसके बाद उन्होंने उसके बाद एमएस एमडी करने के लिए अच्छी प्लानिंग बनाकर मेहनत से तैयारी की ,जिससे नीट की परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर संजय गांधी पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट लखनऊ में एमडी एनेस्थीसिया में प्रवेश मिला। उनके इस खुशी से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उत्कर्ष सिंह ने बताया कि अच्छी सफलता प्राप्त करने के लिए सही ढंग से प्लानिंग बनाकर एकाग्रचित होकर अध्ययन किया जाए तो सफलता अवश्य मिलेगी इसके लिए अच्छे गुरु जन का मार्गदर्शन एवं माता-पिता का आशीर्वाद है  उनकी इस सफलता पर दोस्त मित्र सगे संबंधियों के बधाई बधाई दे रहे हैं कि आगे और अच्छा करें। रिपोर्ट  सत्यम राय