Skip to main content

Posts

Showing posts from August, 2023

डीआरएस एजुकेशन सेंटर आजमगढ़ में उत्साह पूर्वक बताया गया चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बारे मे।

आजमगढ़ भारतवर्ष के वैज्ञानिकों की कठोर मेहनत एवं इच्छा शक्ति तथा देश के शक्तिशाली एवं दूरदर्शी नेतृत्व के कारण संभव हुए इस ऐतिहासिक क्षण पर डीआरएस एजुकेशन सेंटर हरबंशपुर आजमगढ़ में भी उत्साह का माहौल रहा। संस्थान में चंद्रयान-3 के लैंडिंग के बारे मे छात्र छात्राओं ने चंद्रयान-3 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतारते हुए रोमांचक पल का अनुभव कराया गया। संस्थान के डॉ राजीव श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओ एवं शिक्षकों को विशेष दिन बधाई और शुभकामना देते हुए देश में अमृत काल के प्रारंभ होने की दिशा में आज के दिन को बहुत ही गौरवशाली बताया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारतवर्ष की विकास यात्रा में सहभागी बनने का आवाहन किया।

बड़ौदा यूपी बैंक पल्हना द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 2 लाख का चेक प्रदान किए l

आजमगढ़ मीना देवी पत्नी रामविलास ग्राम पोस्ट लहुआ कल बसही के निवासी हैं 1 वर्ष पूर्व बडौदा यूपी बैंकमें ₹12 सालाना का जीवन बीमा बडौदा यूपी बैंक कराया था मीना देवी का दो माह पूर्व खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर फट जाने के कारण मौत हो गई उनके पति रामविलास ने इसकी जानकारी बैंक मैनेजर जितेंद्र कुमार एवं फील्ड ऑफिसर नीरज कुमार राय को दिए तो उन्होंने बैंक की फॉर्मेलिटी पूरा कर उसके नाम ने रामविलास को आज 2 लाख का चेक प्रदान किया उनके पति रामविलास ने बताया कि हमारी शादी 15 वर्ष पूर्व महनाजपुर थाना के जमुखा गांव में हुआ था उनके एक लड़का आशीष 7 वर्ष दो पुत्री निशा नव वर्ष आशा 7 वर्ष वर्ष की है उन्होंने कहा कि इस मौके पर प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा से हमारे परिवार की आर्थिक स्थिति कुछ हद तक सुधार हो जाएगी इस कार्य को सुनकर क्षेत्र के लोगों ने बैंक मैनेजर एवं फील्ड ऑफिसर भूर भूर प्रशंसा कर रहे हैं जिन्होंने 3 दिन में उसे चेक प्रदान कर दिया फोटो भी है

अजय राय के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कौशल उर्फ मुन्ना राय के नेतृत्व में लखनऊ में बहुत-बहुत स्वागत किया गया

आजमगढ़- कांग्रेस पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष रहे अजय राय पूर्व विधायक को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उत्साहित कांग्रेसियों ने कौशल कुमार सिंह उर्फ मुन्ना राय( ए.आई.सी.सी.) सदस्य के नेतृत्व में लखनऊ मे गाजे-बाजे के साथ अबीर गुलाल उड़ाते हुए मिष्ठान वितरण कर भब्य स्वागत किया गया खुशी का इजहार किया,।, कौशल कुमार सिंह उर्फ मुन्ना राय ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के परिवार का कांग्रेस से बड़ा पुराना नाता रहा है,वे पांच बार विधायक रह चुके हैं और इन्हें गरीबों का मसीहा कहा जाता है, वह किसानों,मजदूरों, अधिवक्ताओं,छात्रों के समर्थन में अनेक आंदोलन किए, कौशल कुमार सिंह उर्फ मुन्ना राय ने कहा कि अजय राय  प्रदेश अध्यक्ष बनने पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साह राय। इस अवसर हवलदार सिंह ,प्रवीण सिंह ,सुरेंद्र सिंह अजीत राय,तेज बहादुर यादव,रन बहादुर सिंह, प्रदीप यादव, जनार्दन सिंह, प्रभुनाथ सिंह,अरविंद राय,श अहमद, आदि भारी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता व नेतागण मौजूद रहे,

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज आजमगढ़ में उत्साह पूर्वक मनाया गया चंद्रयान-3 मिशन की सफलता का जश्न।

आजमगढ़     भारतवर्ष के वैज्ञानिकों की कठोर मेहनत एवं इच्छा शक्ति तथा  देश के शक्तिशाली एवं दूरदर्शी नेतृत्व के कारण संभव हुए आज के ऐतिहासिक क्षण पर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज आजमगढ़ में भी उत्साह का माहौल रहा। संस्थान में चंद्रयान-3 के लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था की गई थी। जहां छात्र छात्राओं ने चंद्रयान-3 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतारते हुए रोमांचक पल का अनुभव किया। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर बीके त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओ एवं शिक्षकों को आज के विशेष दिन बधाई और शुभकामना देते हुए देश में अमृत काल के प्रारंभ होने की दिशा में आज के दिन को बहुत ही गौरवशाली बताया। संस्थान के कुलसचिव डॉ अम्बरीष सिंह ने इस ऐतिहासिक क्षण पर छात्र छात्राओं को प्रेरित करते हुए आने वाले समय में भारतवर्ष की विकास यात्रा में सहभागी बनने का आवाहन किया। कार्यक्रम मिष्ठान वितरण के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

भंडारे में हजारों लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण

आजमगढ़ नरौली स्थित श्रेया  बैट्री के  सफलता के 21 वर्ष पूरे होन हरबंशपुर डॉक्टर अंशुमन राय के सामने शिव मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन संपन्न हुआ जिसमें शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के  हजारों श्रद्धालु ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया श्रेया बैटरी के प्रोपराइटर विजय जायसवाल ने कहा कि ने कहा कि फार्म की स्थापना 21 वषँ पिछे 19 अगस्त को नरौली पर शुभारंभ हुआ ।जो अपने  ग्राहकों एवं डीलरों के सहयोग से आज  पुरे मंडल मे अपनी एक अच्छी पहचान बनाया है। उन्होंने कहा कि कभी भी ग्राहक से झूठ बोलकर ,धोखा देकर व्यवसाय नहीं किया। उन्हें सही जानकारी दिया प्रोडक्ट के अच्छी सर्विस दिलाने का पूरा प्रयास किया ।जिससे ग्राहकों का विश्वास बढ़ता गया आज एक्साइड ,ओकाया,ल्यूमिनस, माइक्रोटेक इत्यादि कंपनियों के इनवर्टर बैटरी  के डिस्ट्रीब्यूटर के रूप में हम काम कर रहे हैं । अपनी शाखा का विस्तार करते हुए शिवांशी इंटरप्राइजेज का एक्साइड बैटरी का शोरूम पहलवान तिराहे पर अच्छा चल रहा है ।उन्होंने  कहा कि भविष्य में और कई कंपनियों के कार्य किए जाएंगे ।जिससे उपभोक्ताओं क...

पुलिस कर्मियों के लिए हुआ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

ग्लोबल केयर फाउंडेशन के सहयोग से हुआ आयोजन  आजमगढ़। जनपद के पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के प्रयास से रविवार को पुलिस एवं उनके परिवार जनों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पुलिस लाइन में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह स्वास्थ्य शिविर जनपद के ग्लोबल केयर फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित हुआ। शिविर में डॉ. शिप्रा सिंह महिला रोग विशेषज्ञ,डॉ. सुभाष सिंह प्लास्टिक एवं बर्न सर्जन, डॉ. धीरज पाटिल न्यूरो सर्जन, डॉ. सुमित कुमार सिंह मानसिक रोग विशेषज्ञ, डॉ. आर. के. सेठ नेत्र रोग विशेषज्ञ,डॉ. आई. सी. यादव दंत रोग विशेषज्ञ,डॉ. निखिलेश जनरल फिजीशियन, डॉ. ए. के. यादव बाल रोग विशेषज्ञ,डॉ. आशुतोष सिंह नाक कान, गला रोग विशेषज्ञ, डॉ. प्रशांत सिंह एवं डॉ नयन चक्रवर्ती कार्डियोलाजिस्ट,डॉ. अनुराग राय हड्डी रोग विशेषज्ञ,डॉ. संजय गौड़ जनरल सर्जन ने 150 मरीजों का निशुल्क परीक्षण कर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य के लिए सलाह भी दिया। स्वास्थ्य शिविर के समन्वयक प्लास्टिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं उनके बीमारियों...

अजय राय के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कौशल उर्फ मुन्ना राय के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

आजमगढ़- कांग्रेस पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष रहे अजय राय पूर्व विधायक को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उत्साहित कांग्रेसियों ने कौशल कुमार सिंह उर्फ मुन्ना राय( ए.आई.सी.सी.) सदस्य के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट चौराहे पर गाजे-बाजे के साथ अबीर गुलाल उड़ाते हुए मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया,और अजय राय को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया, कौशल कुमार सिंह उर्फ मुन्ना राय ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के परिवार का कांग्रेस से बड़ा पुराना नाता रहा है,वे पांच बार विधायक रह चुके हैं और इन्हें गरीबों का मसीहा कहा जाता है, वह किसानों,मजदूरों, अधिवक्ताओं,छात्रों के समर्थन में अनेक आंदोलन किए, कौशल कुमार सिंह उर्फ मुन्ना राय ने कहा कि अजय राय को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में नया उत्साह है और इनके नेतृत्व में कांग्रेस एक नया मुकाम हासिल करेगी, इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष हवलदार सिंह, रमेश राजभर,मनोज सिंह, अजीत राय,तेज बहादुर यादव,रन बहादुर सिंह, प्रदीप यादव, जनार्दन सिंह, प्रभुनाथ सिंह,अरविंद राय,प्रमोद यादव, ...

सिविल लाइन शाखा प्रबंधक क्षेत्र प्रमुख द्वारा सम्मानित* .

  आजमगढ़ शहर के सिविल लाइन स्थित यूनियन बैंक शाखा ने पिछले वित्तीय वर्ष तक ₹84 करोड़ का लोन वितरित किया था ।शाखा प्रबंधक मुल्क राज आनंद एवम स्टाफ  ने   सिविल लाइन शाखा 1 अप्रैल से 5 अगस्त के बीच में 18 करोड़ से बढ़ा कर इसे 1 अरब करके रिकॉर्ड स्तर पहुंचा कर जिले में नया रिकॉर्ड कायम किया ।इस अच्छी उपलब्धि पर क्षेत्र प्रमुख  वी बी सहाय एवं  उप क्षेत्र प्रमुख रितेश कुमार ने इस उच्च रिकॉर्ड पर सिविल लाइन शाखा में आकर शाखा प्रबंधक मुल्क राज आनंद को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि यह जिले के लिए गौरव की बात है इस कार्य से बैंक के उपभोक्ता बैंक का प्रबंध तंत्र दोनों हर्षोल्लास में है शाखा के सभी कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी । उन्होंने कहा कि कि किसी भी कार्य में मन लगाकर कार्य किया जाए तो सभी लक्ष्य को पूरा किया जा सकता है जिसे मुल्क राज आनंद ने किया। इस अवसर पर आदित्य कुमार (क्षेत्रीय कार्यालय), उप शाखा प्रमुख प्रदीप कुमार ,रवि कुमार ,भास्कर चतुर्वेदी एवं शाखा के सभी अधिकारी कर्मचारी एवं उपभोक्ता गण उ...

परिवार व समाज के लिए प्रभावकारी है रुद्राभिषेक

आजमगढ़ आर्ट ऑफ लिविंग बेंगलुरु आश्रम से आए हुए स्वामी प्रकाशानंद ने मड़या एवं सिविल लाइन में आर्ट आफ लिविंग के सेंटर पर  रुद्राभिषेक कराया। उन्होंने कहा कि रुद्र पूजा का बहुत महत्व है। पूरे परिवार और समाज के लिए अत्यंत प्रभावकारी है।उन्होंने कहा कि आत्म कल्याण के लिए आशुतोष भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया जाता है। इसका प्रभाव हमारी आंतरिक चेतना और वातावरण दोनों पर पड़ता है। यह पूजा व्यक्ति विशेष के लिए नहीं बल्कि परिवार और समाज के लिए अत्यंत लाभकारी है।श्रावण मास में रुद्र पूजा करना सर्वोत्तम माना जाता है। रुद्र पूजा में बैठने मात्र से ही व्यक्ति के अंदर नकारात्मक ऊर्जा बाहर होती है और सकारात्मक उर्जा का प्रवेश होता है। यह सात्विकऔर प्राण शक्ति को बढ़ाती है। आर्टऑफ लिविंग के प्रशिक्षक प्रीति रुंगटा और किरण सिंह ने बताया कि आर्ट ऑफ लिविंग के द्वारा वर्षो से विश्व शान्ति, जनकल्याण व सुख समृद्धि के लिए हर वर्ष रुद्राभिषेक कॉर्यक्रम आयोजित करया जाता है। स्वामी प्रकाशानंद ने नाड़ीशोधनमंत्रोच्चारण और तीन बारओमकार प्राणायाम, ॐ नमः शिवाय के उच्चारण कराया। इसके बाद गुरुप...