शहर के भंवरनाथ स्थित श्री भागवत पाली क्लीनिक के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पारिजात बरनवाल ने बताया कि जाड़े के मौसम में चर्म रोग की समस्याएं बढ़ाती हैं। जाड़े में त्वचा सूखी होने लगती है ।इसलिए सोरायसिस, एलर्जी, खुजली इत्यादि बीमारी होने की संभावना रहती है इससे बचने के लिए हर व्यक्ति को त्वचा को मॉइश्चराइज करें इसके लिए सरसों का तेल ,नारियल के तेल की मालिश करें। स्नान से करने से पहले। स्नान करने के बाद कोल्ड क्रीम का प्रयोग कर सकते हैं। जाड़े के मौसम में धूप भी सेवन करें परंतु सीधे नहीं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अपने भोजन में हरी सब्जियां सलाद मौसमी फल का प्रयोग करें योग व व्यायाम करें जिससे शरीर मजबूत रहे। बाहर टहलने के लिए निकले तो ऊनी वस्त्र पहन कर निकले जिससे ठंड ना लगे ।यदि इसके बाद भी कोई परेशानी होती है तो चिकित्सक से परामर्श कर दवा अवश्य लें जिससे बीमारी न बढे।
आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...