Skip to main content

पुण्यतिथि पर याद किये गये स्व0 डा0 गुलाब चन्द बरनवाल

शहर आजमगढ़ स्थित अटलेश्वर महादेव मन्दिर, अटलस पोखरा पर दिन बुद्धवार को वरिष्ठ डाक्टर स्वर्गीय डा0 गुलाब चन्द बरनवाल की 9वीं पुण्यतिथि के अवसर पर निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारम्भ डा0 सीमा पाण्डेय, डा0 मनीष त्रिपाठी, डा0 नित्यानन्द दूबे, श्री रमाकान्त वर्मा एवं ग्राम प्रधान सुनील कुमार मौर्या ने डा0 हेनिमन व डा0 गुलाब चन्द बरनवाल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया।
डा0 सीमा पाण्डेय ने कहा कि डा0 गुलाब चन्द बरनवाल एक शिक्षक व चिकित्सक होने के साथ-साथ एक कुशल समाजसेवी भी थे, उनका पूरा जीवन होम्योपैथी के प्रति समर्पित रहा। डॉ मनीष त्रिपाठी ने कहा डा0 गुलाब चन्द बरनवाल का शिक्षण कार्य सराहनीय था, आपकी अपने विषय में विशेषज्ञता अद्धितीय थी। आपके पढ़ाये हुए छात्र आज भी आपको सम्मान के साथ याद करते हैं। श्री रमाकान्त वर्मा ने डा0 गुलाब जी के बारे में बताया कि सन् 1991 से 1993 तक होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इण्डिया के आप प्रान्तीय अध्यक्ष रहे, उन्होंने होम्योपैथी के प्रचार-प्रसार में अपना अतुलनीय योगदान दिया। वरिष्ठ होम्योपैथ डा0 नित्यानन्द दूबे ने कहा कि आज करोड़ो लोग होम्योपैथी से लाभान्वित हो रहे हैं। इस तरह के कैम्प अनवरत लगते रहने चाहिए। होम्योपैथी अपनी गुणवत्ता के बल पर लोकप्रिय होती जा रही है। डा0 गुलाब चन्द बरनवाल बहुमुखी प्रतिभा के धनि थे, आज हम सभी को बहुत याद आ रहे हैं। हम सब उनको शत-शत नमन करते हैं।
शिविर में हमाई चिकित्सकों की टीम ने लगभग 750 मरीजों का निःशुल्क उपचार व दवा वितरण किया। जिसमें उदर रोग, हृदय रोग, चर्म रोग, लकवा, थाइराईड, बावासीर, वायरल फीवर, नेत्ररोग, दन्त रोग के मरीजों की संख्या ज्यादा थी। उक्त अवसर पर चेयरमैन, होम्योपैथिक मेडिकल एसोशिएसन ऑफ इण्डिया, वोमेन्स विंग उ0प्र0 डा0 नेहा दूबे व श्रीमती ऊषा बरनवाल ने डा0 रामकरन सिंह को डा0 गुलाब चन्द बरनवाल मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया।
इस मौके पर डा0 भक्तवत्सल, डा0 देवेश दूबे, डा0 राजेश तिवारी, डा0 अजय राय, डा0 एस0के0 राय, डा0 प्रमोद गुप्ता, डा0 नवीन दूबे, डा0 नीरज सिंह, डा0 रणधीर सिंह, डा0 चमन लाल, डा0 बी0 पाण्डेय, डा0 गिरीश सिंह, डा0 राजकुमार राय, डा0 राजीव पाण्डेय, डा0 अभिषेक राय, डा0 प्रभात यादव, डा0 पूजा, डा0 माला पाण्डेय, डा0 एस0सी0 सैनी, डा0 मनोज मिश्रा, डा0 राजीव आनन्द, डा0 बृजेश सिंह, डा0 मो0 अफजल, डा0 सी0जी0 मौर्या, डा0 अनुराग श्रीवास्तव, डा0 पूनम तिवारी, डा0 डीपी तिवरी, डा0 बरूण चतुर्वेदी, डा0 अविनाश श्रीवास्तव, डा0 अनुतोष वत्सल, डा0 सूर्य प्रजापति, डा0 विनीता मिश्रा, डा0 अमन पाण्डेय, डा0 अनिल पाण्डेय, डा0 धीरज श्रीवास्तव, डा0 हरिप्रसाद यादव, डा0 एच0पी0 त्यागी, डा0 तपस विश्वास, डा0 मिलन विश्वास, डा0 नीरज दूबे, डा0 सिद्धान्त, डा0 ज्योति, डा0 प्रियंका आदि ने अपनी सेवायें दी।
शिविर के अन्त में कार्यक्रम के आयोजक डा0 देवेश दूबे एवं डा0 नेहा दूबे ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Popular posts from this blog

बच्चों को देश हित के लिए शारीरिक विकास आवश्यक - शिवम तिवारी

आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक  सत्य प्रकाश तिवारी  द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...

टॉपर बच्चों को प्रशास्त्री पत्र देकर किया गया सम्मानित -अशोक श्रीवास्तव

आजमगढ़ ई-शान पब्लिक स्कूल, रोहुआ, मुस्तफाबाद, आजमगढ़ में रिपोर्ट कार्ड एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्लेग्रुप से नौंवीं तथा ग्यारहवीं के छात्रों को वार्षिक रिपोर्ट कार्ड तथा प्रशस्ति-पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवल से किया गया। स्कूल के निदेशक श्री अशोक कुमार श्रीवास्तव ने अपने वक्तव्य में कहा कि वार्षिक रिपोर्ट कार्ड छात्रों का साल भर का परिणाम होता है इसी से उनको आगे की कक्षा में जाने का अवसर मिलता है। साथ ही सभी छात्रा-छात्राओं को बधाई देते हुए आगे की कक्षा में मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के प्रधानाचार्य श्री रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव जी ने सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को धन्यवाद दिए। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक विषय के अध्यापक सूर्यमन राम ने किया। अंत में स्कूल के उप-प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार मिश्रा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर ई-शान परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। 

उत्कर्ष सिंह की सफलता पर खुशी का माहौल

आजमगढ़ शहर के रैदोपुर निवासी डॉक्टर आर बी सिंह के सुपुत्र उत्कर्ष सिंह सिंह अपने प्रारम्भिक शिक्षा कक्षा 10 तक ज्योति निकेतन स्कूल एटलस पोखरा आजमगढ़ से इंटरमीडिएट की शिक्षा विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज दिल्ली के उपरांत एमबीबीएस में रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज बरेली में दाखिला लिए ।जिसमें अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं ।उसके बाद उन्होंने उसके बाद एमएस एमडी करने के लिए अच्छी प्लानिंग बनाकर मेहनत से तैयारी की ,जिससे नीट की परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर संजय गांधी पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट लखनऊ में एमडी एनेस्थीसिया में प्रवेश मिला। उनके इस खुशी से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उत्कर्ष सिंह ने बताया कि अच्छी सफलता प्राप्त करने के लिए सही ढंग से प्लानिंग बनाकर एकाग्रचित होकर अध्ययन किया जाए तो सफलता अवश्य मिलेगी इसके लिए अच्छे गुरु जन का मार्गदर्शन एवं माता-पिता का आशीर्वाद है  उनकी इस सफलता पर दोस्त मित्र सगे संबंधियों के बधाई बधाई दे रहे हैं कि आगे और अच्छा करें। रिपोर्ट  सत्यम राय