8 मार्च विश्व महिला दिवस के अवसर पर निजामाबाद के मिर्जापुर ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती नीलम सोनकर लालगंज लोकसभा की वर्तमान प्रत्याशी व पूर्व सांसद उपस्थित रहीं। महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम राइज फाउंडेशन और स्टील अथॉरिटी के सीएसआर तत्वाधान में आयोजित किया गया था। इसमें समूह की लगभग 400 महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर महिला समूहों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया और समूह द्वारा बनाए गए उत्पाद की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। कार्यक्रम में स्टील अऑरिटी के प्रयागराज शाखा प्रमुख श्री रूपक अग्रवाल जी, ब्लॉक प्रमुख मिर्जापुर श्री बलवन्त यादव जी, खण्ड विकास अधिकारी श्री राजन राय जी पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मनोज यादव जी, राइज फाउंडेशन के सचिव श्री अभय त्रिपाठी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।
आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...