अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय प्रबंधक सभा आजमगढ़ इकाई की बैठक दिन सोमवार को राम कृष्ण विद्या मंदिर इंटर कालेज चांदपुर पटवध के प्रांगण में हुई। इस बैठक में प्रबन्धको के समस्याओं पर चर्चा हुई। प्रबन्धक सभा से पूर्वांचल प्रभारी गजेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रबंधकीय में अधिकारियों द्वारा दखल बर्दाश्त नही किया जाएगा। भविष्य में ऐसे निर्णय में शासन द्वारा सुधार नहीं किया गया तो अनुदान वापसी का पत्र शासन को प्रेषित कर दिया जाएगा। बैठक में प्रबन्धकों से अधिकारियों द्वारा की जा रही प्रताड़ना के विरोध में आन्दोलन की चेतावनी दी गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय सभा आजमगढ़ इकाई के श्रवण कुमार राय द्वारा किया गया। बैठक का संचालन जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस बैठक में जिला के अन्य पदाधिकारी एवं प्रबन्धक लोग उपस्थित रहे।
आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...