आजमगढ़ सिविल लाइन स्थित प्रकाश नर्सींग होम के फिजिशियन डाक्टर ए के राय ने कहा कि बरसात के मौसम में उमस भरे गर्मी बहुत ज्यादा पड़ रही है जिससे शरीर से पसीने के कारण पसीना हो रहा है डिहाइड्रेशन भी हो जाता है एवं संक्रमण भी तेजी से फैलता है जिससे बहुत सी बीमारियां होने की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है ।इस मौसम में वायरल फीवर सबसे तेजी से फैल रहा है जो गले में खराश से शुरू होकर जुकाम या फिर बुखार हो रहा है । इन सबसे बचने के लिए साफ सफाई से रहे । संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाकर रखें उसके तौलिया ,रुमाल बिस्तर का इस्तेमाल न करेंl बुखार अगर 3 दिन से ज्यादा आ रहा है तो फिजिशियन डाक्टर से संपर्क कर दवाएं ले, उनके बताए चिकित्सा पर जांच करवाए। उसी अनुसार दवाएं ले। इसके अतिरिक्त टाइफाइड, मलेरिया, की भी आशंका रहती हैं जिस इलाके में गंदगी ज्यादा होती है वहां संक्रमांक अधिक होता है वहां फागिंग कराए साफ सफाई रखना आवश्यक होता है । बचने के लिए पानी पीना हो तो उबालकर पिए। मच्छरदानी का प्रयोग करें फुल आस्तिन के कपड़े पहने या अन्य साधन का इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे मच्छर न काटे।
आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...