Skip to main content

विद्युत उपभोक्ताओं के शोषण की लड़ाई लड़ेंगे- इंजीनियर सुनील


 आजमगढ़ आम आदमी पार्टी के गोपालपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी तथा प्रदेश प्रवक्ता इंजीनियर सुनील यादव ने बुधवार को अपने पैतृक आवास पर एक प्रेस वार्ता कर कहा कि प्रदेश में विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा आम आदमी के साथ जो शोषण किया जा रहा है उसे किसी भी हालात में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को का संज्ञान लेते हुए मैंने गत दिनों जिले के 22 ब्लॉकों के पांच-पांच गांवों का  सर्वे कराया जिसमें विभाग की कारस्तानियों से पीड़ित 1250 उपभोक्ता मिले जिनकी लिस्ट मैने तैयार किया है । कुछ लोगों के घरों पर बिजली का तार भी नहीं लगा है और कनेक्शन के नाम पर मीटर लगाकर लाखों का बिजली बिल भेज दिया गया है जिसका उदाहरण मेरे गांव में भी देखने को मिलेगा । ऐसे गरीब परिवार जो एक कमरे के मकान में केवल एक बल्ब और एक पंखा चलाते हैं उन्हें तीन से चार लाख रुपए तक का विद्युत कर्जदार बताया जा रहा है । आजमगढ़ के एक ऑटो चालक का जिक्र करते हुए उसका कनेक्शन नंबर बताया और कहा कि मात्र एक बल्ब और एक पंखा के लिए विद्युत उपभोग पर  उसे चार लाख ग्यारह हजार का बिल भेजा गया है । अधिकतर ट्रांसफार्मर 10 से 15 वर्ष पुराने लगे हैं जिनकी क्रियाशीलता घट गई है तथा उन ट्रांसफार्मरों पर लोड भी बढ़ गया है किंतु इसके बावजूद भी ना तो उन्हें बदला जा रहा है ना ही उनका उच्चीकरण किया गया । स्मार्ट मीटर के नाम पर केवल उपभोक्ताओं का शोषण किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि इस लड़ाई को हर हाल में अंजाम तक पहुंचाऊंगा तथा उपभोक्ताओं को न्याय दिलाकर दम लूंगा। इस समस्या से मैने तत्कालीन सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ को भी अवगत कराया था किंतु उनके द्वारा समाधान का कोई प्रयास नहीं किया गया । इंडिया गठबंधन के वर्तमान सांसद धर्मेंद्र यादव को  समस्या से अवगत कराया तो उन्होंने त्वरित संज्ञान लेते हुए  जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों के साथ बातचीत कर समस्या के समाधान हेतु आश्वासन दिया ।  उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान  महाराष्ट्र चुनाव परिणामों पर  कहा कि सत्ता कि सुनियोजित और गलत प्रयोग कर आम जनता के संवैधानिक अधिकारों का हनन किया गया है । अन्यथा  लोकसभा चुनाव परिणामों के चन्द दिनों बाद ही इतना बड़ा बदलाव संभव नहीं था । संभल हिंसा पर उन्होंने कहा कि यह प्रदेश सरकार की असफलता का एक उदाहरण है । अंत में उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गये शिक्षा के अधिकारों का प्रयोग कर हम हमेशा स्वयं के अधिकारों के लिए आवाज उठाएंगे तथा आम जनमानस के अधिकारों की लड़ाई लड़ने का कार्य हमेशा करते रहेंगे ।

Popular posts from this blog

बच्चों को देश हित के लिए शारीरिक विकास आवश्यक - शिवम तिवारी

आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक  सत्य प्रकाश तिवारी  द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...

टॉपर बच्चों को प्रशास्त्री पत्र देकर किया गया सम्मानित -अशोक श्रीवास्तव

आजमगढ़ ई-शान पब्लिक स्कूल, रोहुआ, मुस्तफाबाद, आजमगढ़ में रिपोर्ट कार्ड एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्लेग्रुप से नौंवीं तथा ग्यारहवीं के छात्रों को वार्षिक रिपोर्ट कार्ड तथा प्रशस्ति-पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवल से किया गया। स्कूल के निदेशक श्री अशोक कुमार श्रीवास्तव ने अपने वक्तव्य में कहा कि वार्षिक रिपोर्ट कार्ड छात्रों का साल भर का परिणाम होता है इसी से उनको आगे की कक्षा में जाने का अवसर मिलता है। साथ ही सभी छात्रा-छात्राओं को बधाई देते हुए आगे की कक्षा में मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के प्रधानाचार्य श्री रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव जी ने सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को धन्यवाद दिए। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक विषय के अध्यापक सूर्यमन राम ने किया। अंत में स्कूल के उप-प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार मिश्रा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर ई-शान परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। 

उत्कर्ष सिंह की सफलता पर खुशी का माहौल

आजमगढ़ शहर के रैदोपुर निवासी डॉक्टर आर बी सिंह के सुपुत्र उत्कर्ष सिंह सिंह अपने प्रारम्भिक शिक्षा कक्षा 10 तक ज्योति निकेतन स्कूल एटलस पोखरा आजमगढ़ से इंटरमीडिएट की शिक्षा विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज दिल्ली के उपरांत एमबीबीएस में रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज बरेली में दाखिला लिए ।जिसमें अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं ।उसके बाद उन्होंने उसके बाद एमएस एमडी करने के लिए अच्छी प्लानिंग बनाकर मेहनत से तैयारी की ,जिससे नीट की परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर संजय गांधी पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट लखनऊ में एमडी एनेस्थीसिया में प्रवेश मिला। उनके इस खुशी से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उत्कर्ष सिंह ने बताया कि अच्छी सफलता प्राप्त करने के लिए सही ढंग से प्लानिंग बनाकर एकाग्रचित होकर अध्ययन किया जाए तो सफलता अवश्य मिलेगी इसके लिए अच्छे गुरु जन का मार्गदर्शन एवं माता-पिता का आशीर्वाद है  उनकी इस सफलता पर दोस्त मित्र सगे संबंधियों के बधाई बधाई दे रहे हैं कि आगे और अच्छा करें। रिपोर्ट  सत्यम राय