आजमगढ़ नरौली स्थित रमा मल्टी स्पेशियालिटी हास्पिटल एवं ट्रामा सेंटर में 87 मरीजों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। इस दौरान स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ एमडी डा खुशबू सिंह ने कहा कि इस मौसम में खाने-पीने का विशेष ध्यान रखें साथ ही घरों को भी साफ सुथरा रखें ताकि संक्रमण से बचा जा सकें। गर्भवती महिलाए स्वच्छ पानी और हरी सब्जी का प्रयोग करें व मसालेदार खाने से परहेज करें लापरवाही बिल्कुल ना करें गर्भवती महिलाएं इससे बचने का पूरा प्रयास करें जिससे जच्चा-बच्चा दोनों ठीक रहे। इस अवसर पर व्यवस्थापक अविनाश सिंह, गौरव सिंह, मनीष सिंह, मोनू सिंह, श्रीकांत खरवार, विकास, नागेन्द्र मौर्य, सीमा अनिता गीता सहित आदि स्टाफ मौजूद रहे।
आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...