आजमगढ़ सठियाव के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान, क्रॉस बेली इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी, मे शिक्षा गोष्टी का आयोजन संपन्न हुआ जिसे संबोधित करते हुए सहषँ राय गोल्डी ने कहा कि बी.फार्मा पाठ्यक्रम कालेज कोड 1276 के लिए मान्यता प्राप्त हुई है। इस उपलब्धि से जिले के निवासियों में खुशी की लहर फैल गई है। क्रॉस बेली इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी की इस उपलब्धि से जिले के युवाओं को उच्च गुणवत्ता वाली फार्मेसी शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। संस्थान के प्रधानाचार्य और कर्मचारियों ने इस उपलब्धि के लिए कड़ी मेहनत की है और उनके प्रयासों को जिले के लोगों द्वारा सराहा जा रहा है। इस मान्यता के साथ, क्रॉस बेली इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी जिले के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में से एक बन गया है, जो छात्रों को फार्मेसी के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगा। संस्थान के प्रबंधक श्रीमती सुधा राय एवम प्रबंध निदेशक सहर्ष राय ने कहा, "हमें इस मान्यता पर गर्व है और हम अपने छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम जिले के लोगों का आभारी हैं जिन्होंने हमें समर्थन दिया है।" इस उपलब्धि से जिले के युवाओं के लिए नए अवसर खुलेंगे और उन्हें फार्मेसी के क्षेत्र में अपना करियर बनाने का अवसर मिलेगा।
आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...