आजमगढ़ हिंदी पत्रकारिता दिवस पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा कंधरापुर के केसीएम स्कूल में गोष्टी का आयोजन संरक्षक रामचंद्र राय के अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि न्यूयॉर्क की पत्रकार मनिशा चौकसी द्वारा पत्रकारिता दिवस पर संबोधित करते हुए कही की आज के समय में क्षेत्र में चुनौतियां बहुत हैं जिसे ईमानदारी से हम सभी को आगे बढ़ते हुए छवि को सुंदर बढ़ाना है । पत्रकारिता किसी के दबाव में ना करें वह हमेशा निष्पक्ष होनी चाहिए ।स्कूल के प्रबंधक वीरेंद्र विश्वकर्मा द्वारा गणेश शंकर विद्यार्थी के पथ पर चलने का आवाहन किया जो लक्ष्य बनाए हैं उस पर ईमानदारी से चलें। समापन अवसर पर माला पहनाकर अंगवस्त्र , स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया । दुर्गा राय ने कहा के पत्रकारिता को चौथा स्तंभ माना जाता है परंतु कोई सुविधा नहीं मिलती हैं । चौथा स्तंभ का दर्जा है तो कार्यपालिका, न्यायपालिका ,विधायिका की तरह पत्रकारिता से जुड़े लोगों को वह सभी सुविधाएं प्रदान किया जाए तब हम में मजबूती से खड़े रहेंगे। इस अवसर पर अवधेश सिंह ,लाल बिहारी मृतक, दुर्गा राय, कृष्णा मणी शुक्ला ,राजेश गुप्ता, देवेश पांडे ,मदन मोहन मिश्रा, श्याम सुंदर ,रीता गुप्ता ,हरेंद्र, उमेश राय,ओम प्रकाश सिंह रेश चन्द्र यादव ,कुसुम लता शर्मा इत्यादि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे बंदोबस्त रहे संचालन कमला सिंह तरकश ने किया।
आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...