आजमगढ़ संघटक भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा 20 में से 27 जून 2025 तक आयोजित संगीत अभिरुचि कार्यशाला हरिऔध कला केंद्र में संचालित की गई। इस कार्यशाला में छात्रों ने शास्त्रीय संगीत, लोकगीत, गिटार,तबला, कथक नृत्य, लोक नृत्य, ढोलक एवं हारमोनियम का प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यशाला के भव्य समापन समारोह का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील कुमार सिंह पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ़ , अनुराग कुमार श्रीवास्तव मुख्य कोषाधिकारी आजमगढ़ नवीन कुमार सिंह सचिव जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद डॉ सीमा भारद्वाज नोडल अधिकारी हरिहरपुर संगीत महाविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लालगंज सूरज कुमार श्रीवास्तव कार्यक्रम में उपस्थित रहें। हरिहरपुर संगीत महाविद्यालय में अभिरुचि कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त छात्रों द्वारा गणेश वंदना स्वागत गीत गाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। तत्पश्चात शास्त्रीय गायन डॉ गरुण मिश्रा के निर्देशन में राग यमन में छोटा ख्याल एवं तराना की प्रस्तुति की गई। सूरज मिश्रा के निर्देशन में तबला वादन में समूह तीन ताल में उठान कायदा टुकड़ा की प्रस्तुति हुई कथक नीति की प्रस्तुति अंशिका कटारिया के निर्देशन में छात्रों द्वारा कृष्ण वंदना तीन ताल में 16 मात्रा में थाट ,सलामी,तिहाईयां,टुकड़े,कवित्त, गतनिकास एवं जुगलबंदी प्रस्तुत किया गया जिसमें तबले पर श्मोहन मिश्रा ने संगत किया तत्पश्चात अर्पित मिश्रा के निर्देशन में छात्रों द्वारा भजन कजरी एवं चैती की मनमोहक प्रस्तुति दी गई इसी क्रम में मोहन मिश्रा द्वारा ढोलक की मनमोहक प्रस्तुति प्रशिक्षण प्राप्त छात्रों द्वारा दी गई। अंतिम प्रस्तुति में तुषार राणा के निर्देशन में छात्राओं द्वारा राजस्थानी एवं ब्रज लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति की।
आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...