Skip to main content

कल सजेगा 'दैनिक जागरण शिरोमणि सम्मान' का मंच

 



आजमगढ़ तहसील लालगंज के शगुन मैरिज हाल में  जागरण में 27 जुलाई 2025 यानी रविवार को दोपहर 12 बजे 'दैनिक जागरण शिरोमणि सम्मान' का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस विशेष अवसर पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रबुद्धजन को सम्मानित किया जाएगा।

यह समारोह न केवल पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम होगा, बल्कि यह एक सांस्कृतिक, बौद्धिक व सामाजिक चेतना का उत्सव भी होगा। इसमें जनपद के वरिष्ठ नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा प्रतिनिधि, शिक्षकगण, चिकित्सक ,व्यवसायी समेत अन्य प्रतिनिधि इस गौरवशाली क्षण के साक्षी होंगे। कार्यक्रम को गरिमा प्रदान करने के लिए अनेक विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित किया गया है, जिनमें जनप्रतिनिधि से लेकर शिक्षाविद्, समाजसेवी, उत्कृष्ट कार्य करने वालीं महिलाएं, व्यवसायी, कला-संगीत से जुड़ प्रबुद्धजन शामिल रहेंगे।

दैनिक जागरण समाचार पत्र एक अहम सूचना प्रदाता के साथ ही सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए समय-समय पर जन जागरण एवं सामाजिक प्रेरणा के स्रोत के रूप में भी अहम भूमिका निभाता रहा है। समाज को बेहतर बनाने के लिए हम अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में निरंतर प्रयास रत रहते हैं 
जागरण परिवार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को प्रबुद्ध जन गौरवमयी में क्षण बनाएंगे।


दैनिक जागरण परिवार का सदैव यह प्रयास रहा है कि समाज के प्रेरणास्रोत व्यक्तित्वों को सामने लाया जाए और उन्हें जनसम्मान प्रदान किया जाए, जिससे समाज में सकारात्मक ऊर्जा और जन-जागरूकता का संचार हो। 'दैनिक जागरण शिरोमणि सम्मान' उसी दिशा में
एक पहल है।
कार्यक्रम में मुख्य सहयोगी डाक्टर सुशील सिंह प्रबंधक,  डा0 नीतू सिंह मातृ छाया हास्पिटल लालगंज। डॉ मोहम्मद इकराम एजीएम   हॉस्पिटल पॉलिटेक्निक चौराहा से पश्चिम आजमगढ़।
,सुशान्त चन्द्रा प्रबंधक सेण्ट जेवियर्स हाई स्कूल लालगंज , दीपक राय  चेयरमैन शांति सुदामा ग्रुप ऑफ़ इन्स्टिट्यूशन अमौड़ा गोसाई बाजार लालगंज, ।प्रदीप सिंह डायरेक्टर शिवा हुंडई आजमगढ़
,राकेश सिंह प्रबंधक सेंट जोसेफ स्कूल लालगंज, डा0 राजेश सरोज रामचन्द्र ट्रामा एण्ड सर्जिकल सेण्टर लालगंज , डा0 पवन पाण्डेय सान्वी चाइल्ड केयर लालगंज।
,डा0 आलोक सिंह व डा0 रेखा सिंह रेखा हास्पिटल लालगंज ।
,शेख रहमान, नेशनल इंडस्टरीज बिंद्रा बाजार
, डॉक्टर श्याम ,कृष्णा हॉस्पिटल खरिहानी 
, मो. रिजवान, चेयरमैन गोल्डन अलमीरा मोहम्मदपुर, आजमगढ़
,संतोष सिंह डायरेक्टर रियो वल्ड एकेडमी लालगंज, आजमगढ़, प्रभाकर सिंह प्रबंधक, चौरी बेलहा पी.जी. कालेज, तरवां, जीडी यांकर्स पब्लिक स्कूल लालगंज आजमगढ़।

Popular posts from this blog

बच्चों को देश हित के लिए शारीरिक विकास आवश्यक - शिवम तिवारी

आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक  सत्य प्रकाश तिवारी  द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...

टॉपर बच्चों को प्रशास्त्री पत्र देकर किया गया सम्मानित -अशोक श्रीवास्तव

आजमगढ़ ई-शान पब्लिक स्कूल, रोहुआ, मुस्तफाबाद, आजमगढ़ में रिपोर्ट कार्ड एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्लेग्रुप से नौंवीं तथा ग्यारहवीं के छात्रों को वार्षिक रिपोर्ट कार्ड तथा प्रशस्ति-पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवल से किया गया। स्कूल के निदेशक श्री अशोक कुमार श्रीवास्तव ने अपने वक्तव्य में कहा कि वार्षिक रिपोर्ट कार्ड छात्रों का साल भर का परिणाम होता है इसी से उनको आगे की कक्षा में जाने का अवसर मिलता है। साथ ही सभी छात्रा-छात्राओं को बधाई देते हुए आगे की कक्षा में मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के प्रधानाचार्य श्री रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव जी ने सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को धन्यवाद दिए। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक विषय के अध्यापक सूर्यमन राम ने किया। अंत में स्कूल के उप-प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार मिश्रा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर ई-शान परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। 

उत्कर्ष सिंह की सफलता पर खुशी का माहौल

आजमगढ़ शहर के रैदोपुर निवासी डॉक्टर आर बी सिंह के सुपुत्र उत्कर्ष सिंह सिंह अपने प्रारम्भिक शिक्षा कक्षा 10 तक ज्योति निकेतन स्कूल एटलस पोखरा आजमगढ़ से इंटरमीडिएट की शिक्षा विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज दिल्ली के उपरांत एमबीबीएस में रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज बरेली में दाखिला लिए ।जिसमें अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं ।उसके बाद उन्होंने उसके बाद एमएस एमडी करने के लिए अच्छी प्लानिंग बनाकर मेहनत से तैयारी की ,जिससे नीट की परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर संजय गांधी पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट लखनऊ में एमडी एनेस्थीसिया में प्रवेश मिला। उनके इस खुशी से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उत्कर्ष सिंह ने बताया कि अच्छी सफलता प्राप्त करने के लिए सही ढंग से प्लानिंग बनाकर एकाग्रचित होकर अध्ययन किया जाए तो सफलता अवश्य मिलेगी इसके लिए अच्छे गुरु जन का मार्गदर्शन एवं माता-पिता का आशीर्वाद है  उनकी इस सफलता पर दोस्त मित्र सगे संबंधियों के बधाई बधाई दे रहे हैं कि आगे और अच्छा करें। रिपोर्ट  सत्यम राय