Skip to main content

एचएमपीएस स्कूल में खो खो प्रतियोगिता संपन्न




आजमगढ़ शहर के करतालपुर स्थित हरीश चंद्र मिश्रा पब्लिक स्कूल में आयोजित चार दिवसीय सी.बी.एस.ई. क्लस्टर–पांच खो-खो टूर्नामेंट का समापन समारोह  सम्पन्न हुआ। जिसमें 75 टीम 1100 बच्चों ने भाग लिया। जिसमें अंडर 14 सनफ्लावर पब्लिक स्कूल ने 13 पॉइंट बनाए , एमवी कॉन्वेंट स्कूल कौशांबी ने 9 पॉइंट बनाए जिसमें सनफ्लावर स्कूल 4 पॉइंट से प्रथम विजेता घोषित  अंडर 17 कुल फाइनल में कुल  4 टीम मैच खेले जिसमें में यश विद्या मंदिर अयोध्या में 3 पॉइंट बनाए ,निर्मला कॉन्वेंट हाई स्कूल 2 पॉइंट बनाए जिसमें यश विद्या मंदिर अयोध्या 1 पॉइंट से प्रथम विजेता घोषित हुए ।अंडर 19 में कुल चार टीम  खेले जिसमें  एमवी इंटर कॉलेज प्रयागराज 11 पॉइंट ,बीएनएस इंग्लिश स्कूल 6 पॉइंट बनाएं जिसमें  एमवी इंटर कॉलेज 5 पॉइंट से  विजयी घोषित हुए। इस अवसर पर 
मुख्य अतिथि कर्नल अमिताभ मुखर्जी, कमांडिंग ऑफिसर, ने विजेताओं को शील्ड देकर सम्मानित किया इस अवसर पर  कहा कि “  खेल हमें निरंतर प्रयास, कड़ी मेहनत और हार को सीखने का अवसर मानने की शिक्षा देते हैं। यही आदतें जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाती हैं।”
विद्यालय की प्रधानाचार्या  ज्योति रिछारिया ने अपने उद्बोधन में छात्रों को खेल के महत्व से अवगत कराया।सी.बी.एस.ई. के आब्जर्वर  संजय सिंह, सभी ऑफिसियल मेंबर्स, विभिन्न टीमों और उनके कोच का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से प्रतियोगिता का सफल समापन संभव हुआ।