आजमगढ़ तहबरपुर ब्लाक के बीआरसी केंद्र पर उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप बुनियादी भाषा, संख्या ज्ञान एवं एन सी ई आर टी आधारित पाठ्य-पुस्तकों का पांच दिवसीय शिक्षक/शिक्षामित्र प्रशिक्षण का शुभारंभ सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलन से खंड शिक्षा अधिकारी , तहबरपुर व्यास देव,डायट मेंटर अनुराग यादव एवं मंडलाचार्य नर्वदेश्वर उपाध्याय द्वारा किया गया। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को परवान चढ़ाने के लिए इस प्रशिक्षण माड्यूल को विकसित किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी, तहबरपुर, आजमगढ़ ने सभी प्रतिभागियों से मनोयोग से प्रशिक्षण लेने का आह्वान किया और कहा कि ब्लाक को निपुण बनाते हुए समाज में एक आदर्श प्रस्तुत करना है। डायट मेंटर अनुराग यादव ने कहा कि प्रशिक्षण का नियमानुसार संचालन किया जाय। प्रशिक्षण के उपरांत अपने विद्यालय पर वापस जाकर कक्षा शिक्षण को अधिक रुचिकर एवं आनंदमय बनाएं ताकि उत्तर प्रदेश को निपुण प्रदेश बनाया जा सके। ब्लाक तहबरपुर आजमगढ़ के सभी ए आर पी उदय प्रताप राय, बृजेश राय, लल्लन यादव, लालचंद राम तथा सुभाष चन्द्र प्रजापति उपस्थित रहे तथा प्रशिक्षण में अपना योगदान दिया।पूर्व ए आर पी संतोष कुमार राय कहा कि हमें हमेशा समाज को शिक्षित करने की दिशा में सतत् प्रयत्नशील रहना चाहिए। पूर्व ए आर पी तहबरपुर रणधीर यादव ने कहा कि प्रशिक्षण माड्यूल सीखने की समझ को बेहतर बनाने में मदद करेगा।
आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...