आजमगढ़ पहाड़पुर चकला स्थित माहेनूर नर्सरी स्कूल एवं नुरुल फला इंग्लिश मीडियम इस्लामिक स्कूल में बच्चों में होली रंगोली व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ ।जिसमें प्रतियोगिता में आए हुए टॉपर बच्चों को डायरेक्टर जरीना खातुन खातून की सुपुत्री नायिशा सिद्दीकी एवं निमरा सिद्दीकी जो दुबई में रहती है उन्होंने अपने मां के इस विद्यालय में आकर उन बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने उन सभी बच्चों को गिफ्ट दिया जो विद्यालय में पढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि मातृभूमि से प्रेम है की इस विद्यालय के बच्चे भी बड़े संस्थान में अपने सेवा देकर देश एवं विदेश में नाम रोशन करे। भविष्य मे भी आकर विद्यालय के बच्चों को प्रोत्साहित करता रहूंगा जिससे उनके हौसले बुलंद रहे। बच्चों की शिक्षा में यदि कोई सहयोग की जरूरत होगी तो मैं पूरा सहयोग करूंगी। जरीना खातून ने कहा कि अच्छी शिक्षा देना सबसे बड़ा धर्म है जिससे समाज के सभी वर्ग के लोग का विकास होता है । नायिशा सिद्दीकी के इस संबोधन से विद्यालय परिवार के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं बच्चों का उत्साहित सहित नजर आए।
आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...