आजमगढ़ शहर के रोडवेज स्थित आई एच एल एस चिल्ड्रेन हॉस्पिटल का पांचवे स्थापना दिवस वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नीरज शर्मा द्वारा मंगलवार को सायं गोल्डेन फारच्यून होटल में धुम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर डॉक्टर नीरज शर्मा ने सभी कर्मचारियों को जो अस्पताल में दिन रात सेवा करने वाले थे चाहे वह सफाई कर्मी हो, नर्स ,वार्ड बॉय ,सहयोगी हो, सुरक्षाकर्मी हो सबकी अलग-अलग कैटेगरी बनाकर जिले के वरिष्ठ डा. डीपी राय, दीपक श्री खंडे ,डा.निर्मल श्रीवास्तव ,डा. जेपी सिंह, डा सुभाष सिंह, डॉ नितिन सिंह डा. वी के अग्रवाल, डॉक्टर शबनम तारिक,डा. यू बी चौहान, डॉ अखिलेश कुमार, , डा.विवेक राय डॉ अंशुमन राय, इत्यादि डॉक्टर से सभी को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर अनुभूति द्विवेदी ने बताया कि हॉस्पिटल के मरीजों को अच्छी सेवा मिले इसके लिए सभी कर्मचारियों का अच्छा सहयोग आवश्यक है। जो निष्ठावान होकर अपने कार्य को समय के अंदर पूरा करते रहें। उप जिलाधिकारी संत रंजन द्वारा राहुल सेठ को सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी के लिये सम्मानित किया गया । इस अवसर पर शिवम राय डॉक्टर शोएब डॉक्टर शिप्रा सिंह डॉक्टर विवेक राय इत्यादि चिकित्सक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...