Skip to main content

Posts

राजा साहब डां संतोष कुमार मिश्रा पर्यावरण दिवस पर 125 पौधारोपण किया

आजमगढ़ खरैला ताजपुर, गड़हा स्थित 'भगवान परशुराम शिवजी आश्रम ट्रस्ट' के परिसर मेंराजा सन्तोष कुमार मिश्रा  द्वारा की गई थी। राजा सन्तोष कुमार मिश्रा जी, ब्राह्मण समाज  के प्रदेश अध्यक्ष और जफराबाद विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी रहे हैं, के कुशल नेतृत्व में आज पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से 125 आम पीपल बरगद व विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधे लगाए गए।   यह आश्रम वन्य जीवों के संरक्षण का उत्कृष्ट कार्य कर रहा है, जहाँ हाथी जैसे विशाल जीवों की देखभाल के साथ-साथ गौ-सेवा, धार्मिक अनुष्ठान और नियमित पूजा-पाठ जैसे पुनीत कार्य संपन्न हो रहे है। आश्रम द्वारा किए जा रहे इन सराहनीय कार्यों से स्थानीय लोगों में अपार हर्ष है और इस अनुष्ठान को जनता का भरपूर प्रेम व सहयोग मिल रहा है। इस विशेष अवसर पर राजा सन्तोष कुमार मिश्रा ने स्वयं पौधारोपण कर प्रकृति का वंदन किया और आम जनमानस से वन्य जीव संरक्षण तथा पर्यावरण की रक्षा को अधिक से अधिक बढ़ावा देने की अपील की। इस मौके पर उप-प्रबंधक उत्कर्ष मिश्रा, प्रबंध निदेशक आदर्श मिश्रा, रविंद्र कुमार मिश्रा, राहुल कुमार त्रिपाठी, रविकांत तिव...

कथा सुनने से मन को शांति मिलती है - गणेश महराज

आजमगढ़ पल्हनी क्षेत्र केआजमपुर में चल रही नव दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ  में कथा का वाचन कर रहे गणेश जी महाराज  ने कहा कि भागवत कथा भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं, भक्तों के आदर्श जीवन तथा धर्म, सत्य और सदाचार का संदेश देती है। कथा सुनने से मन को शांति मिलती है, नकारात्मक विचार दूर होते हैं और व्यक्ति ईश्वर के प्रति समर्पित होकर लोक एवं परलोक दोनों का कल्याण कर सकता है। कथावाचक ने कहा कि कलियुग में भगवान के नाम का स्मरण और भागवत कथा का श्रवण सबसे सरल एवं प्रभावी साधन है। भागवत कथा मानव को प्रेम, करुणा, सेवा और परोपकार की भावना से जोड़ती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से नियमित रूप से धार्मिक सत्संग एवं कथा श्रवण करने का आह्वान किया। कथा के दौरान राजीव कुमार सिंह,बिक्कू सिंह, पंकज सिंह,राजीव कुमार सिंह ग्राम प्रधान,संदीप गुप्ता ,धर्मेंद्र सोनकर, प्रमोद मौर्या, ऋषि राज, शिव प्रसाद गुप्ता ,श्री राम गुप्ता, शशि सैनीबड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति भाव से कथा का रसपान किया। पूरा परिसर भगवान के जयघोष एवं भजन-कीर्तन से भक्ति...

काव्य रचना सुनकर सभी श्रोता हुए मंत्र मुग्ध

आजमगढ़ इकाई के तत्वावधान में एक सरस एवं भव्य काव्य गोष्ठी डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन विद्यालय श्रीनगर (सियरहां) आजमगढ़ के सभागार में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार तथा काव्यांगन के राष्ट्रीय संरक्षक  महेंद्र राय द्वारा किया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती की स्वरचित वंदना विजयेंद्र करुण द्वारा प्रस्तुत किया गया। आए हुए अतिथियों का सम्मान एवं स्वागत वंदना अपने  गीत के माध्यम से संस्था के अध्यक्ष रत्नेश राय रत्न द्वारा  किया गया। इसके पश्चात विधिवत् काव्य गोष्ठी  प्रारंभ हुआ जिसमें जनपद के आए हुए वरिष्ठ और ख्यातिलब्ध कवियों ने देर शाम तक श्रोताओं को अपनी रचनाओं के माध्यम से बांधे रखा।  आए हुए प्रमुख रचनाकारों में मुख्य रूप से शैलेंद्र मोहन राय 'अटपट', दिनेश श्रीवास्तव 'दाहिर' ,रुद्रनाथ चौबे 'रुद्र' ,कौशल कुमार राय ,विजयेंद्र 'करुण',रत्नेश राय 'रत्न', संतोष पांडे, आदित्य आज़मी, संदीप गांधी 'नेहाल' ने काव्यपाठ किया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन विजयेंद्र श्रीवास्त...

सिंगारी देवी सेवा ट्रस्ट वृद्धाआश्रम भव्य लोकार्पण

आजमगढ़ बिलरियागंज विकास खंड के ग्राम गांगेपुर में स्व. सिंगारी देवी की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में बने सिंगारी देवी सेवा ट्रस्ट वृद्धाश्रम का लोकार्पण मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद गोपालपुर विधानसभा के प्रत्याशी सत्येंद्र राय ने फीता काटकर किया। वृद्धाश्रम का निर्माण स्व. सिंगारी देवी के सुपुत्र सुरेंद्र राय ने अपनी मां की याद में वृद्ध आश्रम का निर्माण कराए है मुख्य अतिथिने कहा कि हर व्यक्ति अपने और अपने परिवार के लिए जीवन जीता है, लेकिन समाज के लिए कुछ कर गुजरने वाले लोग ही वास्तव में प्रेरणा के स्रोत बनते हैं। कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया, जिसका संचालन कवि विजेंद्र करुण ने किया। रुद्रप्रकाश राय, अशोक राय, विजई यादव, नूर आलम बबलू राय जनार्दन राय ज्ञानेंद्र आदि मौजूद रहे।

5 जुलाई को होगा यूवा संसद सम्मेलन गोरखपुर में

आजमगढ़ विकसित भारत–2047 के संकल्प के साथ युवा संसद गोरखपुर का आयोजन राष्ट्रचेतना, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं युवा नेतृत्व के सशक्त संवर्धन हेतु आयोजित होने जा रहे “युवा संसद गोरखपुर” को लेकर पूर्वांचल के युवाओं में विशेष उत्साह एवं जागरूकता दृष्टिगोचर हो रही है। इस गरिमामय आयोजन 5जुलाई 2026 को शास्त्री नगर गोरखपुर में होगा जिसमें  युवाओं को राष्ट्रहित, समाजोत्थान, सुशासन, शिक्षा, रोजगार एवं विकसित भारत–2047 के संकल्प पर अपने विचार अभिव्यक्त करने का अवसर प्राप्त होगा। इस अवसर पर युवा संसद गोरखपुर के संरक्षक रेवती रमण राय ने अपने उद्बोधन में कहा कि— युवा केवल राष्ट्र का भविष्य नहीं, अपितु वर्तमान की सबसे प्रखर शक्ति हैं। जब युवा विचार करता है तो समाज जागृत होता है, और जब युवा संकल्प लेता है तो राष्ट्र नई दिशा प्राप्त करता है। ‘युवा संसद’ केवल संवाद का मंच नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के नवसंकल्प का उद्घोष है। विकसित भारत–2047 का स्वप्न तभी साकार होगा, जब देश का युवा वैचारिक रूप से सजग, सामाजिक रूप से उत्तरदायी तथा राष्ट्रीय भाव से समर्पित होगा।” उन्होंने आगे कहा कि पूर्वांचल ...

हजारों की संख्या में भक्तों ने निकाली कलश यात्रा

आजमगढ़ आजमपुर में श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत सप्ताह का ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ शनिवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष , युवक, युवतियोंबच्चों ने भाग लिया आजमपुर शिव मंदिर से श्रीनगर श्री राधा कृष्ण मंदिर पूर्वांचल एक्सप्रेस होते हुए आजमपुर बाजार होते हुए भक्तों ने यज्ञ मंडप पर कलश लेकर पहुंचे जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति मय वातावरण में गूंज उठा ।कलश यात्रा हाथी व डीजे साथ साथ रहे थे। भक्तों ने जय श्री राम के का नारा एवं भक्ति गीत गाते रहे। कलश यात्रा के बीच में बाजार वासियों ने भक्तों के लिए जलपान की  अच्छी व्यवस्था किए थे। जिससे भक्तों को कोई कठिनाई न हो। ग्राम प्रधान राजीव सिंह ने कहा कि दिन में वैदिक मित्रों द्वारा हवन पूजन होगा शाम को गणेश महाराज जी वृंदावन से पधारे कथावाचक द्वारा राम कथा होगी ।इस अवसर पर संदीप गुप्ता, शशि सैनी, धर्मेंद्र सोनकर, प्रमोद मौर्या, बिट्टू सिंह बीकू सिंह,मनोज,राज कुमार सिंह अरविंद दुबे,सुमन, वंदना सीता ,ऋषिकेश पांडे, मृत्युंजय सिंह इत्यादि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

उपमुख्यमंत्री ने डॉक्टर आकाश राय को किया सम्मानित

आजमगढ़ डॉ आकाश राय नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञ को एस पी जी आई लखनऊ के बेस्ट रेजिडेंट डॉक्टर का अवॉर्ड मिला। यह सम्मान उप मुख्यमंत्री  बृजेश पाठक द्वारा सम्मान समारोह में प्रदान किया गया। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि डॉक्टर का पहला कर्तव्य है कि  मरीज के दर्द को समझे उसे अपनी  अच्छी सेवाएं देकर उसके कष्ट को दूर करें ।   डॉ आकाश ने अपने गृह जनपद में अपनी चिकित्सीय सेवाओं को देने की बात कही जिससे कि पूर्वांचल के लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सके।