आजमगढ़ः बाबा विश्वनाथ आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल मार्टिनगंज में शिक्षा उन्नयन गोष्ठी हुई। संस्था के चेयरमैन फौजदार सिंह ने रोजगार परक शिक्षा पर जोर दिया कहा कि जीवन मे आगे बढना है तो रोजगार परक अच्छी शिक्षा आवश्यक है । उन्होने कहा कि क्षेत्रवासियों को मेडिकल की उच्च शिक्षा देने के लिए संस्था कृत संकल्पित है। इस संस्था में आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज का पठन.पाठन इस सत्र से सुनिश्चित है जिसमें प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष व तृतीय वर्ष के छात्र छात्राएं अध्ययन करेंगी। इंस्टिट्यूट में अच्छी शिक्षा के लिए सरकार के नियमानुसार अच्छे शिक्षक व लाइब्रेरी सहित सभी संसाधन हैं ।संस्था के प्रबंध निदेशक संजय सिंह ने कहा की संस्था का उद्देश्य है की छात्रो के हित के लिए जो भी आवश्यक है उसे पूरा करने का प्रयास हो रहा है। इस अवसर पर प्राचार्य डाक्टर मनोरमा मिश्रा , डा. रमेश राय , संजय सिंह, सौरभ सिंह आदि उपस्थित थे।
आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...