Skip to main content

विश्व हिंदू गो रक्षा दो दिवसीय प्रांत बैठक संपन्न




आजमगढ़ विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा विभाग की दो दिवसीय बैठक  पालीवाल मैरिज प्लान में संपन्न हुई जिसमें विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय सह मंत्री गोरक्षा विभाग विश्व हिंदू परिषद माननीय सुरेंद्र लांबा जी का उद्बोधन सभी लोगों को मुख्य रूप से प्राप्त हुआ उद्घाटन सत्र में गौ माता का पूजन एवं आरती का कार्यक्रम संपन्न हुआ उसके पश्चात वराह पीठ के पूज्य महाराज महंत श्याम नारायण दास जी की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन करके बैठक का प्रारंभ किया गया विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा विभाग गोरक्ष प्रांतके 21 जिलों के कार्यकर्ता इस बैठक में उपस्थित रहे बैठक प्रथम दिन तीन सत्रों में संपन्न हुई एवं दूसरे दिन बैठक चार सत्रों में संपन्न हुई। 
बैठक में मुख्य रूप से बैठक में सुरेंद्र लांबा जी  कि पहले अपने यहां पर भगवान श्री कृष्णा जी भगवान विष्णु के अवतार से उन्होंने गोपाल बनना पसंद किया भगवान ने भी गोपाल बनना पसंद किया गौ माता में 33 कोटी देवी देवता निवास करते हैं सभी देवता के निवास स्थान गौ माता में बताया, गौ माता का धार्मिक आध्यात्मिक, चिकित्सकीय वैज्ञानिक, तथा धार्मिक महात्म्य पर विभिन्न शास्त्रों में विस्तार से बताया
श्रीमान चंद्रभान सिंह जी क्षेत्र जैविक कृषि प्रशिक्षण प्रमुख ने बताया कि जब से रासायनिक खेती होने लगी है रासायनिक उर्वरक का उपयोग होने लगा है तब से सूक्ष्म जीवाणुओं का जो की किसी के लिए अत्यंत उपयोगी होते हैं जीवाश्म जो पति के सड़ने से गोबर के सड़ने से अन्य अपशिष्ट पदार्थों के सड़ने से जो जीवाश्म बनते हैं वह सभी रासायनिक उर्वरकों की वजह से नष्ट हो रहे हैं जिससे कि धरती दूषित हो रही है, और इसी रासायनिक उर्वरक में पैदा होने वाली फासले सब्जियां मानव शरीर को में कैंसर  तथा कई अन्य भयावह बीमारियां पैदा कर रहे हैं

बैठक में प्रांत सह संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद गोरक्ष प्रांत श्री दीपेशजी, प्रांत मंत्री विश्व हिंदू परिषद गोरक्ष प्रांत श्रीमान नागेंद्र सिंह जी ,प्रांत मंत्री  श्रीमान तारकेश्वर जी प्रांत सह गौ रक्षा प्रमुख नागेंद्र कुमार सिंह जी,प्रांत गोरक्षा विभाग के ट्रस्ट  “गोरक्षण एवं संवर्धन परिषद” के अध्यक्ष श्रीमान मोहन उपाध्याय जी, प्रांत मंत्री यशपाल सिंह जी, प्रांत कोषाध्यक्ष सुधाकर जायसवाल जी प्रांत गोभक्त महिला प्रमुख श्रीमती रीना जायसवाल जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

.                इसकी अतिरिक्त स्थानीय कार्यकर्ताओं जिन्होंने इस पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली इनमें श्री रामकृष्ण मिश्रा जी, प्रांत सह विशेष संपर्क प्रमुख,जिला कार्या  अध्यक्ष अमित जी, जिला उपाध्यक्षा डॉ सोमिता श्रीवास्तव जी, द्वि  विभाग संगठन मंत्री श्री दिव्यांशु जी * सहित सम्मानित कार्यकर्ता श्री अजीत जी, विभाग मंत्री गोपाल दुबे जी, विभाग सह मंत्री श्री विनोद सोनकर जी, विभाग सह मंत्री श्री मनोज शाही जी, जिला गोरक्षा प्रमुख लालकृष्ण दुबे जी, जिला सह गोरक्षा प्रमुख आर.बी.  प्रजापति जी, जिला संयोजिका दुर्गा वाहिनी इंदु निषाद जी, जिला मंत्री अभिषेक सिंह जी, जिला सह मंत्री प्रवीण बरनवाल जी, विभाग संयोजक दिनेश चौहान जी, प्रांत गोरक्षा प्रमुख (बजरंग दल) श्री अंशुमान राय जी, जिला संयोजक रूपेश विश्वकर्मा जी, जिला सह संयोजक सूर्यांश सोनकर, जिला सह संयोजक आलोक सिंह, नगर कार्याअध्यक्ष दीपक वर्मा जी ,नगर उपाध्यक्ष पप्पू शर्मा ,नगर उपाध्यक्ष श्री नीरज पाठक जी , प्रखंड अध्यक्ष बिलरियागंज प्रखंड लोकेश सिंह,  प्रखंड मंत्री बिलरियागंज प्रखंड सतीश चौहान, प्रखंड संयोजक बजरंग दल बिलरियागंज प्रखंड उमेश चौहान आदि कार्यकर्ताओं ने पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालन किया।

Popular posts from this blog

बच्चों को देश हित के लिए शारीरिक विकास आवश्यक - शिवम तिवारी

आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक  सत्य प्रकाश तिवारी  द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...

टॉपर बच्चों को प्रशास्त्री पत्र देकर किया गया सम्मानित -अशोक श्रीवास्तव

आजमगढ़ ई-शान पब्लिक स्कूल, रोहुआ, मुस्तफाबाद, आजमगढ़ में रिपोर्ट कार्ड एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्लेग्रुप से नौंवीं तथा ग्यारहवीं के छात्रों को वार्षिक रिपोर्ट कार्ड तथा प्रशस्ति-पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवल से किया गया। स्कूल के निदेशक श्री अशोक कुमार श्रीवास्तव ने अपने वक्तव्य में कहा कि वार्षिक रिपोर्ट कार्ड छात्रों का साल भर का परिणाम होता है इसी से उनको आगे की कक्षा में जाने का अवसर मिलता है। साथ ही सभी छात्रा-छात्राओं को बधाई देते हुए आगे की कक्षा में मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के प्रधानाचार्य श्री रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव जी ने सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को धन्यवाद दिए। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक विषय के अध्यापक सूर्यमन राम ने किया। अंत में स्कूल के उप-प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार मिश्रा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर ई-शान परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। 

उत्कर्ष सिंह की सफलता पर खुशी का माहौल

आजमगढ़ शहर के रैदोपुर निवासी डॉक्टर आर बी सिंह के सुपुत्र उत्कर्ष सिंह सिंह अपने प्रारम्भिक शिक्षा कक्षा 10 तक ज्योति निकेतन स्कूल एटलस पोखरा आजमगढ़ से इंटरमीडिएट की शिक्षा विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज दिल्ली के उपरांत एमबीबीएस में रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज बरेली में दाखिला लिए ।जिसमें अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं ।उसके बाद उन्होंने उसके बाद एमएस एमडी करने के लिए अच्छी प्लानिंग बनाकर मेहनत से तैयारी की ,जिससे नीट की परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर संजय गांधी पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट लखनऊ में एमडी एनेस्थीसिया में प्रवेश मिला। उनके इस खुशी से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उत्कर्ष सिंह ने बताया कि अच्छी सफलता प्राप्त करने के लिए सही ढंग से प्लानिंग बनाकर एकाग्रचित होकर अध्ययन किया जाए तो सफलता अवश्य मिलेगी इसके लिए अच्छे गुरु जन का मार्गदर्शन एवं माता-पिता का आशीर्वाद है  उनकी इस सफलता पर दोस्त मित्र सगे संबंधियों के बधाई बधाई दे रहे हैं कि आगे और अच्छा करें। रिपोर्ट  सत्यम राय