Skip to main content

धूमधाम से मनाया गया हनुमान जयंती ी

आजमगढ़ जिले के अहिरौला थाना क्षेत्र के रेडहा स्थित इच्छापूरन बालाजी महाराज मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मंदिर की स्थापना वर्ष 1959 में तेजपाल पूरनमल फतेहचंद मोदी ने की थी।
इस मंदिर में श्री बालाजी महाराज के साथ श्रीराम दरबार, शिव परिवार की प्रतिमाएं हैं। 1959 से लगातार इस मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम मनाया जा रहा है। श्री हनुमान जयंती के दिन या कार्यक्रम सुबह से शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा। और बड़ी संख्या में भक्तों ने मंदिर में लगे भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
इस मंदिर के बारे में ऐसी मान्यता है कि यहां पर भक्त लाल कपड़े, नारियल और सिक्के को मंदिर में बांधकर अपने मन की मुराद इच्छापूरन बालाजी से मांगते हैं। भक्तों की मुराद इच्छापूरन बालाजी पूरी करते हैं। यही कारण है कि इस मंदिर पर भक्तों का भारी मेला उमड़ता है।

कलकत्ता के वस्त्रों से होता है श्रृंगार
  बातचीत करते हुए मोदी परिवार की दीपा मोदी ने बताया कि मंदिर की स्थापना 1959 में की गई। तब से लगातार यहां पर श्रीराम नवमी को मेला, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, श्री बालाजी जन्मोत्सव और महाशिवरात्रि का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इन सभी कार्यक्रमों में भक्तों का भारी मेला उमड़ता है।
दीपा मोदी का कहना है कि चैत्र माह की पूर्णिमा पर भजन कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। दीपा मोदी का कहना है कि परिवार के बड़ी संख्या में लोग कलकत्ता, सूरत, वाराणसी में रहते हैं पर इस कार्यक्रम में सभी लोग शामिल होते हैं। कलकत्ता और वाराणसी से भगवान की पोशाक मंगाई जाती है।
भक्तों की हर मुराद पूरी करते हैं श्री इच्छापूरन बालाजी
भगवान श्री इच्छापूरन बालाजी भक्तों की हर मुराद पूरी करते हैं। दीपा मोदी का कहना है कि प्रभु सारे काम हम लोगों से ऐसा करवाते हैं। ऐसा लगता है जैसे खुद करते हों हम लोग ऐसा महसूस करते हैं। यहां पर भक्तों के साथ श्री बालाजी ने बड़े-बड़े चमत्कार किए हैं।
वर्तमान समय बहुत कम ही लोग ऐसे हैं जो अपने पूर्वजों की बनाई परंपरा को आगे निभा रहे हैं। श्री बालाजी जन्मोत्सव कार्यक्रम में गिट्ट मोदी, संजय मोदी, अमित मोदी 'टंकु' गोलू जी, शिवकुमार मोदी, उषा मोदी, संजय रूंगटा, निकुंज रूंगटा, संजय नासरिया सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

ईशान पब्लिक स्कूल, रोहुआ मुस्तफाबाद में धूम धाम से मनाया गया आजादी का उत्सव

आजमगढ़ ई-शान पब्लिक स्कूल, रोहुआ मुस्तफाबाद मे स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम स्कूल के निदेशक  अशोक कुमार श्रीवास्तव ने ध्वजा रोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। छात्रांे ने राष्ट्रगान गाया और अपने-अपने हाउस में खड़े छात्रों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथी डा0 भक्तवत्सल रहे। छात्रों ने रंगा-रंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ देशभक्ति गीतों से दर्शको का मन मोह लिया। स्कूल के निदेशक  अशोक कुमार श्रीवास्तव जी ने स्वतंत्रता दिवस के इतिहास पर विचार व्यक्त करते हुये छात्रों को आजादी के महत्व को समझा कर उसे आत्मसात करने एवं अनुशासन का पालन कर राष्ट्र के नवनिर्माण में अपनी सहभागिता को सुनिश्चित करने को कहा तथा उप-निदेशक श्री दिव्यांश श्रीवास्तव जी ने अपने वक्तव्य में कहा हर व्यक्ति को अपने कार्य के प्रति शत-प्रतिशत जागते रहना चाहिये, वही उसकी देश भक्ति है। स्कूल के प्रधानाचार्य रविन्द्र श्रीवास्तव जी ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि हर व्यक्ति को राष्ट्र के प्रति ईमानदार तथा कर्मनिष्ठ होना चाहिए। अन्त में स्कूल के उप-...

उत्कर्ष सिंह की सफलता पर खुशी का माहौल

आजमगढ़ शहर के रैदोपुर निवासी डॉक्टर आर बी सिंह के सुपुत्र उत्कर्ष सिंह सिंह अपने प्रारम्भिक शिक्षा कक्षा 10 तक ज्योति निकेतन स्कूल एटलस पोखरा आजमगढ़ से इंटरमीडिएट की शिक्षा विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज दिल्ली के उपरांत एमबीबीएस में रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज बरेली में दाखिला लिए ।जिसमें अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं ।उसके बाद उन्होंने उसके बाद एमएस एमडी करने के लिए अच्छी प्लानिंग बनाकर मेहनत से तैयारी की ,जिससे नीट की परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर संजय गांधी पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट लखनऊ में एमडी एनेस्थीसिया में प्रवेश मिला। उनके इस खुशी से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उत्कर्ष सिंह ने बताया कि अच्छी सफलता प्राप्त करने के लिए सही ढंग से प्लानिंग बनाकर एकाग्रचित होकर अध्ययन किया जाए तो सफलता अवश्य मिलेगी इसके लिए अच्छे गुरु जन का मार्गदर्शन एवं माता-पिता का आशीर्वाद है  उनकी इस सफलता पर दोस्त मित्र सगे संबंधियों के बधाई बधाई दे रहे हैं कि आगे और अच्छा करें। रिपोर्ट  सत्यम राय 

विज़डम इंटरनेशनल स्कूल मे शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया

आजमगढ़ विज़डम इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े उत्साह और हृदय से मनाया गया।  कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय विद्यार्थियों द्वारा किया गया, जो अपने शिक्षकों के प्रति प्रेम और सम्मान की अनोखी अभिव्यक्ति थी। दिन की शुरुआत एक विशेष प्रार्थना सभा से हुई, जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण और विभिन्न छात्र गतिविधियाँ हुईं, जिन्होंने शिक्षकों की अमूल्य भूमिका को उजागर किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने एक दिन के लिए शिक्षक की भूमिका निभाई, जिससे कार्यक्रम और भी यादगार बन गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: *प्रबंधक  उमेश चौहान, प्रधानाचार्य  ग्लेन रॉनसन डिसूज़ा, उपप्रधानाचार्य  मनोज कुमार पांडेय, पी.आर.ओ.  अरुण चौहान, एनीमेटर , अमित सिंह, समन्वयक  नीति मिश्रा, कु. दीप्टि राय और  प्रियंका मिश्रा।