Skip to main content

Posts

Showing posts from January, 2026

स्वास्थ्य शिविर में125 मरीज का हुआ निशुल्क उपचार

  आजमगढ़ शहर के बिलरिया की चुंगी स्थित एच एम सर्जिकल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल निशुल्क चिकित्सा कैंप का आयोजन संपन्न हुआ जिसमें 125 मरीज का निशुल्क चिकित्सा एवं यूरिक एसिड की जांच की गई.इस अवसर पर अस्पताल के संस्थापक डॉक्टर फुरकान अहमद ने कहा की जनता की सेवा करने का एक अच्छा अवसर मिला जिससे समाज को कुछ अच्छा कर सकूं । जनता का स्वास्थ्य बेहतर रहे इसके लिए हर शुक्रवार को निशुल्क कैंप का आयोजन किया जाता है जिसमें अमीर गरीब सबका इलाज होता है। डॉक्टर फरहान ने हड्डी रोगो के उपचार करते हुए कहा कि महिलाओं में 50 वर्ष के बाद पुरुष में 60 वर्ष के बाद हड्डी  कमजोर होने लगती हैं इसलिए उन्हें अपने खान-पान में पौष्टिक आहरों का विशेष ध्यान रखना चाहिए., मौसम में होने वाले बदलाव से बचे, साफ सफाई का ध्यान रखें ,ताजा फल एवं हरी सब्जियों का सेवन करें। योग एवं व्यायाम प्रतिदिन करें कोई समस्या होती है तो किसी अच्छे चिकित्सक से परामर्श कर दवा ले. इस अवसर पर डॉक्टर रेहान इत्यादि उपस्थित है

भव्य रूप में लगाया गया व्यापारी मेला एवं कलाकारों का हुआ सम्मान

आजमगढ़ श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय के सभागार में LUX कंपनी के प्रोडक्ट के व्यापारी मेले का आयोजन मेजर्स पंकज होजरी LUX के डिस्ट्रीब्यूटर के द्वारा आयोजित कराया गया जिसमें जिले भर के आए व्यापारियों को LUX कंपनी द्वारा लांच किए गए नए-नए प्रोडक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई  नए-नए प्रोडक्ट्स से व्यापारी काफी सहमत थे जिसकी सराहना व्यापारियों द्वारा करते हुए उत्साहित दिखे व्यापारी मेले का शुभारंभ  श्रीनाथजी के सम्मुख फर्म के मालिक सुरेश चंद्र अग्रवाल पंकज अग्रवाल तथा शहर के गणमान्य नागरिक एवं प्रमुख व्यापारीगढ़ सुधीर अग्रवाल, शशि भूषण अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, व मनीष रतन अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर के किया गया फर्म के मालिक पंकज अग्रवाल  एक शाम देश के नाम* कार्यक्रम भी आयोजित कराया गया  जिसमें आजमगढ़ व अन्य जनपदों से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीत वह अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा. संध्या काल में आयोजित देशभक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 6:00 बजे LUX कंपनी के मालिक  श्याम  अग्रवाल व एस के ओ...

बीकेएस एजुकेशनल स्कूल ने धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया 77वां गणतंत्र दिवस*

आजमगढ़ शहर के नीबी, बेलईसा स्थित बीकेएस एजुकेशनल स्कूल ने 77वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया। स्कूल के प्रबंधक श्री रामभवन सिंह ने रूद्र प्रताप सिंह,गंगा सागर राय, ऋषिकांत राय, हर्षवर्धन सिंह, मनीषा राय, अमित श्रीवास्तव, प्रियंका यादव की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। समारोह को संबोधित करते हुए, स्कूल के प्रधानाध्यापक ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर जोर दिया और भारत के एक संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य बनने की यात्रा को रेखांकित किया। उन्होंने छात्रों को संविधान में निहित मूल्यों को बनाए रखने और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति की समृद्ध विविधता को प्रदर्शित करते हुए कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। छात्रों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और नाटक प्रस्तुत किए, जिनमें देश के स्वतंत्रता संग्राम और एक गणराज्य के रूप में उसकी उपलब्धियों को दर्शाया गया। कार्यक्रम का संचालन अनुकल्प साहनी और कृतिका मिश्रा ने बखूबी किया। यह समारोह विद्यालय की अपने छात्रों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को बढ़ाव...

गणतंत्र दिवस हमें संविधान, लोकतंत्र के प्रति कर्तव्यों की याद दिलाता ह- राजीव रंजन

आजमगढ़ हरिशचंद्र मिश्रा पब्लिक स्कूल करतालपुर  में गणतंत्र दिवस समारोह गरिमा पूर्ण ढंग से संपन्न। हरिशचंद्र मिश्रा पब्लिक स्कूल में 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह अत्यंत हर्षोल्लास, अनुशासन एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विंग कमांडर कुमार राजीव रंजन  जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी रहे। मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया गया, इसके पश्चात पूरा परिसर राष्ट्रगान की गूँज के साथ देशभक्ति के रंग में रंग गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, नाटक एवं अत्यंत ही मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान, लोकतंत्र और देश के प्रति हमारे कर्तव्यों की याद दिलाता है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योति रिछारिया ने मुख्य अतिथि, विद्यार्थियों एवं सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

बच्चों को देश हित के लिए शारीरिक विकास आवश्यक - शिवम तिवारी

आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक  सत्य प्रकाश तिवारी  द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...

शिवालिक आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

  आजमगढ़ बिजरवा बनकट स्थित शिवालिक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया , चेयरमैन डा अशोक कुमार सिंह  ट्रस्टी श्रीमती बीना सिंह  एवं संस्था के विधिक सलाहकार उदय चंद्र बरनवाल  प्राचार्य डा.सच्चिदानन्द वि. समस्त अध्यापक,समस्त कर्मचारियोंगण और कालेज के समस्त छात्र एवं छात्राओं की उपस्थिति में फहराया गया राष्ट्रीय गीत  गया। अपने सम्बोधन में चेयरमैन डा अशोक कुमार सिंह ने छात्र छात्राओं कहा की आप अपने अध्ययन का केन्द्र आयुर्वेद को बना कर चलिये क्योंकि क्योंकि आप सभी अपने पैथी में ही आप सभी छात्र छात्राओं का भविष्य उज्ज्वल हो सकता हैं। अपने-अपने क्षेत्र  नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें । देश आगे बढ़ सके । इस अवसर पर सभी अध्यापक गण में ,डा पिंकी,डा चन्द्र मौली सिंह,डा० विनोद कश्यप ,डा० विभूति मिश्रा ,डा विशालाक्षी मिश्रा, डा पिन्की डा शीम्मी रानी,डा चन्द कुमार गुप्ता  डा सन्तोष मौर्या डा शारदा प्रसाद कनौजिया, डा ज्योति शर्मा डा अवनिश उपाध्याय ,डॉ वेद प्रकाश सिंह  सभी कालेज के छात्र/छात्राऐ समस्त शिक्षक और कर्म...

संदीप को मिला लकी ड्रा में मैसी ट्रैक्टर

  आजमगढ़ शहर के चक खैरुल्लाह स्थित प्रभा ट्रैक्टर द्वारा मैसी किसान बंधन स्कीम त्योहार सीजन में चल रही थी जिसमें ट्रैक्टर मालिकों को कुपन दिया जा रहा था  जिसमें 70 से अधिक किसान ट्रैक्टर लिए थे उस स्कीम का  बाबा विश्वनाथ गार्डन  मे  लकी ड्रा निकाला गया जिसमें प्रथम लकी ड्रा विजेता को 7235 का माडल का ट्रैक्टर  सगड़ी तहसील के  संदीप पासवान  को मिला. अन्य  विजेता को एलईडी,ट्रॉली बैग,इलेक्ट्रिक कैटल इत्यादि पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर डायरेक्टर अंकेश बरनवाल व कंपनी के अधिकारी दीप रंजन राय, पुष्कर वाली संतोष त्रिपाठी, कुमार विशाल, रोबिन ने कहा कि आजमगढ़ में किसानों के हित में इतना बड़ा आयोजन लाभदायक होगा. इस अवसर पर 21 किसानों को ट्रैक्टर की डिलीवरी भेजी गई,प्रॉपोराइटर अवधेश बरनवाल ने कहा की कंपनी जो स्कीम किसानों के होगी  पारदर्शी तरीके से दी जाएगी. कंपनी के अधिकारियों:दिपक ने बताया कि मैंसी 15 हॉर्स पावर से लेकर 75 हॉर्सपावर तक के ट्रैक्टर बनती है जो  सभी आधुनिक कृषि यंत्र को आसानी से ...

मातृभूमि से लगाव है डॉक्टर विनोद कुमार सिंह को

आजमगढ बुढनपुर स्वर्गीय विजय प्रताप सिंह  इंस्पेक्टर के चार पुत्रों में डॉक्टर विनोद कुमार सिंह सबसे बड़े होनहार एवं प्रतिभावान थे उन्हें आगे बढ़ने की ललक प्रारंभिक अवस्था से ही थी जो अच्छी  शिक्षा ग्रहण करने के बाद  अमेरिका चले गए । वंहा रहते हुए 46 वर्ष हो गया परंतु अब भी  उन्हें अपनी मातृ भूमि से इतना लगाव है कि   यहां चले आते हैं । इनके चार भाइयों में वीरेंद्र कुमार सिंह पूर्व कमिश्नर जो लखनऊ में रहते हैं ,संजय कुमार सिंह एडवोकेट   हीरा पट्टी में रहते हैं राजीव कुमार सिंह क्षेत्रीय सेवा योजना कमिश्नर मिर्जापुर में कार्यरत हैं एवं तीन बहने भी हैं। lडॉ विनोद कुमार सिंह कि प्रारंभिक शिक्षा वेस्ली इंटर कॉलेज आजमगढ़ में हुई ।तत्पश्चात मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज प्रयागराज से एमबीबीएस एमडी करने के बाद अमेरिका चले गए जहां गैस्ट्रोलॉजी के वरिष्ठ डॉक्टर के रूप में सेवा दे रहे हैं। डॉ विनोद कुमार सिंह मोतीलाल जवाहर नेहरू मेडिकल कॉलेज प्रयागराज के जुबली अवसर पर  आए थे। उसके बाद उन्होंने  पैतृक गांव बुढनपुर में आकर सभी भाई बंधू व मित्र...

राजमाता सुमित्रा देवी की पुण्य तिथि पर राजा साहेब डॉ सन्तोष कुमार मिश्रा ने सैकड़ों गरीबों को बाटे कंबल

आजमगढ़ बिंद्रा बाजार, ठेकमा ब्लॉक के बालपुर ख़रैला में एम एस डी पॉलिटेक्निक कैंपस में एम एस डी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन डॉ सन्तोष कुमार मिश्रा राजा साहेब ने अपनी माता, राज माता सुमित्रा देवी के द्वितीय पुण्य तिथि पर 2 जनवरी को 556 गरीब महिला व पुरुष को कंबल वितरण किया। इस अवसर पर ब्लड कैम्प में दर्जनों की संख्या में लोगों ने रक्त दान किया। सर्व प्रथम राजा साहब ने राजमाता सुमित्रा देवी व महाराज पंडित त्रिपुरारी मिश्रा के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। उसके बाद पूरा कैंपस राजमाता सुमित्रा देवी और महराज पंडित त्रिपुरारी मिश्रा अमर रहे की नारे से गूंज उठा। इस कार्यक्रम में गांव क्षेत्र के हजारों लोग आए थे। कार्यक्रम का संचालन अवधेश शर्मा एडवोकेट ने किया। उसके बाद वक्तागण में अरुण पाठक, अर्जुन राय, डॉ राजेश उपाध्याय, राकेश तिवारी व्यास, रविन्द्र कुमार मिश्रा, चंद्रजीत राजभर, अभिषेक उपाध्याय, विंध्यवासिनी तिवारी, रविकांत तिवारी ने विचार रखे। डॉ सन्तोष कुमार मिश्रा राजा साहब ने अपने माता व पिता के बारे में बोलते हुए कहा कि मेरी माता कभी भी प...

काशी गोमती ग्रुप सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ आगे बढ़ रहा है- रविप्रकाश तिवारी

आजमगढ़ भवरनाथ स्थित काशी गोमती ग्रुप का वार्षिक बिज़नेस मीट एवं नववर्ष समारोह हरीऔध कला केंद्र मे भव्य रूप से संपन्न हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता काशी गोमती ग्रुप के सीएमडी रवि प्रकाश तिवारी ने की। इस अवसर पर सीईओ  हरिराम यादव, एमडी  सुशील पांडेय, एमडी  हरिकेश यादव एवं एमडी  बिंद्रेश यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे। ठक अपने संबोधन में सीएमडी  रवि प्रकाश तिवारी ने कहा कि काशी गोमती ग्रुप निरंतर विकास, पारदर्शिता और सामाजिक उत्तरदायित्व के मूल्यों के साथ आगे बढ़ रहा है। वहीं सीईओ  हरिराम यादव ने टीमवर्क, कर्मचारियों की प्रतिबद्धता और साझेदारों के सहयोग को संगठन की सफलता का मुख्य आधार बताया। औपचारिक सत्र के पश्चात नववर्ष समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, आपसी संवाद और उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।  श्रीमती पूनम तिवारी ने सामाजिक दायित्व और सेवा भावना पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का समापन सकारात्मक ऊर्जा, नए संकल्पों और संगठनात्मक एकता के संदेश के साथ हुआ।

मानस कथा सुन भक्तिमय हुआ वातावरण

 (आजमगढ़): भीमबर स्थित शिक्षक इंटर कॉलेज में स्वर्गीय माया राय निर्मोही के स्मृति में आयोजित 34 वां विराट मानस सम्मेलन में  संगीतमय कथावाचक अमरदीप अवस्थी ने अपने प्रवचन द्वारा क्षेत्र को भक्ति मय वातावरण कर दिया। उन्होंने ने कहा कि माता सीता जी का चरित्र पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी से भी अच्छा है उन्होंने कहा कि किसी भी रूप में व्याख्या की जाए तो कम ही है क्योंकि माता सीता को रावण अपहरण कर  लंका में  ले गया। उन्हें बहुत से प्रलोभन दिया कराया , बहुत डराया धमकाया परंतु माता सीता ने अपने पद से विचलित नहीं हुई उन्हें अपने पति परमेश्वर भगवान श्री राम पर पूरा विश्वास था उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। उन्होंने भगवान राम के मर्यादा को बनाए रखा।  भगवान राम ने रावण का वध किया तो माता सीता जी ने रक्तबीज रावण का वध किया जो रावण से भी बलशाली राक्षस था। आज के समय में भी माता व बहनों को  सीता जी के चरित्र को अपनाना चाहिए जिससे भारत एक मजबूत विकसित राष्ट्र बनेगा।  महिलाओं को अपने आदर्श को पथ पर चलकर परिवार को आगे बढ़ाएं। इस अवसर पर कथावाचक रम...