Skip to main content

Posts

Showing posts from March, 2026

सम्मान पाने से बच्चों में प्रतिस्पर्धा बढ़ती है -प्रशांत चंद्रा

आजमगढ़ सम्मोपुर स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल ने अपना वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इस अवसर पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत  किया गया।      कार्यक्रम का शुभारंभ  प्रबंधन निदेशक प्रशान्त चंद्रा, प्राचार्य विनय पाण्डेय, उपप्राचार्य संजय पाण्डेय, समन्वयिका शालिनी सिंह आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रशांत चंद्र ने कहा  कि हमारा उद्देश्य बच्चों को बेहतर शिक्षा देना है। अच्छे परिणाम के लिए छात्र, शिक्षक, अभिभावक एक कड़ी के रुप में हैं बिना इनके सहयोग के हम अच्छे परिणाम की आशा नहीं कर सकते।         समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। सम्मान पाने से बच्चों में प्रतिस्पर्धा आते हैं जिससे वह आगे बढ़ते रहते हैं प्राचार्य ने विगत वर्ष की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और आगामी सत्र की रूपरेखा प्रस्तुत की एवं अपने संबोधन में कहा कि स्कूल का हमेशा यही प्रयास रहा है कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी प...

बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी आवश्यक- नामवर सिंह

आजमगढ़ बिलरियागंज क्षेत्र केआनंद मेमोरियल अकादमी द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि नामवर सिंह व हीरालाल शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर नामवर सिंह ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी है उसके बाद जो बच्चे मुख्य परीक्षा के अतिरिक्त  शिक्षा , खेल  एवं अन्य प्रतियोगिता के गतिविधियों भाग लिए थे अच्छा परिणाम लाए थे उन्हें गोल्ड,सिल्वर, रजत पदक देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर डायरेक्ट संतोष कुमार वर्मा ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों खेल, डांस,आर्ट, इत्यादि क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर सकते हैं जिससे उनकी विश्व स्तर पर पहचान बनेगी जिससे उन्हें देश एवं विदेश में रोजगार मिलेगा एवं अपना व्यवसाय भी चुनकर देश को आगे बढ़ाएंगे इस अवसर पर प्रबंध निदेशिका आशा वर्मा कहा कि बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना होनी चाहिए जिससे वह आगे बढ़ेंगे उन्हें अपने से बड़ों का अनुकरण कर अच्छे रास्ते पर चलें. प्रधानाचार्य श्याम कृष्णा तिवारी ने आए हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया एवं बच्चो...

विद्यार्थी देश के भविष्य हैं - सत्य प्रकाश तिवारी

आज़मगढ़। सिधारी स्थित एसएनआरडी पब्लिक स्कूल  मे वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी  द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल, शिल्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही सभी अभिभावक व बच्चों को मिठाई खिला मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक  द्वारा सभी मेधावी विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया, जिससे पूरे वातावरण में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कक्षा नर्सरी से लेकर सभी कक्षा के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया व शीर्ष स्थान प...

विज्ञान प्रदर्शनी की अभिभावकों ने की सराहना

आजमगढ़ : विद्यांतर इंटरनेशनल स्कूल पटवध  मे विज्ञान प्रदर्शनी बाल मेला एवं परीक्षा फल का वितरण किया गया इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों  एवं अभिभावकों ने विज्ञान प्रदर्शनी का  अवलोकन कर बच्चों की प्रतिभा का सराहना किया का ।  बच्चों द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रकार के माडलों को देखा एवं बच्चों से विस्तार पूर्वक जानकारी ली। कक्षा 9 व 10 के बच्चों ने सोलर सिस्टम की सराहना की। बच्चों ने स्मार्ट सिटी,इंडिया का नक्शा,वॉटर टैंक,ट्रैफिक रूल आदि का विस्तार से अभिभावकों को बताया किया।  डायरेक्टर विपिन राय ने स्कूल के टॉपर बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया उनके उज्जवल भविष्य की कामना  किये उन्होंने कहा कि बच्चों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं बल्कि सामाजिक एवं अच्छा संस्कार भी ग्रहण करें जिससे वह सफल नागरिक होकर सेवा कर सके . स्कूल के प्रिंसिपल बीनू जॉन आए हुए सभी को प्रति आभार व्यक्त किया

परशुराम जयंती पर सामाजिक एकता पर होगा विचार विमर्श

आजमगढ़ परशुराम जयंती के अवसर पर भीमबर स्थित राधा कृष्ण मैरिज हॉल में ब्रह्मर्षि परंपरा के गौरव एवं स्वाभिमान को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ब्रह्मर्षि वेल्फेयर एसोसिएशन, आजमगढ़ के तत्वावधान में 19 अप्रैल 2026  को एक भव्य सामाजिक परिचर्चा, संवाद एवं सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन भूमिहार समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम जी की जयंती के पावन अवसर पर संपन्न होगा। कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 3:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक राधाकृष्ण मैरेज हाल, भीमबर (आजमगढ़) में किया जाएगा, जहां समाज के बुद्धिजीवी, प्रबुद्धजन, युवा वर्ग एवं सम्मानित नागरिक एकत्र होकर सामाजिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक विषयों पर सार्थक चर्चा करेंगे  इस अवसर पर समाज की एकता, संगठन की मजबूती और आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही, आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करने हेतु सहभोज का भी आयोजन रखा गया है, जो सामाजिक समरसता का प्रतीक बनेगा। ब्रह्मर्षि वेल्फेयर एसोसिएशन ने अपने स्वजातीय बंधुओं से भावपूर्ण अपील की है कि वे इस गरिमामयी आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में अपनी...

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रमुख जन गोष्ठी सम्पन्न

आर्यमगढ़ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (गोरक्षप्रांत) द्वारा जिला आर्यमगढ़ में आयोजित प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन 21 मार्च 2026, शनिवार को सायं 3:30 बजे हरिओध कला केन्द्र में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों से हजारों स्वयंसेवकों एवं नागरिकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्घाटन सह सरकार्यवाह मा. आलोक कुमार जी के करकमलों द्वारा किया गया। अपने उद्बोधन में उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों के राष्ट्र निर्माण, समाज सेवा एवं सांस्कृतिक जागरण के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ का कार्य समाज के सहयोग और सामूहिक पुरुषार्थ से निरंतर आगे बढ़ रहा है, जिससे सामान्य नागरिकों में राष्ट्रीय चेतना का विकास हो रहा है। इस अवसर पर प्रांत प्रचारक रमेश जी, सह प्रांत प्रचारक सुरजीत जी, प्रांत सेवा प्रमुख रविशंकर जी, सह विभाग संचालक राजेन्द्र जी, विभाग प्रचारक दीनानाथ जी, जिला प्रचारक रमाकांत जी, जिला संघ चालक कामेश्वर जी, सह जिला संघ चालक अजय अग्रवाल, विभाग कार्यवाह रवि प्रताप जी, जिला कार्यवाह अरुण पाल जी तथा सह जिला कार्यवाह तेज जी सहि...

सामाजिक एकता, शिक्षा और संस्कारों को मजबूत करने की आवश्यकता है

आजमगढ "ब्रह्मर्षि भूमिहार समाज सेवा समिति, आजमगढ़" के तत्वावधान में नेहरू हाल में  होली मिलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व समिति के संरक्षक श्री विश्वनाथ राय एवं अध्यक्ष श्री आर.पी. राय, रंजन राय गुलाब राय,ऋषिकेश राय  द्वारा किया गया, जिसकी गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने न केवल अपने विचार व्यक्त किए, बल्कि सांस्कृतिक रंग भी बिखेरा विनोद राय दीपक राय प्रबंधक तथा डायट प्राचार्य  अमरनाथ राय ने पारंपरिक होली गीत प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को उत्साह और उमंग से भर दिया। उनके गीतों पर उपस्थित जनसमूह झूम उठा और कार्यक्रम में आनंद का विशेष संचार हुआ। समारोह को पूर्व मऊ जिलापंचायत अध्यक्ष  मनोज राय,भाजपा पूर्वअध्यक्ष श्री प्रेम प्रकाश राय, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री, मुक्तिनाथ राय, माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष बृजेश राय, शैलेश राय, स्वर्गीय शिक्षक नेता पंचानन राय की पुत्री सुश्री विनीता राय, विनोद राय, दिनेश राय हिंदु युवावाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष  डॉ....

होली मिलन में सभी ने कहा कि सामाजिक एकता, शिक्षा और संस्कारों को मजबूत करने की आवश्यकता है

आजमगढ "ब्रह्मर्षि भूमिहार समाज सेवा समिति, आजमगढ़" के तत्वावधान में नेहरू हाल में  होली मिलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व समिति के संरक्षक श्री विश्वनाथ राय एवं अध्यक्ष श्री आर.पी. राय, रंजन राय गुलाब राय,ऋषिकेश राय  द्वारा किया गया, जिसकी गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने न केवल अपने विचार व्यक्त किए, बल्कि सांस्कृतिक रंग भी बिखेरा विनोद राय दीपक राय ली तथा डायट प्राचार्य  अमरनाथ राय ने पारंपरिक होली गीत प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को उत्साह और उमंग से भर दिया। उनके गीतों पर उपस्थित जनसमूह झूम उठा और कार्यक्रम में आनंद का विशेष संचार हुआ। समारोह को पूर्व मऊ जिलापंचायत अध्यक्ष  मनोज राय,भाजपा पूर्वअध्यक्ष श्री प्रेम प्रकाश राय, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री, मुक्तिनाथ राय, माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष बृजेश राय, शैलेश राय, स्वर्गीय शिक्षक नेता पंचानन राय की पुत्री सुश्री विनीता राय, विनोद राय, दिनेश राय हिंदु युवावाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष  डॉ. राके...

उद्योगपति व समाजसेवी स्वर्गीय नरेन्द्र सिंह के प्रथम पुण्यतिथि में सभी ने किया नमन

 , आजमगढ़ देव ग्रुप आफ कंपनीज व तेजस कंस्ट्रक्शन के चेयरमैन, प्रसिद्ध उद्योगपति और प्रमुख समाजसेवी स्वर्गीय नरेन्द्र सिंह चेवार पश्चिम की प्रथम पुण्यतिथि में उमड़ा जन सैलाब। स्व०नरेंद्र सिंह के पुत्र बंश बहादुर सिंह उर्फ बब्लू व देवब्रत सिंह उर्फ डब्लू तथा क्षेत्र के गण मान्य लोगों ने  स्वर्गीय नरेन्द्र सिंह के चित्र पर नम आंखों से माल्यार्पण कर  अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वंशबहादुर सिंह उर्फ बब्लू तथा देवव्रत सिंह उर्फ डब्लू ने कहा कि मेरे पिता स्व् नरेंद्र सिंह का व्यक्तित्व अत्यंत विशाल था। पिता रुपी विशाल वट वृक्ष का साया हट जाने से हम सभी परिवार तथा क्षेत्र के लोग अपने आप को कमजोर तथा असहज महसूस कर रहे हैं ।मेरे पिता का गांव की मिट्टी तथा गांव के लोगों से बड़ा लगाव था। वह यहां के लोगों से अपार प्रेम करते थे।लोगों की भावनाओं का आदर करते थे।भारतीय जनता पार्टी  प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक ओमप्रकाश सिंह तिलखरा ने कहा कि स्वर्गीय नरेन्द्र सिंह जी बहुत ही अच्छे व्यक्ति थे।वह गरीबों के मसीहा थे। आपका आशीर्वाद एवं स्नेह अविस्मरणीय है। उनक...

होली मिलन से भाईचारा प्रेम बढ़ता है प्रबंधक श्रवण राय

आजमगढ़   बिलरियागंज  क्षेत्र के   रामकृष्ण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चांदपुर पटवध के प्रांगण में  ब्रह्महर्षी भूमिहार समाज द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।  कार्यक्रम में भूमिहार  समाज के लोगों ने आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ होली की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम के संयोजक  व प्रबंधक श्रवण कुमार राय के नेतृत्व  में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे उन्होंने कहा के  समाज में एकता, सहयोग और सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखने का संदेश दिया।  गायक कलाकार कौशल राय ने  “एक तू ही धनवान है गोरी, बाकी सब ” गीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।  इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष रवि राय, इंद्रासन राय, प्रबंधक,डॉक्टर जेपी सिंह, मंत्री अमरजीत राय, कांग्रेस जिला अध्यक्ष कौशल कुमार राय उर्फ मुन्ना राय,  वशिष्ठ राय एडवोकेट, जयदेव राय पूर्व शिक्षक,अनिल राय,सीडब्ल्यूसी बेंच ऑफ मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह, एडवोकेट रमाकांत राय प्रकाश रंजन राय अखिलेश राय जयप्रकाश राय एडवोकेट हरिम...

नियम से चलने वाला व्यक्ति ही जीवन में सफल होता है – पूज्य श्री प्रेमभूषण जी महाराज

आजमगढ़ हरसिंहपुर जीयनपुर क्षेत्र के हरसिंहपुर स्थित शक्तिपीठ मां श्री शीतला धाम में आयोजित भव्य श्रीराम कथा का समापन पूर्णाहुति के साथ हुआ। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध कथावाचक पूज्य श्री प्रेमभूषण जी महाराज ने व्यासपीठ से कथा का वाचन करते हुए कहा कि जो व्यक्ति जीवन में नियमों का पालन करता है, वही सच्चे अर्थों में सफल हो पाता है। उन्होंने कहा कि पूरी प्रकृति नियम से चलती है—सूर्य का उदय, चंद्रमा का परिवर्तन, दिन-रात और शुक्ल-कृष्ण पक्ष सब नियमों के कारण ही होते हैं। महाराज श्री ने कहा कि भारत की भूमि अत्यंत पवित्र है और यहां जन्म लेना बड़े सौभाग्य की बात है। इस भूमि पर भक्ति, भजन और यज्ञ की परंपरा सदियों से चली आ रही है और आगे भी चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि भगवान और भक्त के बीच केवल भक्ति का ही संबंध होता है। जिस व्यक्ति की भगवान और सत्कर्मों में जितनी श्रद्धा होती है, उसका उतना ही कल्याण होता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को दूसरों की चिंता करने से पहले स्वयं के जीवन पर विचार करना चाहिए और भगवान की शरण में जाना चाहिए। कथा श्रवण से मनुष्य का मन शुद्ध होता है और जीवन में सकारात्मक परि...

हरसिंहपुर में छठवे दिन भी धूमधाम से संपन्न हुआ श्री राम कथा-

आजमगढ़ शक्तिपीठ माँ शीतला माता धाम में लगातार पांचवे दिन भव्य श्री राम कथा का आयोजन हुआ, जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं कई बड़े जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए, प्रेममूर्ति प्रेमभूषण जी महाराज ने कहा कि कथा करवाना सबके भाग्य में नहीं होता है जब जीवन का पुण्य फल उदित होता है तो ऐसे अनुष्ठान आयोजित हो पाते हैं, और कथा करवाने से ख़ुद का कल्याण तो होता ही है पूरे क्षेत्र का कल्याण होता है , आज के व्यस्त और अर्थ युग में भी यदि शक्तिपीठ माँ शीतला धाम सेवा समिति के अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह जी हर वर्ष ऐसे अनुष्ठान का आयोजन करवा पास रहे हैं तो मैं उनका हृदय से साधुवाद करता हूँ और  कथा के आयोजन  के उद्देश्य से उनका शक्तिपीठ माँ शीतला धाम आना हुआ और वो माँ का दर्शन पाके धन्य हो गए। शक्तिपीठ माँ शीतला धाम सेवा समिति के अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह, श्रीमती डॉ. कंचन सिंह, कथा आयोजक प्रशांत सिंह रवि, श्रीमती पूजा सिंह, रीता सिंह, रितु सिंह पीठेश्वर संत लीलाराम दास जी, राजेश सिंह कल्लू , बालकरण यादव, उपाध्यक्ष भाजपा अवनीश मिश्रा, सौरभ बरनवाल भाजपा, दारा सिंह चौहा...

भगवान किसी का त्याग नहीं करते मनुष्य स्वयं उनसे दूर हो जाता है - पूज्य श्री प्रेमभूषण जी महाराज

  आजमगढ श्री रामचरितमानस की में हमें यह बताया गया है कि भगवान की शरण में पहुंचने वाले हर व्यक्ति को भगवान स्वयं उसके सारे अपराध को क्षमा करके शरण में ले लेते हैं। भगवान किसी का त्याग नहीं करते हैं। यह तो मनुष्य का स्वभाव है कि वह स्वयं भगवान को भूलकर उनसे अलग हो जाता है। यह जीव धर्म है अर्थात इस संसार में रहने वाले जीव का अपना भाव विवेक और संस्कार है। उक्त बातें उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिला स्थित हरसिंहपुर, जीयनपुर, के शक्तिपीठ मां श्री शीतला धाम में निर्मित भव्य कथा मंडप में श्री राम कथा का गायन करते हुए पाँचवे दिन पूज्य प्रेमभूषण जी महाराज ने व्यासपीठ कहीं।   सरस् श्रीराम कथा गायन के लिए लोक ख्याति प्राप्त प्रेममूर्ति पूज्य प्रेमभूषण जी महाराज ने रामकथा के पाँचवे सत्र में कहा कि मनुष्य के अपने कर्म ही उसके लिए अच्छा अथवा  मुश्किल परिस्थिति का निर्माण करते हैं। खासकर मनुष्य की जिह्वा इसमें बड़ी भूमिका अदा करती है। ज्यादा बोलने से ही झंझट उत्पन्न होता है। इससे बचने का एक सरल उपाय यह है कि अपने को भगवान में लगाए रखें। भजन में लगे रहेंगे तो जिह्वा को अन्यथा ...

जीवन में जब पुण्यों का समुच्चय बनता है तो सुख शांति अपने आप आ जाती हैी प्रेमभूषण जी महाराज

आजमगढ जीवन में जब पुण्यों का समुच्चय बनता है तो सुख शांति अपने आप आ जाती है  जब राम जी सहित चारों भाई विवाह करके अयोध्या जी पहुंचे तो पूरे नगर में सुख शांति की नदियां बहने लगीं और नगर वासी उसमें हर्षोल्लास के साथ बहने लगे। जब सुख शांति अधिक होने लगे तो यह भी ध्यान रखना चाहिए कि सुख और दुख दोनों भाई हैं। एक अगर अभी उपस्थित है तो दूसरा भी यहां आने ही वाला है। जैसे जाड़ा और गर्मी का मौसम है। एक जाता है तो दूसरा आने की तैयारी करता है। उक्त बातें उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिला स्थित हरसिंहपुर, जीयनपुर, के शक्तिपीठ मां श्री शीतला धाम में निर्मित भव्य कथा मंडप में श्री राम कथा का गायन करते हुए चौथे दिन पूज्य प्रेमभूषण जी महाराज ने व्यासपीठ कहीं।   सरस् श्रीराम कथा गायन के लिए लोक ख्याति प्राप्त प्रेममूर्ति पूज्य प्रेमभूषण जी महाराज ने रामकथा के चतुर्थ सत्र में कहा कि  जीवन में सब समय एक रस रहना बहुत कठिन है। इससे संबंधित महाभारत में भगवान कृष्ण जी के द्वारा कहा गया एक श्लोक भी है -सुखदुःखे समे कृत्वा लाभालाभौ जयाजयौ।  सुख और दुःख को समान समझकर, लाभ-हानि और विज...

‘शुभ संस्कारों से मिलता है जीवन में सुख और समृद्धि’ प्रेमभूषण जी महाराज

आजमगढ़– 10 मार्च 2026 को हरसिंहपुर में लगातार तीसरे दिन भव्य धनुष भंग एवं विवाह महोत्सव का आयोजन हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के कई सामाजिक और धार्मिक गणमान्य उपस्थित रहे। समारोह में पंडालों की सजावट, रंग-बिरंगी लाइटिंग और भव्य आयोजन ने भक्तों व उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पूज्य प्रेमभूषण महाराज ने कहा, “विवाह और धनुष भंग जैसे संस्कार न केवल परिवार की खुशहाली के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि यह समाज में सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्य भी बनाए रखते हैं। शुभ संस्कारों से जीवन में सुख, समृद्धि और आत्मिक संतोष प्राप्त होता है।” महोत्सव में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विवाह समारोह में नवदम्पतियों का आशीर्वाद लेने के लिए भीड़ उमड़ी रही। महाराज के मार्गदर्शन में आयोजन स्थल पर धार्मिक गीतों और भजनों की धुन गूंजती रही, जिससे माहौल और भी भक्तिमय बन गया। समारोह के तीसरे दिन भी उत्साह और श्रद्धा का समागम देखने को मिला, जिससे हरसिंहपुर के धार्मिक एवं सामाजिक जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ। कथा में शक्तिपीठ माँ शीतला धाम सेवा समिति के अध्यक्ष एवं कथा के आयोजक...

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है -अनुज मांगलिक

आजमगढ़ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय, सिधारी, आजमगढ़ द्वारा दिनांक 09 मार्च 2026 को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करना रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती नितिका राजन, सचिव, विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़, सुश्री आस्था जायसवाल, क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर, आजमगढ़ तथा डॉ. विभा त्रिपाठी, स्त्री रोग विशेषज्ञ, सरस्वती हॉस्पिटल, आजमगढ़ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सशक्तिकरण के विषय में अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि आज की महिला हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन कर रही है और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। इस अवसर पर डॉ. विभा त्रिपाठी द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य एवं जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। सुश्री ...