Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2026

बच्चे नित नई ऊँचाइयो को स्पर्श करे प्राचार्य निलेश श्रीवास्तव

आजमगढ़ सेंट जेवियर्स हाई स्कूल एलवल का परीक्षाफल शत् प्रतिशत रहा। परीक्षाफल को लेकर छात्रों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार में काफी उत्साह दिखाई दिया। इस परीक्षा परिणाम में सेन्ट जेवियर्य हाई स्कूल एलवल के मेधावी छात्र विनीत कुमार जायसवाल ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 97.4% प्रतिशत अंक के साथ अपने विद्यालय व जिले का नाम रोशन किया। इसके अतिरिक्त प्रियांशु दूबे 97%. अंक के साथ द्वितीय, गरिमा यादव 96.8% अंक के साथ तृतीय एवं दृष्टि यादव ने 96.4% अंक पाकर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त अन्य बच्चों के प्रदर्शन भी उत्कृष्ट रहें। कक्षा दसवीं में उत्र्तीण हुए छात्रों में 95% से अधिक अंक पाने वाले 18 एवं 90% से अधिक अंक पाने वाले कुल छात्र संख्या 96 रही। विद्यालय के बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रशांत चन्द्रा, आवासीय प्रबंधक प्रद्युम्न जायसवाल, अनिरूद्ध जायसवाल, प्रधानाचार्य नीलेश श्रीवास्तव उप-प्रधानाचार्य तरणी श्रीवास्तव, विद्यालय समन्वयक धीरेन्द्र भारद्वाज आदि ने विद्यालय प्रांगण में उपस्थित समस्त मेधावी बच्चों को मिठाई खिलाकर उन्हे हार्दिक बधाई...

शिक्षकगण के अथक प्रयासों से विद्यार्थियों को मिली सफलता

आजमगढ सेंट्रल पब्लिक एकेडमी के चेयरमैन डॉ. अभिमन्यु कुमार दुबे के  नेतृत्व, मार्गदर्शन तथा समस्त शिक्षकगण के अथक प्रयासों के कारण विद्यार्थियों को यह उत्कृष्ट सफलता प्राप्त हुई है। ,जय कृष्ण राय 93.2%, ,श्रेया गुप्ता - 92.8%,समृद्धि पाण्डेय 92.6%,हर्षिता यादव - 92%, श्रेया यादव 91.6% विद्यालय प्रबंधन सभी सफल वि‌द्यार्थियों को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देता है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। साथ ही, हम समस्त शिक्षकगण एवं अभिभावकों के सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त करते हैं, जिनके संयुक्त प्रयासों से यह सफलता

मेधावियों ने सफलता के पायदान पर रखा कदम

आजमगढ़ तिवारीपुर सिधारी स्थित महादेवी हायर सेकेण्डरी स्कूल में दसवीं  का परीक्षा परिणाम घोषित होने पर स्कूल प्रबंधन ने मिठाई खिलाकर और माल्यार्पण कर मेधावियों का किया सम्मान |  समय-समय पर बच्चे अपने कामयाबी का परचम लहराते आए हैं, उसी क्रम में आज C.B.S.E. बोर्ड परीक्षा 2026 में 10वीं का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा है। विद्यालय के 10वीं के परीक्षाफल  में अनन्त सिंह ने 95.6% प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया ।   वहीं यशी शर्मा ने 95% प्राप्त कर दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई । तीसरे स्थान पर क्रमश: मानशी शर्मा और सत्यम शर्मा ने 93.8% प्राप्त कर पर अपनी जगह बनाई वहीं  रूद्र शर्मा  ने 91.6% प्राप्त कर चतुर्थ स्थान पर रहे |  छात्र/छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय के संस्थापक  रामलखन मौर्य, प्रबन्धक डी. पी. मौर्य, शैक्षणिक निदेशक रामनयन मौर्य, प्रधानाचार्य शत्रुघ्न विश्वकर्मा कोआर्डिनेटर आनन्द मौर्य, दिनेश यादव, रामचरण मौर्य, रामाश्रय शर्मा, राजकुमार यादव एवं समस्त शिक्षक- शिक्षिकाओं ने ढेर सारी शुभकामनाएं दी एवं निरंतर आगे बढ़ते र...

फैंसी प्रतियोगिता में विजेताओं का हुआ सम्मान

        आजमगढ़ हरिऔध कला  केंद्र में गणपति मार्ग द्वारा स्टेशनरी मार्ट  द्वारा बच्चो में बौद्धिक जागरूकता हेतू फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता का  भव्य आयोजन व विशिष्ट जनों का सम्मान किया गया। जिसकी तैयारी मुम्बई के कलाकारों द्वारा की गई थी। प्रेसा प्रोडक्सन एवं ऐडमेरा प्रा०लि० के संयुक्त तत्वाधान में  अजय श्रीवास्तव, शान्वी मौर्या, अन्तिमा चतुर्वेदी के द्वारा सफल आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में  सर्फराज अहमद, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, आज़मगढ़ व डा० स्नेहा सेठ, गनपती मोदी एवं नीधी मोदी, कपील मौर्या वालीवूड गायक, मुख्य रूप से उपस्थित थे। उक्त भव्य प्रोग्राम में बच्चो द्वारा विभिन्न प्रकार के आकर्षण वेश-भूषा व सांस्कृतिक प्रोग्राम प्रस्तुत किया गया। जज मण्डल में श्रीमती साक्षी पाण्डेय, श्रीमती नीधी राय मुख्य रूप से थीं।  कार्यक्रम में 75 बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रोत्साहन हेतु हर बच्चों को गनपती स्टेशनरी मार्ट, सब्जीमण्डी, चौक की तरफ से शिक्षा में जागरूकता हेतु शिक्षा किट देकर सम्मानित किया गया। अन्त में सफल...

*क्रॉस बेली इंटरनेशनल स्कूल का 10वीं का परीक्षा परिणाम 98% रहा, बच्चों एवं अभिभावकों के चेहरे खिले*

आजमगढ़  क्रॉस बेली इंटरनेशनल स्कूल, कुकुरीपुर, सठियांव, आजमगढ़ का 10वीं का परीक्षाफल *98%* रहा। विद्यालय के शानदार परिणाम से बच्चों एवं अभिभावकों के चेहरे खिल उठे। विद्यालय के प्रधानाचार्य *श्री सर्वेश कुमार सिंह* ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड का परीक्षाफल 98% रहा। इस परीक्षा में मेधावी छात्रों ने 92% तक अंक प्राप्त किए। *शीर्ष प्रदर्शन करने वाले छात्र:*   *प्रथम स्थान:* समरा जरीन – 92%   *द्वितीय स्थान:* वैभवी सिंह – 89%   *तृतीय स्थान:* मनिका त्यागी – 88%   *चतुर्थ स्थान:* जुबिया शकील – 86%   *पंचम स्थान:* आयुष चौहान – 83%   इनके अतिरिक्त वानिया आलम, साहिल चौहान, खुशी पांडे, सोनाक्षी पांडे इत्यादि ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए। इस अवसर पर विद्यालय के  *चेयरमैन* *श्री सहर्ष राय उर्फ गोल्डी राय* एवं संस्थापक प्रबंधक *श्री सुनील राय* तथा *श्रीमती सुधा राय* ने उत्कृष्ट परिणाम के लिए प्रधानाचार्य सर्वेश कुमार सिंह एवं समस्त अध्यापक-अध्यापिकाओं के प्रति आभार व्यक्त किया और सभी सफल विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भवि...

सेंट जेवियर हाई स्कूल का परीक्षाफल रह शत प्रतिशत

आजमगढ़ सेन्ट जेवियर्स हाई स्कूल एलवल का परीक्षाफल शत् प्रतिशत रहा। परीक्षाफल को लेकर छात्रों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार में काफी उत्साह दिखाई दिया। इस परीक्षा परिणाम में सेन्ट जेवियर्य हाई स्कूल एलवल के मेधावी छात्र विनीत कुमार जायसवाल ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 97.4% प्रतिशत अंक के साथ अपने विद्यालय व जिले का नाम रोशन किया। इसके अतिरिक्त प्रियांशु दूबे 97%. अंक के साथ द्वितीय, गरिमा यादव 96.8% अंक के साथ तृतीय एवं दृष्टि यादव ने 96.4% अंक पाकर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त अन्य बच्चों के प्रदर्शन भी उत्कृष्ट रहें। कक्षा दसवीं में उत्र्तीण हुए छात्रों में 95% से अधिक अंक पाने वाले 18 एवं 90% से अधिक अंक पाने वाले कुल छात्र संख्या 96 रही। विद्यालय के बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रशांत चन्द्रा, आवासीय प्रबंधक प्रद्युम्न जायसवाल, अनिरूद्ध जायसवाल, प्रधानाचार्य नीलेश श्रीवास्तव उप-प्रधानाचार्य तरणी श्रीवास्तव, विद्यालय समन्वयक धीरेन्द्र भारद्वाज आदि ने विद्यालय प्रांगण में उपस्थित समस्त मेधावी बच्चों को मिठाई खिलाकर उन्हे हार्दिक बधा...

चिल्ड्रेन सीनियर सेकेण्डरी स्कूल की प्रतिभाओं ने बिखेरी चमक

आजमगढ़ , विगत वर्षों की गौरवशाली परंपरा को बदस्तूर जारी रखते हुए एक बार फिर जनपद के ख्यातिलब्ध शिक्षण संस्थान चिल्ड्रेन सीनियर सेकेण्डरी स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभाओं की चमक बिखेरी। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित किए गए दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में विद्यालय की कृतिका त्रिपाठी ने 98% अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त करके सबको गर्वान्वित कर दिया। ज्ञातव्य है कि इस वर्ष 248 विद्यार्थी दसवीं कक्षा के लिए पंजीकृत थे और सभी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। अंशुमान सिंह ने 97% अंकों के साथ दूसरा स्थान और अंशिका यादव ने 96.2%. अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के 26 विद्यार्थी जहाँ 90% से अधिक अंक पाने में सफल रहे, वहीं 98 विद्यार्थी 80% से अधिक, 148 विद्यार्थी 70% से अधिक और 194 विद्यार्थी 60% से अधिक अंक लेकर उत्तीर्ण हुए। विषयवार अधिकतम अंक प्राप्त करने में भी विद्यार्थियों में कड़ी प्रतिस्पर्धा रही। अंग्रेजी में नंदिनी गोंड ने 98 अंक. हिंदी में कृतिका त्रिपाठी ने 99 अंक, गणित में सुमंत सिंह ने 96 अंक, विज्ञान में कृतिका त्...

स्थापना दिवस समारोह में आश्रित को दिया गया 200000 का चेक।

 आजमगढ़ जयराजपुर स्थित पंजाब नैशनल बैंक का 132 वाँ स्थापना दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  प्रबंधक सुधांशु बरनवाल  ने बताया कि बैंक की स्थापना भारत के स्वतंत्रता सेनानी श्री लाला लाजपत राय द्वारा 12 अप्रैल 1895 को लाहौर (अब पाकिस्तान में) में की गई थी, जो कि भारत का पहला पूरी तरह से स्वदेशी बैंक है । यह भारत के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक है।  कार्यक्रम की शुरुआत स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई और शाखा आने वाले सभी ग्राहकों का पुष्प और चॉकलेट देकर आभार व्यक्त किया गया। साथ ही कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतक आश्रित मीना देवी को 200000  का चेक प्रदान किया गया। पंजाब नैशनल बैंक सरकार और बैंक द्वारा संचालित सभी जन लाभकारी योजनाओं को सभी जन-जन तक पहुंचाकर सभी को लाभान्वित करने की ओर सदैव अग्रसर रहता है। इस अवसर पर बैंक अधिकारी , हिमांशु शर्मा, विपिन शर्मा, सहायक कर्मचारी विजय राना, धनंजय यादव एवं शाखा के कई सम्मानित ग्राहकों समेत बीसी एजेंट सुनील कुमार उपस्थित रहे...

सोमनाथ’, मूल ज्योतिर्लिंग के दर्शन-पूजन को उमड़े श्रद्धालु।

आजमगढ़ आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन की ओर से श्रद्धालुओं को सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पवित्र अंश  का स्वागत ढोल नगाड़े एवं पुष्प वर्षा के साथ हुइ। सोमनाथ जी का दर्शन-पूजन  सायं 5:30 बजे  सुलभ हुआ। बेंगलुरू से आए स्वामी प्रकाशानंद जी की अगुवाई में ज्योतिर्लिंग का दर्शन कटरा-सब्जी मंडी स्थित श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय में कराया गया। आस्था और उल्लास के बीच जैसे ही विशेष ज्योतिर्लिंग पूजन का समापन हुआ, वैसे ही आरती की लौ को अपने माथे से स्पर्श कराने की होड़ लग गई। परिसर ऊं नम: शिवाय और हर-हर महादेव के उद्घोष से गुंजित हो उठा। बैंगलुरू से दी आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के वेदाचार्यों व स्वामी प्रकाशानंद जी परिसर में पांच बजे पवित्र अंश के साथ पहुंचे। जहां पर दी आर्ट ऑफ लिविंग आजमगढ़ परिवार की सदस्य किरन दीदी व प्रीति रुंगटा जी के साथ विनय प्रकाश सहित अन्य लोगों ने सोमनाथ जी एवं स्वामीजी और शिष्यों का भव्य स्वागत गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर गाजे बाजे के साथ किया। दी आर्ट ऑफ लिविंग व गणमान्य सदस्यों ने सोमनाथ जी को विद्यालय के सभागार में जय-जय कार और जयघोष के साथ श्रद्धाप...

रमा हास्पिटल में 74 महिलाओं का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

आजमगढ़। रमा मल्टी स्पेशियालिटी हास्पिटल एवं ट्रामा सेंटर हरिवंशपुर में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु निशुल्क कैम्प का आयोजन डा खूशबू सिंह की देखरेख में किया गया।      रमा मल्टी स्पेशियालिटी हास्पिटल एवं ट्रामा सेंटर की एमडी (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) डा खुशबू सिंह ने बताया कि गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच हेतु रमा हास्पिटल का यह निःशुल्क शिविर हर माह की पहली मंगलवार को लगाया जाता है। शिविर में 74 मरीजों का परीक्षण किया गया। रमा हास्पिटल का उद्देश्य है कि शिविर के माध्यम से अधिकाधिक महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण हो ताकि जच्चा-बच्चा दोनों का भविष्य सुरक्षित रहें। गर्भवती महिलाओ को सलाह देते हुए कहाकि बढ़ते तापमान को देखते हुए गर्भवती महिलाओं को धूप से बचना चाहिए। तेज धूप से जच्चा-बच्चा दोनो को खतरा हो सकता है। जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले। बाहर निकलने से पहले पानी उबाल कर पिये और तन को अच्छी तरह से ढ़क लें।  मौसम में फास्ट फूड व मसालेदार चीजों से बचना चाहिए। इसके अलावा उन्होने मरीज व उनके परिजनां को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए ब...

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के केसीसी नवीनीकरण सप्ताह 10 अप्रैल तक

        आजमगढ उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय आजमगढ़ द्वारा कृषकों की सुविधा हेतु दिनांक 06 अप्रैल 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक KCC नवीनीकरण सप्ताह मनाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) खातों का नवीनीकरण कर किसानों को KCC ऋण पर 3% तक ब्याज में छूट दिलाना है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सके। इस संबंध में जानकारी देते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक   अनूज  कुमार मांगलिक  ने बताया कि KCC से किसानों को निरंतर कृषि ऋण की सुविधा मिलती है, जिससे वे अपनी फसलों की बुवाई, खाद-बीज की खरीद एवं अन्य कृषि आवश्यकताओं को समय पर पूरा कर सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि KCC के प्रमुख लाभ निम्नलिखित हैं: • किसानों को बिना बाधा के ऋण सुविधा  • कम ब्याज दरों पर ऋण उपलब्धता • समय पर भुगतान करने पर ब्याज में छूट  • आकस्मिक आवश्यकताओं के लिए तत्काल वित्तीय सहायता    श्री मांगलिक ने सभी किसानों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी बैंक शाखा से संपर्क कर अपने KCC खाते का समय पर नवीनीकरण कराएं तथा इस ...

मूल सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का आगमन 9 अप्रैल को, आजमगढ में,

  आजमगढ़ शहर के सिविल लाइन स्थित दी आर्ट अफ लिविंग सेन्टर पर सुर्दशन क्रिया के बाद एक सेवा- बैठक सम्पन्न हुई। जिसे संबोधित करते हुए प्रीति रुंगटा  ने बताया कि 9:अप्रैल दिन गुरुवार को श्री अग्रसेन महिला पी-जी.कालेज आजमगढ़ के सभागार में  सोमनाथ जी के मूल  ज्योतिर्लिंग  के आगमन को लेकर तैयारी के बारे मे विस्तार से चर्चा की गई.  आज से एक हजार वर्ष पूर्व  महमूद गजनी ने सोमनाथ मन्दिर पर हमला कर के ज्योतिर्लिग को क्षतिग्रस्त  कर दिया , इन ज्योतिर्लिग के  अवशेषों को पारम्परिक   ब्राह्मणों द्वारा सुरक्षित संरक्षित कर लिया गया था जिसे 2025 में से आर्ट ऑफ लिविंग के परम पूज्य श्री श्री रविशंकर जी महाराज को समर्पित किया। बैंगलोर  आश्रम से पधारे स्वामी प्रकाश आनंद  के साथ-साथ आश्रम के पंडितों  द्वारा ज्योतिर्लिंग का विधि विधान से आजमगढ़ के lलोगो द्वारा दर्शनपूजन, ,  किया जाएगा l दर्शन के साथ दिव्य  सत्संग होगा जिसमें जिले के सैकड़ो श्रद्धालु भाग लेंगे. आर्ट ऑफ लिविंग के बैंगलोर से पधारे स्वामी प्रकाशनंद भगवान ...

ब्रह्महर्षी वेलफेयर एसोसिएशन की चौपाल संपन्न, संगठन की मजबूती पर जोर

  संवाददाता,बिलरियागंज(आजमगढ़):बिलरियागंज क्षेत्र के चांदपुर गांव में  ब्रह्महर्षी वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में जितेंद्र राय, संजय राय, डॉ. दिवाकर राय, मंडल अध्यक्ष रूद्रप्रकाश राय, डॉ. विजेंद्र राय, रामानुज राय, सुधीर राय, हरिवंश राय सहित अन्य वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने, समाज में एकता कायम रखने तथा स्वजातीय बंधुओं के उत्थान पर जोर दिया। वक्ताओं ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आपसी सहयोग को बेहद आवश्यक बताया। साथ ही आगामी 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर भीमबर स्थित राधा कृष्ण मैरिज हॉल में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों से भागीदारी की अपील की गई। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गांवों से आए लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और संगठन के प्रति अपनी एकजुटता दिखाई। कार्यक्रम का समापन “भारत माता की जय”, “भगवान परशुराम की जय” व “हर हर महादेव” के नारों के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर सुभाष राय, सूरज प्रकाश राय, मनीष राय, सि...

कल मीरिया में मुख्यमंत्री करेंगे डेयरी का लोकार्पण

आजमगढ़ कंधरापुर क्षेत्र के मीरिया स्थित दुग्ध डेरी श्री बाबा गोरखनाथ कृपा दुग्ध उत्पादक संस्था का लोकार्पण कल दिनांक 6 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे जिसके लिए शासन प्रशासन द्वारा जोर-जोर से तैयारी हो रही है लोकार्पण स्थल से 200 मीटर दूर हेलीपैड बना रहा है 300 मीटर दूर जनसभा स्थल के लिए टेंट लग रहे हैं जो उसमें सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगे  कार्य तेजी से चल रहा है साफ सफाई के लिए जिले के आठ से  अधिक ब्लॉक के कर्मचारी लगे हुए हैं जिसकी तैयारी  के लिए जिला अधिकारी, सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस  विभाग  बड़े अधिकारी उप जिलाधिकारी,एडवो पंचायत कार्यक्रम स्थल पर जाने के लिए पिच रोड बन रहा है वहीं बिजली व्यवस्था के लिए बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी लगे हुए है  .जिला अधिकारी, सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस  विभाग  बड़े अधिकारी उप जिलाधिकारी,एडवो पंचायत इत्यादि अधिकारी कार्यक्रम स्थल रहे.कार्यक्रम के आगमन को लेकर कुछ रोड भी बंद रहेगा श्रीनगर से सर्विस लेन सेहदा से  जाने वाला रोड 12:00 बजे से कार्यक्रम समाप्त...

टॉपर बच्चों को प्रशास्त्री पत्र देकर किया गया सम्मानित -अशोक श्रीवास्तव

आजमगढ़ ई-शान पब्लिक स्कूल, रोहुआ, मुस्तफाबाद, आजमगढ़ में रिपोर्ट कार्ड एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्लेग्रुप से नौंवीं तथा ग्यारहवीं के छात्रों को वार्षिक रिपोर्ट कार्ड तथा प्रशस्ति-पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवल से किया गया। स्कूल के निदेशक श्री अशोक कुमार श्रीवास्तव ने अपने वक्तव्य में कहा कि वार्षिक रिपोर्ट कार्ड छात्रों का साल भर का परिणाम होता है इसी से उनको आगे की कक्षा में जाने का अवसर मिलता है। साथ ही सभी छात्रा-छात्राओं को बधाई देते हुए आगे की कक्षा में मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के प्रधानाचार्य श्री रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव जी ने सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को धन्यवाद दिए। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक विषय के अध्यापक सूर्यमन राम ने किया। अंत में स्कूल के उप-प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार मिश्रा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर ई-शान परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। 

धूमधाम से मनाया गया हनुमान जयंती

आजमगढ़ तहबरपुर क्षेत्र के  टीकापुर में  शिव मंदिर पर बजरंग दल द्वारा आयोजित हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर हनुमान जन्मोत्सव  मनाया गया जिसमें विश्व हिंदू परिषद की तहबरपुर प्रखंड इकाई के उपाध्यक्ष श्री मुरली यादव, कार्याध्यक्ष मनोज कुमार राय,प्रखंड मंत्री संजय सिंह, सहमंत्री अमित चौहान एवं बजरंग दल के विभिन्न कार्यकर्ताओं के सहयोग से हवन संकीर्तन एवं भजन गायन का भव्य कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में गायक  सिंगर अमरजीत यादव, सिंगर विवेक यादव, सिंगर सूर्या अंतिमा जी ने अपने गायन कला से हनुमान जयंती पर मधुर गायन प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया ।  कार्यक्रम में आजमगढ़ जिला केंद्र से द्वि विभाग आर्यमगढ़ एवं बलिया विभाग संगठन मंत्री दिव्यांशु जी भाई साहब का उद्बोधन व मार्गदर्शन प्राप्त हुआ तथा जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता जी एवं जिला सहमंत्री डॉ राहुल राय जी भी उपस्थित रहे।   दिव्यांशु जी ने अपने उद्बोधन में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के बारे में जानकारी दी और किस प्रकार हिंदू समाज समरस रहे इस पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता जी ने सभी तहबरपुर ...

धूमधाम से मनाया गया हनुमान जयंती ी

आजमगढ़ जिले के अहिरौला थाना क्षेत्र के रेडहा स्थित इच्छापूरन बालाजी महाराज मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मंदिर की स्थापना वर्ष 1959 में तेजपाल पूरनमल फतेहचंद मोदी ने की थी। इस मंदिर में श्री बालाजी महाराज के साथ श्रीराम दरबार, शिव परिवार की प्रतिमाएं हैं। 1959 से लगातार इस मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम मनाया जा रहा है। श्री हनुमान जयंती के दिन या कार्यक्रम सुबह से शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा। और बड़ी संख्या में भक्तों ने मंदिर में लगे भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस मंदिर के बारे में ऐसी मान्यता है कि यहां पर भक्त लाल कपड़े, नारियल और सिक्के को मंदिर में बांधकर अपने मन की मुराद इच्छापूरन बालाजी से मांगते हैं। भक्तों की मुराद इच्छापूरन बालाजी पूरी करते हैं। यही कारण है कि इस मंदिर पर भक्तों का भारी मेला उमड़ता है। कलकत्ता के वस्त्रों से होता है श्रृंगार   बातचीत करते हुए मोदी परिवार की दीपा मोदी ने बताया कि मंदिर की स्थापना 1959 में की गई। तब से लगातार यहां पर श्रीराम नवमी को मेला, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, श्री बाल...

विद्यार्थी देश के भविष्य है सत्य प्रकाश तिवारी

आज़मगढ़। ऊंचागांव स्थित SNRD पब्लिक स्कूल के प्रांगण में मंगलवार, 31 मार्च को वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी जी व विद्यालय निदेशक शिवम् तिवारी जी द्वारा सयुक्त रूप से माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई,तथा प्रधानाचार्य शुभम् तिवारी जी द्वारा पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल, शिल्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही सभी अभिभावक व बच्चों को मिठाई खिला मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक जी द्वारा सभी मेधावी विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया, जिससे पूरे वातावरण में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके निष्ठा,परिश्रम,अनुशासन और अभिभावक व शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणा...

राजस्थान महोत्सव में अतिथियों का हुआ सम्मान, लोक संस्कृतियों का हुआ मंचन

आजमगढ़ सिविल लाइन स्थित हरिऔध कला केंद्र मे 30 मार्च को राजस्थान स्थापना दिवस पर राजस्थान महोत्सव धूमधाम समय मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी चिराग जैन,एडीएम गंभीर  सिंह,डॉक्टर राजेंद्र कंकरवाल ,एसडीएम सुनील धनवंता  सपरिवार दीप प्रज्वलित कर किया lउसके बाद गणेश वंदना, राजस्थानी गीत  प्रस्तुत कर सबको सम्मोहित कर लिया l सभी को पगड़ी पहनाकर एवं स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया गयाlडॉक्टर  डॉ राजेंद्र कंकरवाल ने कहा की राजस्थान के बीर सपूतो के द्वारा भारत को आजाद दिलाने में भारतीय वीर के योगदान को विस्तार से बतायाl  उन्होंने कहा कि राजस्थान पुरातन काल से राजाओं महाराजाओं का शहर है जहां विभिन्नता में एकता झलकती है कलाकारों द्वारा लोकगीत कर्नाटक एवं नुक्कड़ नाटक लोक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर गीत संगीत एवं हास्य व्यंग्य सभी को मंत्र मुक्त मुग्ध हो गए.  डॉ अनिल कुमार मीणा ने कहा कि इस तरह के आयोजन होने से सभी से एक दूसरे का मिलने का अवसर होता है प्रेम भावना बढती है जिससे सभी लोग खुशहाल रहते हैं. जिले में राजस्थान से रहने वाले सभी नागरिकों ने ...