आजमगढ़ पटवध कौतुक शिव मंदिर पर दस दिवसीय श्री राम कथा एवं मानस यज्ञ के समापन के दिन सुबह से यज्ञ आयोजन के सदस्य गण भंडारे की व्यवस्था में लगे हुए थे शाम 3:00 बजे से भंडारा का प्रसाद भक्तों ने ग्रहण किया जिसमें पटवध, मानपुर, चांदपुर, गोसड़ी, शादीपट्टी,श्री नगर, भैसोड़ा,पहलवानपुर, हरखपुर, तोहफापुर, जैराजपुर, पटखौली, बिलरियागंज, आजमगढ़ शहर के महिलाएं व पुरुष बच्चे, बच्चियों,बुजुर्ग साधु संत दस हजार से अधिक श्रद्धालु भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया. मंदिर के पुजारी राजेश दास ने कहा कि भंडारे के प्रसाद भगवान भोलेनाथ की कृपा से ही मिलती है जिसे मिलता है वह अपने को बहुत भाग्यशाली समझे. प्रसाद ग्रहण से व्यक्ति व्यक्ति को मानसिक एवं शारीरिक लाभ मिलता है जिससे उसके सभी अच्छे कार्य पूरे होते हैं. .भंडारे के उत्तम व्यवस्था से सभी श्रद्धालु भक्त ने भूरी भूरी प्रशंसा की. भगवान भोलेनाथ की कृपा से बहुत है अच्छा कार्य हुआ. आजमगढ़ चिल्ड्रन हॉस्पिटल के डायरेक्टर राजेश यादव, कॉलेज आफ एडवांस स्टडीज डायरेक्टर राकेश राय एवं अन्य गणमान्य व्यक्...