Skip to main content

Posts

Showing posts from December, 2025

ठंड से बचाव के लिए 60 बच्चों को दिया जैकेट जरीना खातुन

आजमगढ़ तकिया स्थित आजमगढ़ महिला उत्थान सेवा समिति संस्थान के अध्यक्ष जरीना खातून नुरुल फलाह स्कूल  की डायरेक्टर ने  सिधारी मदरसा में गरीब, शोषित वंचित 60 बच्चों को गरम वस्त्र  जैकेट वह उन्हें चॉकलेट दियाl जिससे ठंड से बच्चों को राहत मिलेगी इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या से पीड़ित व्यक्ति चाहे वह ठंड से हो, आर्थिक परेशानी हो, स्वास्थ्य संबंधी  परेशान है उस व्यक्ति की यदि  सही समय पर सहायता पहुंच जाती है तो उस व्यक्ति को आत्मिक सुख मिलता। देने वाला व्यक्ति का  भी उद्देश्य सफल होता है कि मैं आज कुछ  अच्छा कार्य किया। इसी भावना के साथ  चाहे वह हमारे विद्यालय के बच्चे हो या जिले के असहाय व्यक्तियों या कहीं का भी यदि मेरे पास आता है तो हर संभव मदद देने का प्रयास करती हूं ।मानव का यह सबसे बड़ा धर्म है कि  गरीबों को  मदद कर उन्हें आगे बढ़ना। मैं प्रयास करती हुं कि कोई  बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे ।मैं समाज के संपन्न लोगों से अपील करती हुं कि वह हमेशा जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा में मदद करें जिससे बच्चा आगे बढ़कर  द...

महाराजा अहिबरन जयंती प्रतिभावान छात्राओं का हुआ सम्मान

आजमगढ़ श्री बरनवाल सेवा समिति  के तत्वावधान में महाराजा अहिबरन जयंती महोत्सव का आयोजन आर.के.गेस्ट हाऊस मुकेरीगंज के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती व महाराजा अहिबरन के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि, दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, पश्चात सरस्वती वन्दना व अहिबरन वन्दना प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मेहंदी, रंगोली, कुर्सी दौड़, नींबू दौड़,बोरी दौड़,स्लो स्कूटी रेस, चित्रकला, लेख,व सामान्य ज्ञान व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को उत्तर प्रदेशीय बरनवाल वैश्य सभा के प्रांतीय अध्यक्ष श्रीकांत बरनवाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हमारे समाज की महिलाएं व बच्चे शिक्षित व संस्कारवान होकर सशक्त समाज का निर्माण कर समाज व राष्ट्र को गौरवान्वित करने का पुनीत कार्य कर रहे हैं। उक्त अवसर पर विभिन्न बोर्डो में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त छात्रों व छात्राओं को मेडल, स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्...

लालगंज तथा फूलपुर गोरक्ष प्रांत की संगोष्ठी का सफल आयोजन

 आजमगढ़ पल्हनी ब्लॉक के मुजफ्फरपुर गांव में डॉ आर.बी. प्रजापति  की गोशाला, गोरक्ष प्रांत  संगोष्ठी संपन्न हुई जिसमें विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री गो रक्षा विभाग माननीय सुरेंद्र लांबा * का सभी को मार्गदर्शन  प्राप्त हुआ, विश्व हिंदू परिषद, गोरक्षा विभाग गोरक्ष प्रांत की प्रांत गोरक्षा प्रमुख तारकेश्वर  , प्रांत सह गौरक्षा प्रमुख नागेंद्र सिंह   रहे।इसमे गोपालकों,कृषकों एवं इससे संबंधित व आधारित रचनात्मक कार्य करने वाले,गो आधारित कृषि (खेती) तथा प्राकृतिक कृषि करने वाले व रुचि रखने वाले कृषक (किसान),दो या दो से अधिक देशी गाय रखने वाले गोपालक,गो आधारित कृषि से उपजे अन्न, फल तथा सब्जी का उपयोग करने वाले बंधु,एग्रीकल्चर में स्नातक या परास्नातक किए हुए छात्र ,एग्रीकल्चर में रिसर्च किए हुए बंधु ,पंचगव्य से सामग्री निर्माण एवं विक्रय करने वाले बंधु ,पंचगव्य से औषधि निर्माण व विक्रय करने वाले बंधु,गो आधारित कृषि से उपजे फल, सब्जी तथा अन्न विक्रय करने वाले बंधु ,गो आधारित कृषि से उपजे फल सब्जी, तथा अन्न से खाद्य सामग्री निर्माण व विक्रय करने ...

वीर बालक का बलिदान अद्वितीय है डॉ.अशोक सिंह

आजमगढ़ क्रिश्चियन सेवा संस्थान मिशन हॉस्पिटल हरबंशपुर में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में वीर बालक दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता ने कहा कि वीर बालक दिवस भारत में प्रत्येक वर्ष 26 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिन सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों—साहिबजादा जोरावर सिंह (8 वर्ष) एवं साहिबजादा फतेह सिंह (5 वर्ष)—के अद्वितीय और अमर बलिदान की स्मृति में समर्पित है। उन्होंने कहा कि मुगल शासक औरंगजेब के शासनकाल में गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों को पकड़कर मुस्लिम धर्म स्वीकार करने का दबाव बनाया गया, लेकिन इतनी कम उम्र में भी उन्होंने अपने धर्म और सिद्धांतों से समझौता करने से साफ इनकार कर दिया। सुनील गुप्ता ने कहा कि साहिबजादों को अमानवीय यातनाएं दी गईं और अंततः उन्हें जीवित दीवार में चुनवा दिया गया। डॉ अशोक सिंह ने कहा कि वीर बालक का बलिदान भारतीय इतिहास में अद्वितीय है और यह सिद्ध ...

पुरस्कार से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है -डॉ अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक

आजमगढ़ अकबरपुर भीमबर स्थित रेनबो नेशनल स्कूल  का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शुभारम्भ  ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आइएस सुनील कुमार धनवंता ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर और माल्यार्पण कर किया। चेयरमैन डा. जे. पी. पाण्डेय ने अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया। बच्चों ने गणेश वंदना, मां दुर्गा के गीत पर  नृत्य प्रस्तुत कर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। प्रधानाचार्य प्रियंका त्रिपाठी ने विद्यालय के  उद्देश्यों  लक्ष्यों वह शिक्षा  पर केंद्रित वक्तव्य प्रस्तुत किया। डॉ अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक ,सुनील कुमार धनवंता ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने विद्यालय में हुए खेलकूद प्रतियोगिता, अंग्रेजी, निबंध प्रतियोगिता, कला प्रतियोगिता इत्यादि प्रतियोगिता में टॉपर बच्चों को पुरस्कृत  किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुरस्कार से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है जिससे आगे परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने की उत्सुकता होती है ।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ध्रुव सिंह ,भाजपा नेता अखिलेश मिश्रा गुड्डू ,श्रीकांत पांडे, श्रीधर पांडे ,संपूर्णानंद पांडे, ...

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान

आजमगढ़ भारत रत्न, श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्मशताब्दी वर्ष के समापन अवसर पर जनपद आज़मगढ़ में  “सुशासन का महत्व” विषय पर भाषण प्रतियोगिता तथा अटल जी की कविताओं पर आधारित एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अटल जी के विचारों, साहित्यिक योगदान एवं सुशासन की अवधारणा को युवाओं तक पहुँचाना था। उक्त प्रतियोगिताओं में श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय की छात्राएँ करीना यादव, अमृता सिंह, छाया मौर्य एवं कुमारी अंशिका ने सक्रिय सहभागिता करते हुए अपनी वैचारिक एवं साहित्यिक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन जनपद आज़मगढ़ के कलेक्ट्रेट परिसर में दिनांक 25 दिसंबर 2025 को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय की सभी प्रतिभागी छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। वहीं, महाविद्यालय की छात्रा कुमारी अंशिका ने अटल जी की कविताओं पर आधारित एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय एवं जनपद को गौरवान्वित कि...

दि आइरिस स्कूल के वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन

आजमगढ़ दि आइरिस स्कूल द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव “रंगमंच” का आयोजन हरिऔध कला केंद्र, सिविल लाइंस में अत्यंत हर्षोल्लास एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में प्लेग्रुप से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और सृजनशीलता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक श्री मनोज कुमार खेतान जी, प्रबंधक श्री अमित खेतान एवं प्रधानाचार्या सुश्री इशानी झुनझुनवाला द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत संगीतात्मक नाट्य, नृत्य एवं विषयगत प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। विशेष रूप से बच्चों द्वारा प्रस्तुत जीवंत संवाद, मंचीय अभिव्यक्ति और कथावाचन ने यह सिद्ध किया कि मंच केवल प्रदर्शन का माध्यम नहीं, बल्कि बच्चों के आत्मविकास और अभिव्यक्ति का सशक्त मंच है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री अखिलेश मिश्रा जी, श्री विनोद राय जी, सुश्री विभा गोयल जी (संस्थापक – न्यू आर्ट कला केंद्र समिति), सुश्री साक्षी पांडेय जी (संस्थापक – सुदीक्षा फाउंडेशन),...

मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज में हुआ गणमान्य व्यक्तियों का सम्मान

आजमगढ़ कंधरापुर स्थित मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज की हीरक जयंती को धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम मे पहुंचे मुख्य  अतिथि उप्र चीनी मिल संघ के उप सभापति ऋषिकांत राय,विनोद राय  व सुनील राय ने 5 पौधरोपण किया   तत्पश्चात परिसर में स्थापित पंडित महामना मदन मोहन मालवीय के प्रतिमा पर माल्यार्पण व पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उसके पश्चात मंच पर पहुंच मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करने के साथ ही मालवीय जी व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्प चढ़ा उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम में  विद्यालय की छात्राओं द्वारा गणेश वंदना, मां सरस्वती की वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। आए हुए सभी अतिथियों का विद्यालय प्रधानाचार्य व प्रबंधक द्वारा अंगवस्त्रं और स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने प० महामना मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।ऋषिकांत राय ने कहा कि जिस तरह ये विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे ...

13 वर्षों से जाड़े के मौसम में निशुल्क अलाव व चाय

आजमगढ़: शहर के नरौली स्थित पंजाब ट्रैक्टर पर निश्शुल्क चाय एवं अलाव की व्यवस्था का शुभारंभ एडी बेसिक अयोध्या कौस्तुभ सिंह ने किया। कहा कि ठंड को देखते हुए राणा बलंबीर सिंह ने यह व्यवस्था कर समाज को प्रेरित किया है। आह्वान किया कि सभी को गरीबों की मदद के लिए आगे बढ़ना चाहिए। राणा बलबीर सिंह ने कहा किया 13वर्ष से यह व्यवस्था लगातार चल रही है मुझे सड़क पर आने जाने वाले सभी लोग लाभान्वित हो सके एवं ठंड से बचें। इस अवसर पर नरसिंह सिंह,, संतोष, संजय कुमार पांडे सरस  अभय सिंह, मिथलेश सिंह सिंह,अभिषेक उपाध्याय, रामबचन राय, डीएन सिंह ,वर्षम सिंह आदि रहे।

मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज 75वी वषँ गांठ धूमधाम से मनाई गई

आजमगढ़ कंधरापुर स्थित मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज की हीरक जयंती  धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम मे पहुंचे मुख्य  अतिथि उप्र चीनी मिल संघ के उप सभापति ऋषिकांत राय ने कॉलेज परिसर में स्थापित पंडित महामना मदन मोहन मालवीय के प्रतिमा पर माल्यार्पण व पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उसके पश्चात मंच पर पहुंच कर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करने के साथ ही मालवीय जी व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्प चढ़ा उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम में  विद्यालय की छात्राओं द्वारा गणेश वंदना, मां सरस्वती की वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। आए हुए सभी अतिथियों का विद्यालय प्रधानाचार्य व प्रबंधक द्वारा अंगवस्त्रं और स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने प० महामना मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।ऋषिकांत राय ने कहा कि जिस तरह ये विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा है और यहां से पढ़े छात्र छात्राएं सम...

स्व. विमला सिंह की पुण्यतिथि पर 200 कम्बल वितरित किया गया

आजमगढ़ बूढ़नपुर छतौना मे स्व. विमला देवी के पति सुरेंद्र सिंह ने सर्वप्रथम उनकी प्रतिमा पुष्पांजलि अर्पित की और भावुक होते हुए कहा कि विमला सिंह एक अच्छी ग्रहणी के साथ-साथ एक अध्यापिका भी थी जो बहुत ही सौम्या और सुशील स्वभाव की महिला थी क्षेत्र आज उनके व्यक्तित्व को याद कर रहा है वह हम लोगों के बीच नहीं है लेकिन उनकी निष्ठा और सहनशीलता की मिसाल पूरा क्षेत्र देता है। समाजसेवी रमेश सिंह ने कहा कि वह केंद्रीय विद्यालय में अध्यापिका थी उनका जीवन शैक्षणिक कार्य में लग रहा वह समय से विद्यालय जाना और अनुशासन में रहकर बच्चों को अनुशासन की शिक्षा के साथ-साथ व्यवहारिक शिक्षा पर भी जोर उन्होंने दिया उनके पढ़ाई हुए बच्चे आज नित उंचाइयों को प्राप्त कर रहे हैं वह हमारे बीच नहीं है लेकिन उनका अभाव हमेशा हम लोगों को खलता है ।आज से उनके परिवार के लोगों ने पहली पुण्य तिथि के अवसर पर एक संकल्प लिया है कि गरीबों को कंबल वितरण के साथ-साथ और भी जो मदद बन पड़ेगी हम देंगे ।गरीब बच्चियों की शादी विवाह से लेकर गरीब बच्चों की पढ़ाई में यह मेरा परिवार योगदान प्रदान करेगा। इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह, ...

सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, मे इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन-

आजमगढ़ एलवल स्थित सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में इंटर हाउस खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि वी. डी. मिश्रा (ए.आर.टी.ओ.) आज़मगढ़, विशिष्ट अतिथि संजय कुमार पाल (ट्रैफिक इंस्पेक्टर) की गरिमामयी उपस्थिति में प्रबंध निदेशक प्रशांत चंद्रा, आवासीय प्रबन्धक प्रद्युम्न जायसवाल एवं अनिरुद्ध जायसवाल, प्रधानाचार्य नीलेश श्रीवास्तव, उप-प्रधानाचार्य तरनी श्रीवास्तव तथा विद्यालय समन्वयक धीरेंद्र भारद्वाज एवं मोना सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न हाउसों की टीमों ने अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना का परिचय देते हुए सहभागिता की। रोमांचक मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट समन्वय, तकनीकी दक्षता और प्रतिस्पर्धात्मक कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिसमें येलो हाउस विजेता तथा ब्लू हाउस ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि  वी. डी. मिश्रा (ए.आर.टी.ओ.), आज़मगढ़ ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक सुदृढ़ता प्र...

स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है -प्रेम प्रकाश

आजमगढ़ आरके आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज में आयोजित एक साप्ताहिक स्पोर्ट्स वीक का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना अनुशासन एवं शारीरिक मानसिक विकास को बढ़ावा देना था इसका उद्घाटन संस्थान के चेयरमैन डॉक्टर प्रेम प्रकाश यादव ने किया उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है इस दौरान विभिन्न प्रकार के खेल जैसे वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन ,कैरम,  क्रिकेट, खो खो, आदि का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया समापन समारोह में विजेताओं को प्राचार्य डॉ केदारनाथ यादव एवं प्रशासनिक अधिकारी डॉ प्रभात कुमार द्विवेदी के द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया कॉलेज प्रबंधन द्वारा सभी प्रतिभागियों , निर्णायकों, शिक्षकों एवं स्टाफ का आभार व्यक्त किया गया

विज्ञान प्रदर्शनी से बच्चों में बढ़ता है आत्मविश्वास -गंभीर सिंह

आजमगढ़ आनन्द मेमोरियल एकेडमी, बघैला, बिलरियागंज, आजमगढ़ के संस्थापक  स्व.  शोभनाथ वर्मा की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर बच्चों के द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया एवं अपनी प्रतिभा व कौशल का प्रदर्शन किया। बच्चों का उत्साह वर्धन करने के लिए एवं मार्गदर्शन करने के लिए ए.डी.एम.  गंभीर सिंह ने कहा कि बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी जो आधुनिक यंत्र का प्रदर्शन किया वह सराहनीय है जिससे उत्साह बढ़ता है जिससे आगे बढ़ने का हौसला रहता है इस अवसर  कमलेश पासवान (चेयरमैन नगर पालिका बिलरियागंज),  ओम प्रकाश वर्मा डॉ. गोपाल पाण्डेय (सी.एम.ओ. परशुरामपुर),  अशोक वर्मा  , अद्या प्रसाद दुबे (तपेश्वरी देवी इ. कॉलेज के प्रवक्ता रसायन विज्ञान),  चन्द्रभान यादव , रामपाल सिंह (नेता बी जे पी ), जयमंगल सिंह, रंजीत सिंह (ए.बी.वी.पी.),  संतोष कुमार वर्मा (डायरेक्टर, आनन्द मेमोरियल एकेडमी), श्री श्यामकृष्ण नाथ तिवारी (प्रधानाचार्य) ,श्री विपिन बिहारी पाठक(स्टूडेंट काउंसलर ) , समस्त विद्यालय परि...

अधिशासी अधिकारी का निलंबन स्थगित, कार्यभार किया ग्रहण

    आजमगढ़ स्थानीय नगर पंचायत के कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी आशीष कुमार राय का निलंबन इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा स्थगित करने के पश्चात उन्होंने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया ।      नगर पंचायत मार्टीनगंज के साथ महराजगंज व बूढ़नपुर का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे थे उक्त अधिशासी अधिकारी को गत 15 नवंबर 2025 को नगर निकाय निदेशालय उत्तर प्रदेश द्वारा मुख्य राजस्व अधिकारी आजमगढ़ की जांच में प्रथम दृष्टया उच्चादेशों का पालन न करने तथा शासकीय दायित्वों के प्रति लापरवाही व उदासीनता का दोषी पाते हुए जिलाधिकारी  आजमगढ़ को दी गई आख्या तथा जिलाधिकारी की संस्तुति के पश्चात निदेशालय द्वारा निलंबित कर विभागीय अनुशासनिक कार्यवाही संस्थित की गई थी । जिसके विरुद्ध निलंबित अधिशासी अधिकारी द्वारा इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका योजित की गई । जिस पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने 10 दिसंबर को निलंबन स्थगित करते हुए विभागीय कार्यवाही को दो माह के अंदर निस्तारित करने का आदेश दिया । उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में नगर निकाय निदेशालय द्वारा 15 दिसम्बर को जारी आद...

2027 की तैयारी में सपा एसआईआर पर इंजीनियर सुनील की देख रेख में दिखे

आजमगढ़  जनपद में सभी विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है लेकिन फिर भी सपा 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर किसी भी प्रकार की कोताही बरतने के मूड में नहीं दिखाई दे रही है। देशभर में चल रहे एसआईआर के तहत जनपद में सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में जिस तरह से सपा टीम के साथ इं० सुनील कुमार यादव ने कार्य किया, उससे कहीं न कहीं 2027 चुनाव के तैयारियों को लेकर सपा आगे दिखाई दी। पार्टी में संगठनात्मक एकजुटता एसआईआर को लेकर जिस तरह से सभी विधायकों ने बैठकों, कार्यशालाओं में भाग लिया, वह देखकर यह कहा जा सकता है कि विधायक सभी भले ही अपने हों पर 2027 में कहानी दोहराने में किसी भी प्रकार से चूक नहीं करना चाहती सपा। जनपद के युवा व्यवसायियों में शुमार नोयडा के कारोबारी गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र निवासी इं. सुनील कुमार यादव ने जिलाध्यक्ष के निर्देश के बाद न सिर्फ कई सप्ताह जिले में जमे रहे बल्कि सपा की टीम के साथ एसआईआर में एक एक मतदाताओं तक पहुंचने की कोशिश की। इं० सुनील कुमार यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाता सूची, बूथ स्तर की भूमिका और संगठनात्मक समन्वय जै...

इंटर कॉलेज के संस्थापक की 31वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

आजमगढ़  बिलरियागंज क्षेत्र कै रामकृष्ण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चांदपुर पटवध के प्रांगण में शनिवार को विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक रहे स्वर्गीय श्री महत्तम राय की 31वीं पुण्यतिथि श्रद्धा, सम्मान और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में शिक्षा, समाजसेवा और संस्कारों के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडवोकेट रवि राय द्वारा दीप प्रज्वलन एवं स्व. महत्तम राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके उपरांत विद्यालय के वर्तमान प्रबंधक श्रवण राय ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उपस्थित जनसमूह का अभिवादन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में विद्यालय की छात्रा ममता कुमारी ने वीणा वादन के साथ सरस्वती वंदना एवं “मां मेरी गीत अमर कर दो” की प्रस्तुति देकर सभी को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर सीडब्लूसी बेंच ऑफ मजिस्ट्रेट अखिलेश कुमार सिंह ने स्व. महत्तम राय के जीवन संघर्ष, शिक्षा के प्रति उनके समर्पण और सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों व पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। का...