Skip to main content

बदलते मौसम में रखे अपने स्वास्थ का ध्यान डॉक्टर आनंद सिंह

आजमगढ़ आनंद हॉस्पिटल मल्टी स्पेशलिटी मुकेरीगंज के वरिष्ठ डॉक्टर आनंद सिंह ने कहा कि सर्दियों में जुकाम, बुखार जैसी आम परेशानियों से लेकर हाई ब्लड प्रेशर और अर्थराइटिस जैसी बड़ी बीमारियां बढ़ जाती हैं। इस मौसम में अगर अपनी हेल्थ, लाइफस्टाइल और डाइट का ध्यान ना रखा जाएं तो ये परेशानियां गंभीर रूप भी ले सकती हैं. आइए जानते हैं, कौन-कौन सी बीमारियां सर्दियों में आपको मुसीबत में डाल सकती हैं। 

1- हाई ब्लड प्रेशर
 
सर्दियों में स्किन पोर्स कॉन्ट्रैक्ट हो जाते हैं, साथ ही ब्लड वेसल्स भी संकरी हो जाती हैं, जिसके चलते ब्लड सर्कुलेशन के लिए हार्ट को हाई प्रेशर लगाना पड़ता है. नतीजन, हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने की संभावना बढ़ जाती है.

2- सर्दी और जुखाम
सर्दियों में कफ, कोल्ड, फीवर, डायरिया और निमोनिया जैसे इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. इस दौरान ठंड से बचें और परेशानी बढ़ने पर डॉक्टर को अवश्य दिखा लें. 

3-ड्राई स्किन
सर्द हवाएं और हॉट शावर आपकी त्वचा पर बुरा प्रभाव डाल सकते हैं. यही वजह है की सर्दियों के दौरान ड्राई स्किन, खुजली, स्किन और हाथ पांव का फटना आम हो जाता है. बेहतर है की इसके बचाव के लिए क्रीम्स और लोशंस का उपयोग किया जाए.

4-मोटापा
अक्सर ठंड के मौसम में वेट बढ़ने की समस्या आम हो जाती है. अनहेल्दी डाइट के सेवन और फिजिकल एक्टिविटी की कमी से ये परेशानी सामने आती है.

5-अर्थराइटिस
ठंड के मौसम में कभी-कभी धूप दिखना भी दुर्लभ हो जाती है, जिसके चलते बॉडी में विटामिन डी की कमी होने लगती है, साथ ही फिजिकल एक्टिविटी की कमी, बैरोमेट्रिक प्रेशर में बदलाव, ठंड और नमी भरा मौसम भी अर्थराइटिस की समस्या पैदा कर सकता है.

डॉक्टर आनन्द सिंह के अनुसार, ठंड के मौसम में दिल की धमनियां सिकुड़ जाती हैं जिससे दिल को खून और ऑक्सीजन की कमी हो जाती है. इससे ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है. इस मौसम में खासकर उम्रदराज लोगों को डिप्रेशन की शिकायत भी हो जाती है. इसके चलते तनाव और हाइपरटेंशन काफी बढ़ जाता है. सर्दियों के अवसाद से पीड़ित लोग अक्सर ज्यादा चीनी, सोडियम और ज्यादा कैलोरी वाला खाना खाने लगते हैं. इनसे मधुमेह और हाइपरटेंशन का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में कुछ बातों को ध्यान में रखकर आप सर्दियों में भी सेहतमंद बने रह सकते हैं. 

ध्यान रखने योग्य बातें:-

1. उचित मात्रा में पानी पीने से ऊर्जा और बेहतर पाचन बना रहता है. अपने दिन की शुरुआत नाश्ते से पहले आधा लीटर पानी पीकर करें और हर घंटे बाद उचित मात्रा में पानी पीते रहें.

2. कच्चे फल, सब्जियां, अंकुरित अनाज, सूखे मेवे और विभिन्न प्रकार के बीज अपने आहार में शामिल करें. कच्चे आहार में पर्याप्त मात्रा में एंजाइम, विटामिन और रोग प्रतिरोधक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं .

3. धूप लेना न भूलें. 80 से 90 प्रतिशत लोग विटामिन डी की कमी से पीड़ित हैं जो सर्दी के अवसाद, जोड़ों के दर्द, रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी का कारण बनता है.

4. अच्छे भोजन में सात रंग और 6 स्वाद शामिल होते हैं. लाल सेब लाइकोपीन, हरी पत्तेदार सब्जियों और फलों में बी काॅम्पलेक्स और नारंगी चीजों में विटामिन सी मिलता है. इसी तरह मीठे, कसैले और नमकीन स्वाद वजन बढ़ाते हैं. तीखे, खट्टे और कड़वे स्वाद वजन कम करते हैं. हो सके तो नियमित रूप से पौष्ट‍िक आहार लें.

5. धूम्रपान करते हैं तो छोड़ने की कोशिश करें. सर्दियों में धूम्रपान करने से सांस से जुड़ी समस्याएं ज्यादा बढ़ जाती हैं जो दिल के दौरे का खतरा भी बढ़ाती हैं

रिपोर्ट सत्यम राय 

Popular posts from this blog

बच्चों को देश हित के लिए शारीरिक विकास आवश्यक - शिवम तिवारी

आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक  सत्य प्रकाश तिवारी  द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...

टॉपर बच्चों को प्रशास्त्री पत्र देकर किया गया सम्मानित -अशोक श्रीवास्तव

आजमगढ़ ई-शान पब्लिक स्कूल, रोहुआ, मुस्तफाबाद, आजमगढ़ में रिपोर्ट कार्ड एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्लेग्रुप से नौंवीं तथा ग्यारहवीं के छात्रों को वार्षिक रिपोर्ट कार्ड तथा प्रशस्ति-पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवल से किया गया। स्कूल के निदेशक श्री अशोक कुमार श्रीवास्तव ने अपने वक्तव्य में कहा कि वार्षिक रिपोर्ट कार्ड छात्रों का साल भर का परिणाम होता है इसी से उनको आगे की कक्षा में जाने का अवसर मिलता है। साथ ही सभी छात्रा-छात्राओं को बधाई देते हुए आगे की कक्षा में मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के प्रधानाचार्य श्री रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव जी ने सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को धन्यवाद दिए। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक विषय के अध्यापक सूर्यमन राम ने किया। अंत में स्कूल के उप-प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार मिश्रा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर ई-शान परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। 

उत्कर्ष सिंह की सफलता पर खुशी का माहौल

आजमगढ़ शहर के रैदोपुर निवासी डॉक्टर आर बी सिंह के सुपुत्र उत्कर्ष सिंह सिंह अपने प्रारम्भिक शिक्षा कक्षा 10 तक ज्योति निकेतन स्कूल एटलस पोखरा आजमगढ़ से इंटरमीडिएट की शिक्षा विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज दिल्ली के उपरांत एमबीबीएस में रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज बरेली में दाखिला लिए ।जिसमें अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं ।उसके बाद उन्होंने उसके बाद एमएस एमडी करने के लिए अच्छी प्लानिंग बनाकर मेहनत से तैयारी की ,जिससे नीट की परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर संजय गांधी पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट लखनऊ में एमडी एनेस्थीसिया में प्रवेश मिला। उनके इस खुशी से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उत्कर्ष सिंह ने बताया कि अच्छी सफलता प्राप्त करने के लिए सही ढंग से प्लानिंग बनाकर एकाग्रचित होकर अध्ययन किया जाए तो सफलता अवश्य मिलेगी इसके लिए अच्छे गुरु जन का मार्गदर्शन एवं माता-पिता का आशीर्वाद है  उनकी इस सफलता पर दोस्त मित्र सगे संबंधियों के बधाई बधाई दे रहे हैं कि आगे और अच्छा करें। रिपोर्ट  सत्यम राय