Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2026

अन्नदाताओं का हुआ सम्मान, अधिक से अधिक अन्नदान की अपील

आजमगढ़। "अन्नदान महादान" की भारतीय परंपरा को सार्थक रूप देते हुए गैर-राजनीतिक सामाजिक संगठन प्रयास अनाज बैंक द्वारा नगर के सरफुद्दीनपुर स्थित सिंहासनी वाटिका में भव्य 'अन्नदाता सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया। समारोह में समाजसेवा एवं अन्नदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अन्नदाताओं को अंगवस्त्र प्रशस्ति पत्र पौधा एवं संगठन की सदस्यता प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ओमकार सिंह, अरविंद कुमार, श्याम सुंदर, शिव प्रसाद पाठक, रमेश चंद यादव, जनार्दन, डॉ. आर.एस. यादव, नरेंद्र कुमार, हनुमान प्रजापति, चंद्रशेखर शर्मा, शंकर प्रसाद योगाचार्य, रैना यादव, कंचन चौबे, रेनू पांडे, ममता राय, उपमा राय एवं शांति सहित अनेक समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रयास के केंद्रीय अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि अन्न का प्रत्येक दाना ईश्वर का प्रसाद है। इसकी रक्षा और सदुपयोग हम सभी का नैतिक दायित्व है। जिन अन्नदाताओं ने कुंतलों के हिसाब से गेहूं एवं चावल दान कर जरूरतमंद और वंचित परिवारों के जीवन में आशा का दीप जलाया है, उनक...

गौरव प्रताप शर्मा आजमगढ़ के नए विभाग संयोजक

आजमगढ़ विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के केंद्रीय एवं क्षेत्रीय शीर्ष नेतृत्व द्वारा गौरव प्रताप शर्मा को आजमगढ़ विभाग का नया 'विभाग संयोजक' नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से स्थानीय कार्यकर्ताओं और छात्र समुदाय में हर्ष का माहौल है।अपनी इस नई जिम्मेदारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नवनिर्वाचित विभाग संयोजक गौरव प्रताप शर्मा ने संगठन के केंद्रीय और क्षेत्रीय शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार और धन्यवाद प्रकट किया है।गौरव प्रताप शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा, "अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जैसे राष्ट्रवादी और विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करूँगा। परिषद का मूल मंत्र छात्रहित और राष्ट्रहित है। मैं जिले के प्रत्येक छात्र की समस्याओं के समाधान और राष्ट्र निर्माण की भावना को युवाओं में जगाने के लिए सदैव तत्पर रहूँगा।"उनकी इस नियुक्ति पर संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। कार्यकर्ताओं का...

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, लालगंज जिले के जिला प्रमुख घोषित

आजमगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), गोरक्ष प्रांत के प्रांत अभ्यास वर्ग में, जो बस्ती जनपद स्थित स्वामी विवेकानंद फार्मेसी कॉलेज में आयोजित हुआ, संगठन के नवीन दायित्वों की घोषणा की गई। इस अवसर पर ग्राम समाज पी.जी. कॉलेज, जैस्थली बाबू की खजुरी, आजमगढ़ के प्राचार्य डॉ. विजेन्द्र कुमार राय को पुनः लालगंज जिले का जिला प्रमुख घोषित किया गया। डॉ. विजेन्द्र कुमार राय वर्ष 1999 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने संगठन के विभिन्न दायित्वों का निष्ठा, समर्पण और अनुशासन के साथ निर्वहन करते हुए विद्यार्थी हित, राष्ट्र निर्माण तथा सामाजिक जागरण के कार्यों में निरंतर महत्वपूर्ण योगदान दिया है। संगठन की योजनाओं एवं उद्देश्यों के अनुरूप उन्होंने सदैव कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन को सशक्त बनाने का कार्य किया है। संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा पुनः इस महत्वपूर्ण दायित्व का दायित्व सौंपे जाने से लालगंज जिले के कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का वातावरण है। सभी ने विश्वास व्यक्त किया है कि डॉ....

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने परिवार को आशीर्वाद और शुभकामना दी

आजमगढ़ 27 जून 2026 दिन शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय  अखिलेश यादव का आगमन विनीत राय सपा नेता के आजमगढ़  रैदोपुर स्थित आवास पर आना हुआ।  यह एक पारिवारिक कार्यक्रम था जिसमें वह परिवार के सभी लोगों से मिलने के लिए आए थे क्योंकि विनीत राय का परिवार बहुत लंबे समय से व्यक्तिगत और पारिवारिक दोनों रूप से माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से जुड़ा हुआ है। आवास पर उनसे मिलने वालों में विनीत राय, मनीष राय, अमित राय, बृजभूषण राय, चंद्रभूषण राय, शिवम राय, सुखसागर तिवारी, दिलीप राय  महिलाओं में प्रीति राय ,ममता राय ,स्वाती राय, सीमा राय सबने आवास पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का हार्दिक स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी बच्चों से भी बड़े स्नेह पूर्वक मिले । परिवार के  बड़े लोगों ने उनको आशीर्वाद और शुभकामना दी कि वह आगामी 2027 में पुनः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।

आज एक जुलाई को जिला अस्पताल में लगेगा नि:शुल्क जांच शिविर, मरीज को होगा लाभ

  आजमगढ़ शहर के  जिला अस्पताल मे ग्रामीण और शहरी इलाकों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दैनिक जागरण और हेरिटेज इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज के संयुक्त तत्वावधान में 'दैनिक जागरण-हेरिटेज आरोग्य सेवा यात्रा' के तहत एक निश्शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर 1 जुलाई 2026 (बुधवार) को मंडलीय जिला चिकित्सालय में लगाया जाएगा। शिविर का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डाक्टर उपस्थित रहेंगे। खास तौर पर हृदय रोग (कार्डियोलाजी), जनरल मेडिसिन, महिला रोग, मूत्र रोग (यूरोलाजी), जनरल सर्जरी और दंत रोग (डेंटल) से जुड़े विशेषज्ञों द्वारा मरीजों की जांच की जाएगी और जरूरत के अनुसार निश्शुल्क परामर्श दिया जाएगा। इस पहल का मुख्य लक्ष्य यह है कि लोगों को समय रहते स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान हो सके और वे उचित उपचार की दिशा में कदम बढ़ा सकें। शिविर में कई तरह की सामान्य और गंभीर स्वास्थ्य परेशानियों की जांच की व्यवस्था रहेगी। इसमें हृदय संबंधी समस्याएं, सांस फूलन...

हीरो की नई बाइक की शानदार लांचिंग

आजमगढ़ सरफुद्दीन पुर स्थित काशीनाथ हीरो शोरूम में नई सुपर स्प्लेंडर Xtec 2.O जिसके लॉन्च का उद्घाटन कार्यक्रम  बड़ी धूम धाम से केक काटकर किया गया। मुख्य अतिथि व्यवसायी  सचिन गुप्ता एवं मैनेजिंग डायरेक्टर  भाेलानाथ जालान तथा  अभयनाथ जालान द्वारा रिबन काटकर कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। कार्यक्रम का संचालन माधव जालान द्वारा किया गया। इस अवसर पर माेटरसाइकिल के मुख्य फीचर्स के बारे में शाेरूम मैनेजर एहतेशाम चौधरी द्वारा बताया गया कि यह बाइक आधाुनिक स्टाइलिंग और नई पहचान, बेहतरपर फॉमरेंस आऔर सबसे बेहतरीन 75Kmpl माइलेज के साथ आ रही है साथ ही इसमें स्मार्ट टेक्नाेलॉजी जैसे साइलेंट स्टार्ट और इंजन किल स्विच, हेजार्ड लाईट के साथ सुरक्षित सफर, स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए C टाईप USB पोर्ट और राेज़ाना की सुविधाा राेज़ाना के सफर के लिए शानदार आरामदायक चौड़ी सीट तथा पांच शानदार रंगाें में उपलब्धा है ग्लॉसी ब्लैक, कैंडी ब्लेजिंग रेड, मैट एक्सिस ग्रे, मैट नेक्सस ब्लू और मैट चेस्टनट ब्राउनएक्स इसकी शाेरूम कीमत मात्र 82500/- रूपये से शुरू हाे रही है। आये हुए अतिथियों...

नई तकनीक व बेहतर प्रदर्शन की मिली उत्तम जानकारी

  आजमगढ़ जैक्सन कम्निस इंडिया लिमिटेड द्वारा  अग्रवाल सॉल्यूशन के प्रोपराइटर उत्कर्ष अग्रवाल की अध्यक्षता में ग्रैंड एस आर होटल में मैकेनिक व रेंट जनरेटर मालिको की मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मैकेनिकों और तकनीशियनों ने भाग लिया। बैठक में जनरेटर के रखरखाव, नई तकनीक, समय पर सर्विसिंग, ईंधन की बचत, बेहतर प्रदर्शन तथा ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण सेवा उपलब्ध कराने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। विशेषज्ञों ने जनरेटर की सामान्य खराबियों की पहचान एवं उनके त्वरित समाधान के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। साथ ही प्रतिभागियों को आधुनिक उपकरणों के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग के बारे में भी अवगत कराया गया। कंपनी के शशांक सोनी,जनरल मैनेजर अंकुर राजवांगिस, हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार की तकनीकी बैठकों का उद्देश्य मैकेनिकों के ज्ञान और कौशल को बढ़ाना है, ताकि वे ग्राहकों को बेहतर एवं विश्वसनीय सेवाएं प्रदान कर सकें। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से नई तकनीकों को अपनाने और गुणवत्ता को प्राथमिकता द...

रक्तदान करना महादान है -डां दिवाकर राय

आजमगढ़ करतालपुर स्थित शकुंतला मैरिज हॉल में स्वामी सहजानंद सरस्वती जी के पुण्यतिथि पर ब्रह्मर्षी वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में जितेंद्र राय,डॉ. दिवाकर राय के नेतृत्व में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।  शिविर में 52 बन्धुओं ने  रजिस्ट्रेशन किया रक्तदान के लिए 32बन्धुओ ने रक्तदान किया। शिविर का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर डॉ. दिवाकर राय ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी गंभीर मरीज को नया जीवन देने का कार्य करता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में मौजूद विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करते हुए इसके स्वास्थ्य लाभों की भी ...

भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया

आजमगढ़ बड़ा मंगलवार के पावन अवसर पर आजमगढ़ के बड़ादेव मंदिर पर शिवालिक सेवा ट्रस्ट  द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं   एवं क्षेत्रीय लोगों ने भाग लेकर हनुमान जी का पूजन-अर्चन किया तथा प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का शुभारंभ, डॉक्टर अशोक सिंह,डा शौर्य बिक्रम सिंह बीना सिंह,  ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं हनुमान चालीसा के पाठ किया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। उपस्थित लोगों ने बजरंगबली के जयकारे लगाए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। डॉक्टर अशोक  सिंह ने बताया कि बड़ा मंगलवार का विशेष धार्मिक महत्व है। इस अवसर पर सेवा एवं परोपकार की भावना से भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। भंडारे में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन एवं प्रसाद की समुचित व्यवस्था की गई थी। । इस अवसर पर   अशोक श्रीवास्तव, अजीत सिंह,अरूण    श्रीवास्तव, राकेश अग्रवाल...

300 से अधिक लोगों ने किया सामूहिक योग, बच्चों को मिले टी-शर्ट और प्रमाण-पत्र

सैदपुर (आजमगढ़),  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देवरांचल क्षेत्र स्थित आर.बी. ग्लोबल परिसर में योग और स्वास्थ्य चेतना का अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला। हरिजन बाल विद्या मंदिर, बाबा शुभकरन पूर्व माध्यमिक विद्यालय तथा माँ रामराजी देवी स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, विजयगढ़-सैदपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भव्य योग समारोह में लगभग 300 से अधिक लोगों ने सहभागिता कर योग साधना की। प्रातःकाल से ही विद्यालय परिसर में बच्चों, शिक्षकों, अभिभावकों और क्षेत्रीय नागरिकों की भीड़ उमड़ पड़ी। लगभग दो घंटे तक चले योगाभ्यास सत्र में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास किया। संपूर्ण वातावरण "करें योग, रहें निरोग" के उद्घोष से गुंजायमान रहा। इस आयोजन की सफलता में आशीर्वाद फाउंडेशन का विशेष योगदान रहा। संस्था के माध्यम से आए वरिष्ठ योग साधक एवं सामाजिक कार्यकर्ता आदरणीय श्री रमेश चंद्र (आर.सी.) शुक्ला जी ने योगाचार्य के रूप में प्रतिभागियों को योग के वैज्ञानिक, आध्यात्मिक और व्यावहारिक पक्षों से परिचित कराया। कार्यक्रम के मुख्...

वायर कैन सोलर शोरूम का भव्य शुभारंभ , ग्राहकों को मिलेगा अच्छी क्वालिटी का प्रोडक्ट

आजमगढ़ जुनैदगंज चौराहा स्थित वायर कैन इन्इंफ्रा पावर प्राइवेट लिमिटेड ब्रांच वायर कैन सोलर का शुभारंभ बुधवार को राहुल इंडस्ट्रीज के प्रोपराइटर रामचंद्र यादव ,पुष्प लता हॉस्पिटल के अध्यक्ष विनोद जायसवाल ,हैवेल्स इंडिया लिमिटेड कानपुर के प्रोडक्ट हेड वेद प्रकाश तिवारी ने फिता  काट कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस शोरूम खुलने से जनपद वासियों को उच्च गुणवत्ता वाले हैवेल्स कंपनी के समस्त सोलर प्रोडक्ट घरेलू ,कमर्शियल सभी रेंज में मिलेंगे एवं सोलर से संबंधित सभी बैटरी ,सोलर पैनल इनवर्टर एसी डीबी, डीसीडीबी वायर उपलब्ध रहेंगे ।सरकार द्वारा संचालित पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के अंतर्गत समस्त उत्तर प्रदेश में इंस्टॉलेशन हो सकता है। प्रतिष्ठान के डायरेक्टर प्रभात कुमार यादव ,प्रशांत यादव ने कहा कि अब जनपद वासियों को अच्छी गुणवत्ता के सभी प्रोडक्ट मिलेंगे। अब इसके लिए दूसरे बड़े शहर में नहीं जाना पड़ेगा ,सर्विस की भी अच्छी व्यवस्था रहेगी। इस अवसर पर प्रतिष्ठान के प्रॉपोराइटर रमाकांत यादव ने आए हुए सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉक्टर विशाल जायस...

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 10,750 मरीजों की निशुल्क चिकित्सा परामर्श

आजमगढ़ सिधारी स्थित जूनियर परिवार यूपी इंडिया सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बी.के. पटेल ने बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मई 2025 से जून 2026 तक कुल 10,750 मरीजों की निशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जांच की गई। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों को तपेदिक रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। डॉ. पटेल ने बताया कि उनके केंद्र पर आने वाले ऐसे मरीज जिनके पास उपचार के लिए पर्याप्त धन नहीं होता, उन्हें आवश्यक दवाएं भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। साथ ही विभिन्न प्रकार की जांचों में भी मरीजों को विशेष रियायत दी जाती है, जिससे गरीब एवं असहाय लोग आसानी से अपना उपचार करा सकें। उन्होंने कहा कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी को जड़ से समाप्त करने के लिए समय पर जांच और उपचार बेहद आवश्यक है। ट्रस्ट द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को टीबी के लक्षणों, बचाव और उपचार के बारे में जानकारी दी जा रही है। स्थानीय लोगों ने डॉ. बी.के. पटेल एवं जूनियर परिवार यूपी इंडिया सेवा ट्रस्ट के इस जनहितकारी प्रया...

एसबीआई द्वारा पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में स्मार्ट क्लास का लोकार्पण

आजमगढ़,भारतीय स्टेट बैंक द्वारा आजमगढ़ में सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रैदोपुर,में  स्मार्ट क्लास का लोकार्पण किया गया।स्मार्ट क्लास का लोकार्पण जिलाधिकारी आजमगढ़  रवीन्द्र कुमार एवं भारतीय स्टेट बैंक के महाप्रबंधक (नेटवर्क-3)  कौशलेन्द्र कुमार के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर उप महाप्रबंधक, प्रशासनिक कार्यालय वाराणसी, आनंद कुमार तथा क्षेत्रीय प्रबंधक, आजमगढ़ क्षेत्र,  अजीत कुमार तिवारी विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे। अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि डिजिटल शिक्षा वर्तमान समय की आवश्यकता है तथा स्मार्ट क्लास   ग्रामीण एवं अर्धशहरी क्षेत्रों के वि‌द्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं तकनीक आधारित शिक्षा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे योगदान की सराहना की। महाप्रबंधक  कौशलेन्द्र कुमार ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक केवल वित्तीय सेवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं सामुदायिक विकास जैसे क्षेत्रों में भी सक्रिय यो...

एसबीआई की स्मार्ट एग्री कस्टमर मीट में व्यवसायी एवं किसानों को मिली नई जानकारी

आजमगढ़,भारतीय स्टेट बैंक द्वारा आजमगढ़ में सामाजिक उत्तरदायित्व  के द्वारा स्मार्ट एग्री कस्टमर मीट" में जनपद एवं आसपास के क्षेत्रों से लगभग 60 प्रगतिशील किसानों, कृषि उद्यमियों एवं बैंक के प्रमुख कृषि ग्राहकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि क्षेत्र में नवाचार, आधुनिक तकनीकों, कृषि वित्तपोषण तथा कृषि आधारित उद्यमों के विकास संबंधी जानकारी साझा करना था। कार्यक्रम में सहायक महाप्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने कृषि क्षेत्र में उपलब्ध नवीन अवसरों, कृषि अवसंरचना निधि कृषि प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन आधारित उद्यमों की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। क्षेत्रीय प्रबंधक  अजीत कुमार तिवारी ने किसानों को बैंक की विभिन्न कृषि योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित किया, जबकि उप महाप्रबंधक  आनंद कुमार ने कृषि एवं ग्रामीण विकास के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता को दोहराया। कार्यक्रम का संचालन  विशाल दत्त द्वारा किया गया। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड, एग्री गोल्ड लोन, एग्री इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड, डेयरी, पशुपालन, बागवानी, कृषि प्रसंस्करण इकाइयों एवं डिजिटल बैंकिंग...

प्रभा ट्रैक्टर्स आज़मगढ़ ने मैसी किसान मित्र सम्मेलन मे11 किसानों को डिलीवरी दी गई

आज़मगढ़, चक खैरुल्लाह स्थित - प्रभा ट्रैक्टर्स शोरूम में विशाल मैसी किसान मित्र सम्मेलन संपन्न हुआ , जिसमें किसानों, ग्राहकों और सम्मानित अतिथियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में , संदीप सिन्हा सीईओ, परमेश्वर रेड्डी सीफोवो, पुष्कर बाली, राजीव सिंह ,संतोष त्रिपाठी ,दीपक दुबे,रक्षित कपूर,रोबिन त्यागी ने नए ट्रैक्टर 254 डाईनसमार्ट की लॉन्चिंग धूमधाम से की। तत्पश्चात कंपनी के सीईओ संदीप सिन्हा ने कहा कि गियर बॉक्स सुपर शटल के साथ 24 गियर चार तरह की  हाई लिफ्ट कैपेसिटी सुपर सीडर ,लेजर लेवलर एवं बड़ी मशीन चलाने के लिए कम तेल खपत के साथ सबसे उपयुक्त है। उन्होंने कहा कि मैसी ट्रैक्टर अन्य ट्रैक्टर की तुलना में सबसे तेल कम खपत सबसे कम मेंटेनेंस है जो किसानों के लिए लाभदायक है सभी नई तकनीक से लैस है जिससे कम लागत में अधिक कार्य होगा जिससे  समय एवं धन बचेगा ।कार्यक्रम में 11 ग्राहकों को ट्रैक्टरों की डिलीवरी भी दी गई, जिससे उनकी कृषि उत्पादकता में वृद्धि होगी। कार्यक्रम समापन अवसर पर कंपनी के अधिकारी द्वारा सभी को प्रोत्साहित किया गया। आए हुए सभी अतिथियों का अवधेश बरनव...

माईसेम सीमेंट कंपनी की मिस्त्री व ठेकेदार बैठक संपन्न

आजमगढ़ लक्षीरामपुर स्थित राघव बिल्डिंग मटेरियल के प्रतिष्ठान पर माईसेम सीमेंट कंपनी द्वारा क्षेत्र के मिस्त्रियों एवं ठेकेदारों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कंपनी के पंकज सिंह व टेक्निकल अधिकारी आशुतोष मिश्रा ने पावर बिल्ड सीमेंट के बारे में उपस्थित मिस्त्रियों एवं ठेकेदारों को  गुणवत्ता, नई तकनीकों तथा निर्माण कार्यों में बेहतर उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। बैठक को संबोधित करते हुए सेल्स अधिकारी पंकज सिंह  ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण निर्माण के लिए उच्च गुणवत्ता वाले सीमेंट का उपयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने माईसेम सीमेंट की विशेषताओं, मजबूती, टिकाऊपन एवं ग्राहकों के विश्वास के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही निर्माण कार्य में आने वाली चुनौतियों एवं उनके समाधान पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर उपस्थित मिस्त्रियों एवं ठेकेदारों ने अपने अनुभव साझा किए तथा कंपनी के उत्पादों के संबंध में सुझाव भी दिए। कंपनी की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वाले मिस्त्रियों एवं ठेकेदारों को सम्मानित किया गया तथा उपहार वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में सभी प...

अनाज बैंक के कोष में अन्नदाताओं ने दिये साढे तीन कुंतल अनाज

आजमगढ़। प्रतिदिन निकालें मुट्ठी भर अनाज, जिसे पा सके वंचित समाज की भावना को साकार करते हुए पल्हना ब्लॉक के कटाई गांव के ग्रामीणों ने प्रयास अनाज बैंक के कोष में 3.50 कुंतल गेहूं एवं चावल के साथ साड़ी, कपड़े, बिस्किट एवं अन्य उपयोगी सामग्री भेंट कर मानवता की मिसाल पेश की। प्रयास अनाज बैंक के इस अभियान ने एक बार फिर संदेश दिया कि छोटे-छोटे सहयोग मिलकर बड़े सामाजिक बदलाव का आधार बनते हैं और मानवता की सच्ची सेवा हो सकती है। अध्यक्षता ओंकार सिंह ने की।  इस अवसर पर अन्नदाता व समाजसेवी ओंकार सिंह ने कहा कि प्रयास संस्था वर्षों से जरूरतमंद परिवारों, असहाय लोगों एवं गरीब कन्याओं की सहायता के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। संस्था के इसी सेवा भाव से प्रेरित होकर ग्रामवासियों ने अनाज बैंक को सशक्त बनाने में अपना योगदान दिया, ताकि जरूरत के समय किसी भी जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाई जा सके। ग्रामीणों ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया। प्रयास अनाज बैंक के कोष में इजाफा करने वाले अन्नदाताओं का आभार जताते हुए नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह न...

नराकास आज़मगढ़ ने आयोजित किया हिन्दी के विकास के लिए बैठक

आजमगढ़ नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 23वीं बैठक का आयोजन संयोजक यूनियन बैंक द्वारा क्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष, नराकास एवं यूनियन बैंक के क्षेत्र प्रमुख मनीष कुमार ने की।  इस अवसर पर अध्यक्ष नराकास व क्षेत्र प्रमुख यूबीआई मनीष कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि 'कल से हिन्दी' वाली मानसिकता से बाहर निकलने की आवश्यकता है। असंभव कुछ भी नहीं है बस हिन्दी के विकास के लिए मजबूत संकल्पना की आवश्यकता है। इस अवसर पर नगर के सभी केंद्र सरकार के संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। सदस्य सचिव सावन सौरभ ने अपनी बात रखते हुए हिन्दी की महत्ता, अड़चनों एवं समाधान की बात की। साथ ही नराकास की पृष्ठ भूमि बताते हुए आज़मगढ़ में भाषा के विकास की संभावनाओं पर सदस्य कार्यालय के प्रमुखों से विमर्श किया और कहा कि समिति के सम्यक प्रयास से ही नराकास आज़मगढ़ को और प्रभावी बनाकर हम आज़मगढ़ में राजभाषा का परचम लहराएंगे। इस अवसर पर नराकास, आज़मगढ़ की वार्षिक पत्रिका 'तमसा तूलिका' के प्रवेशांक का विमोचन किया गया। साथ ही वित्त वर्ष 2025-26 में हिन्दी में उत...

भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया

आजमगढ़ बड़ा मंगलवार के पावन अवसर पर आजमगढ़ के नरौली स्थित मां ईएनटी सेंटर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं   एवं क्षेत्रीय लोगों ने भाग लेकर हनुमान जी का पूजन-अर्चन किया तथा प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का शुभारंभ, डॉक्टर अमित  चड्ढा, डॉक्टर नीति चड्ढा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं हनुमान चालीसा के पाठ किया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। उपस्थित लोगों ने बजरंगबली के जयकारे लगाए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। डॉक्टर नीति चढ़ा ने बताया कि बड़ा मंगलवार का विशेष धार्मिक महत्व है। इस अवसर पर सेवा एवं परोपकार की भावना से भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। भंडारे में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन एवं प्रसाद की समुचित व्यवस्था की गई थी। । इस अवसर पर ,अभिषेक चड्ढा,सुनीता चड्ढा,डा नितिश ,डॉक्टर अजीत ,चंद्रशेखर, ममता , , अतुल दुबे,पूजा इत्यादि उपस्थित रहे

सहायक निदेशक द्वारा औचक निरीक्षण

आजमगढ़ इग्नू की टर्म-एंड परीक्षा  के दौरान इग्नू क्षेत्रीय केंद्र वाराणसी के सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉक्टर देव नारायण पांडेय द्वारा शिब्ली नेशनल कॉलेज, आजमगढ़ स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा व्यवस्था, परीक्षा कक्षों की अनुशासनात्मक स्थिति, परीक्षार्थियों की उपस्थिति, पहचान सत्यापन तथा परीक्षा संचालन की समस्त प्रक्रियाओं का गहन अवलोकन किया गया। निरीक्षण अधिकारी ने परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं, अनुशासित एवं शांतिपूर्ण वातावरण तथा परीक्षा संचालन में अपनाई गई पारदर्शी प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने केंद्र प्रशासन द्वारा इग्नू के दिशा-निर्देशों के अनुरूप की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। इस अवसर पर अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. मोहम्मद ज़ाहिद ने बताया कि केंद्र पर परीक्षार्थियों की सुविधा, निष्पक्ष परीक्षा संचालन तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि अध्ययन केंद्र विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक एवं प्रशासनिक सहयोग प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

बाल लीलाओं के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण ने दिया प्रेम और भक्ति का संदेश

आजमगढ़। पल्हनी क्षेत्र के आजमपुर में चल रहे नव दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ में कथा वाचन करते हुए पूज्य गणेश जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं केवल मनोरंजन का विषय नहीं हैं, बल्कि उनमें गहन आध्यात्मिक संदेश और जीवनोपयोगी शिक्षाएं समाहित हैं। महाराज ने कहा कि नंद बाबा के आंगन में बालकृष्ण की किलकारियों से संपूर्ण ब्रजमंडल आनंदित हो उठता था। माखन चोरी, गोप-बालकों के साथ खेल, कालिय नाग का दमन तथा माता यशोदा को मुख में ब्रह्मांड दर्शन कराने जैसी लीलाएं यह दर्शाती हैं कि भगवान अपने भक्तों पर असीम कृपा करते हैं। उन्होंने बताया कि भगवान की बाल लीलाएं भक्तों के हृदय में प्रेम, समर्पण और भक्ति का भाव जागृत करती हैं। कथा के दौरान उपस्थित श्रद्धालु कृष्ण की मनोहारी लीलाओं का श्रवण कर भाव-विभोर हो गए। पूरा पंडाल "राधे-राधे" और "जय श्रीकृष्ण" के जयघोष से गुंजायमान रहा। कथा के अंत में आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं ब...

राजा साहब डां संतोष कुमार मिश्रा पर्यावरण दिवस पर 125 पौधारोपण किया

आजमगढ़ खरैला ताजपुर, गड़हा स्थित 'भगवान परशुराम शिवजी आश्रम ट्रस्ट' के परिसर मेंराजा सन्तोष कुमार मिश्रा  द्वारा की गई थी। राजा सन्तोष कुमार मिश्रा जी, ब्राह्मण समाज  के प्रदेश अध्यक्ष और जफराबाद विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी रहे हैं, के कुशल नेतृत्व में आज पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से 125 आम पीपल बरगद व विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधे लगाए गए।   यह आश्रम वन्य जीवों के संरक्षण का उत्कृष्ट कार्य कर रहा है, जहाँ हाथी जैसे विशाल जीवों की देखभाल के साथ-साथ गौ-सेवा, धार्मिक अनुष्ठान और नियमित पूजा-पाठ जैसे पुनीत कार्य संपन्न हो रहे है। आश्रम द्वारा किए जा रहे इन सराहनीय कार्यों से स्थानीय लोगों में अपार हर्ष है और इस अनुष्ठान को जनता का भरपूर प्रेम व सहयोग मिल रहा है। इस विशेष अवसर पर राजा सन्तोष कुमार मिश्रा ने स्वयं पौधारोपण कर प्रकृति का वंदन किया और आम जनमानस से वन्य जीव संरक्षण तथा पर्यावरण की रक्षा को अधिक से अधिक बढ़ावा देने की अपील की। इस मौके पर उप-प्रबंधक उत्कर्ष मिश्रा, प्रबंध निदेशक आदर्श मिश्रा, रविंद्र कुमार मिश्रा, राहुल कुमार त्रिपाठी, रविकांत तिव...

कथा सुनने से मन को शांति मिलती है - गणेश महराज

आजमगढ़ पल्हनी क्षेत्र केआजमपुर में चल रही नव दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ  में कथा का वाचन कर रहे गणेश जी महाराज  ने कहा कि भागवत कथा भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं, भक्तों के आदर्श जीवन तथा धर्म, सत्य और सदाचार का संदेश देती है। कथा सुनने से मन को शांति मिलती है, नकारात्मक विचार दूर होते हैं और व्यक्ति ईश्वर के प्रति समर्पित होकर लोक एवं परलोक दोनों का कल्याण कर सकता है। कथावाचक ने कहा कि कलियुग में भगवान के नाम का स्मरण और भागवत कथा का श्रवण सबसे सरल एवं प्रभावी साधन है। भागवत कथा मानव को प्रेम, करुणा, सेवा और परोपकार की भावना से जोड़ती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से नियमित रूप से धार्मिक सत्संग एवं कथा श्रवण करने का आह्वान किया। कथा के दौरान राजीव कुमार सिंह,बिक्कू सिंह, पंकज सिंह,राजीव कुमार सिंह ग्राम प्रधान,संदीप गुप्ता ,धर्मेंद्र सोनकर, प्रमोद मौर्या, ऋषि राज, शिव प्रसाद गुप्ता ,श्री राम गुप्ता, शशि सैनीबड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति भाव से कथा का रसपान किया। पूरा परिसर भगवान के जयघोष एवं भजन-कीर्तन से भक्ति...