Skip to main content

Posts

Showing posts from May, 2026

हजारों की संख्या में भक्तों ने निकाली कलश यात्रा

आजमगढ़ आजमपुर में श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत सप्ताह का ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ शनिवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष , युवक, युवतियोंबच्चों ने भाग लिया आजमपुर शिव मंदिर से श्रीनगर श्री राधा कृष्ण मंदिर पूर्वांचल एक्सप्रेस होते हुए आजमपुर बाजार होते हुए भक्तों ने यज्ञ मंडप पर कलश लेकर पहुंचे जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति मय वातावरण में गूंज उठा ।कलश यात्रा हाथी व डीजे साथ साथ रहे थे। भक्तों ने जय श्री राम के का नारा एवं भक्ति गीत गाते रहे। कलश यात्रा के बीच में बाजार वासियों ने भक्तों के लिए जलपान की  अच्छी व्यवस्था किए थे। जिससे भक्तों को कोई कठिनाई न हो। ग्राम प्रधान राजीव सिंह ने कहा कि दिन में वैदिक मित्रों द्वारा हवन पूजन होगा शाम को गणेश महाराज जी वृंदावन से पधारे कथावाचक द्वारा राम कथा होगी ।इस अवसर पर संदीप गुप्ता, शशि सैनी, धर्मेंद्र सोनकर, प्रमोद मौर्या, बिट्टू सिंह बीकू सिंह,मनोज,राज कुमार सिंह अरविंद दुबे,सुमन, वंदना सीता ,ऋषिकेश पांडे, मृत्युंजय सिंह इत्यादि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

उपमुख्यमंत्री ने डॉक्टर आकाश राय को किया सम्मानित

आजमगढ़ डॉ आकाश राय नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञ को एस पी जी आई लखनऊ के बेस्ट रेजिडेंट डॉक्टर का अवॉर्ड मिला। यह सम्मान उप मुख्यमंत्री  बृजेश पाठक द्वारा सम्मान समारोह में प्रदान किया गया। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि डॉक्टर का पहला कर्तव्य है कि  मरीज के दर्द को समझे उसे अपनी  अच्छी सेवाएं देकर उसके कष्ट को दूर करें ।   डॉ आकाश ने अपने गृह जनपद में अपनी चिकित्सीय सेवाओं को देने की बात कही जिससे कि पूर्वांचल के लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सके।

सरकारी अभिलेखों में फर्जी नाम दर्ज कराने का आरोप, जिलाधिकारी से एफ आई आर की मांग

आजमगढ़ शहर से सेट सुरसी,  निवासी विमला देवी पत्नी सुनील यादव ने सरकारी भूमि अभिलेखों में कथित फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर मामले की जांच और एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, विमला देवी ने वर्ष 2015 में ग्राम सुरसी निवासी राम बिलास पुत्र दरबारी से गाटा संख्या 213 की 42 कड़ी भूमि क्रय की थी। उनका कहना है कि भूमि खरीद के बाद नियमानुसार नामांतरण (म्यूटेशन) प्रक्रिया पूरी हुई और जमीन उनके नाम दर्ज हो गई थी। विमला देवी का आरोप है कि बाद में उसी भूमि में अभय यादव पुत्र सुदर्शन यादव, निवासी ग्राम देवइत थाना मेहनगर, का नाम कथित रूप से अवैध तरीके से सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज कर दिया गया। उनका कहना है कि उन्होंने अपनी भूमि का कोई हिस्सा अभय यादव के नाम न तो बेचा है और न ही किसी प्रकार का हस्तांतरण किया है। प्रार्थिनी विमला देवी ने आरोप लगाया कि यह कार्य राजस्व विभाग में कार्यरत कम्प्यूटर बाबू विवेक पाठक द्वारा कथित रूप से धनराशि लेकर बिना किसी सक्षम अधिकारी के आदेश के 5/12 किया गया। उनके अनुसार, यदि बिना वैधानिक प्रक्रिया ...

मां कवलापति धाम टण्डवा भवानी मंदिर के लिए पंजीकृत प्रबंध समित गठित अब होगा विकास

i   आजमगढ़ तरवा क्षेत्र में प्रसिद्ध के केंद्र 'माँ भगवती' (माँ कवलापति धाम टण्डवा भवानी) के प्राचीन मंदिर के सुचारू संचालन, सुंदरीकरण और सर्वांगीण विकास के लिए एक नई प्रबन्ध समिति का आधिकारिक गठन कर दिया गया है। रजिस्ट्रार फर्म्स, सोसाइटी एण्ड चिट्स, उत्तर प्रदेश के अनुमोदन  के बाद इस समिति को पूर्ण कानूनी  मान्यता मिल गई है, जिससे मंदिर के भव्य और दिव्य विकास का मार्ग प्रशस्त हो गया है। प्रबन्ध समिति'  पांच वर्षों के लिए  शासन द्वारा मान्य और अनुमोदित किया गया है। वरिष्ठ समाजसेवी के बालेश्वर सिंह इस मंदिर के विकाश के पर प्रयत्नशील  थे। उन्होंने मंदिर के विकास के लिए वहां कई बार जनमानस से अपील कर नए-नए कार्य किए जिससे मंदिर पर आने वालों श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती गई। उन्हें मां का जहां आशीर्वाद मिला वहीं बैठने से शांति भी मिलने लगी। बालेश्वर सिंह ने बताया कि  समिति में उत्तर प्रदेश सचिवालय से सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी राज नारायण सिंह को 'संरक्षक' तथा अरविन्द कुमार सिंह को 'महासचिव' के महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई  है ।बहरिया...

शिव मंदिर में भव्य भंडारा व रिटायर्ड अध्यापकों का सम्मान समारोह संपन्न

आजमगढ़  पटवध सरैया बाजार स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में ज्येष्ठ माह के पावन मंगलवार को भव्य भंडारे एवं सेवानिवृत्ति अध्यापकों के सम्मान समारोह का आयोजन बड़े श्रद्धा और भावनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक कौशल कुमार राय तथा अशोक कुमार राय रहे, जिनके प्रयासों की उपस्थित लोगों ने मुक्त कंठ से सराहना की। कार्यक्रम में    लगभग 2000 श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का सबसे भावुक पल वह रहा जब लगभग 52 सेवानिवृत्त अध्यापकों  को अंगवस्त्रम, मोमेंटो और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर कई शिक्षकों की आंखें नम हो उठीं। उपस्थित शिक्षकों ने कहा कि शिक्षक केवल पढ़ाने का कार्य नहीं करता, बल्कि वह समाज की नींव तैयार करता है। उन्हीं की शिक्षा से बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस, आईपीएस और पीसीएस बनकर देश की सेवा करते हैं। इस अवसर पर आयोजक कौशल कुमार राय द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने पूरे माहौल को भावुक और भक्तिमय बना दिया। गीत सुनकर उपस्थित लोग मनमुग्ध हो उठे। वहीं अशोक कुमार राय की सादगी, सेवा भावना और शिक्षकों के प्रत...

शिव मंदिर में भव्य भंडारा व रिटायर्ड अध्यापकों का सम्मान समारोह संपन्न

आजमगढ़  पटवध सरैया बाजार स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में ज्येष्ठ माह के पावन मंगलवार को भव्य भंडारे एवं सेवानिवृत्ति अध्यापकों के सम्मान समारोह का आयोजन बड़े श्रद्धा और भावनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक कौशल कुमार राय तथा अशोक कुमार राय रहे, जिनके प्रयासों की उपस्थित लोगों ने मुक्त कंठ से सराहना की। कार्यक्रम में    लगभग 2000 श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का सबसे भावुक पल वह रहा जब लगभग 52 सेवानिवृत्त अध्यापकों  को अंगवस्त्रम, मोमेंटो और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर कई शिक्षकों की आंखें नम हो उठीं। उपस्थित शिक्षकों ने कहा कि शिक्षक केवल पढ़ाने का कार्य नहीं करता, बल्कि वह समाज की नींव तैयार करता है। उन्हीं की शिक्षा से बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस, आईपीएस और पीसीएस बनकर देश की सेवा करते हैं। इस अवसर पर आयोजक कौशल कुमार राय द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने पूरे माहौल को भावुक और भक्तिमय बना दिया। गीत सुनकर उपस्थित लोग मनमुग्ध हो उठे। वहीं अशोक कुमार राय की सादगी, सेवा भावना और शिक्षकों के प्रत...

नरौली स्टैंड पर बंटा शीतल शरबत, हजारों लोगों ने बुझाई प्यास

* आजमगढ़।* ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल के पावन अवसर पर गैर-राजनीतिक सामाजिक संगठन _"प्रयास"_ ने जनसेवा की मिसाल पेश की। संगठन के *मंडल अध्यक्ष राणा बलवीर सिंह* के नेतृत्व में *पंजाब ट्रैक्टर नरौली* के सौजन्य से *नरौली टैक्सी स्टैंड* पर _शीतल शरबत वितरण_ का भव्य आयोजन किया गया। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच राहगीरों, दुकानदारों और पैदल चलने वाले लोगों को निःशुल्क ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत दी गई। साथ ही शीतल पानी भी उपलब्ध कराया गया, ताकि लोगों को पानी के लिए भटकना न पड़े। इस सेवा कार्य में सैकड़ों लोगों ने शरबत पीकर राहत महसूस की और संगठन के साथियों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर *संगठन के मंडल अध्यक्ष राणा बलवीर सिंह* ने कहा, _"हमारा संगठन 'प्रयास' हमेशा समाज सेवा के लिए समर्पित रहा है। इस भीषण गर्मी में आमजन को राहत पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। जब तक गर्मी का प्रकोप रहेगा, हमारा यह सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा। हमारा उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति प्यासा न रहे। सभी सक्षम लोगों को भी आगे आकर जनसेवा में सहयोग करना चाहिए।"_ गर्मी में संगठन की इस ...

ज्ञान, तप के प्रतीक ब्राह्मणों ने सदैव राष्ट्र को किया मजबूत: विजय बहादुर पाठक

आजमगढ़। गहजी स्थित माँ शारदा स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रांगण में सनातन संस्कृति के ध्वजवाहक विद्वत्ब्राह्मणों के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुमुक्षु आश्रम अम्बेडकर नगर के महंत सत्यव्रत ब्रह्मचारी, मौनी बाबा आश्रम के महंत शुभम दास जी महाराज और मुख्य अतिथि एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात विद्यालय के प्रबंधक फौजदार सिंह, निदेशक संजय सिंह, सौरभ सिंह, प्राचार्य डा. दिवाकर सिंह और राममिलन सिंह ने मंचासीन अतिथियों सहित सैकड़ों ब्राह्मणों को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पं. सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन और राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय कुमार पांडेय सरस ने फौजदार सिंह को उनके प्रशंसनीय धार्मिक और सामाजिक कार्यों के लिए सम्मान पत्र भेंट किया। इसी क्रम में ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद आजमगढ़ के अध्यक्ष ब्रजेश नंदन पांडेय ने भी पुनीत कार्य की सराहना करते हुए आयोजक को पत्र सौंपा। मुख्य अतिथि एमएलसी विजय ब...

*आमजन को पिलाया शीतल गुलाब शरबत, लोगों को मिली राहत*

आजमगढ़ बढ़ती गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच गैर-राजनीतिक सामाजिक संगठन _"प्रयास"_ ने आमजन को राहत पहुंचाने के लिए अनूठी पहल शुरू की है। संगठन की ओर से *दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन आजमगढ़ कलेक्ट्रेट* के गेट के सामने _शीतल निःशुल्क शरबत वितरण किया गया  भीषण गर्मी में राहगीरों, वकील भाइयों, दुकानदारों और पैदल चलने वाले लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत देने का प्रयास किया गया। अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि, _"हमारा संगठन 'प्रयास' हमेशा समाज सेवा के लिए समर्पित रहा है। इस भीषण गर्मी में आमजन को राहत पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। जब तक गर्मी का प्रकोप रहेगा, हमारा यह सेवा कार्य निरंतर विभिन्न स्थानों जारी रहेगा। हमारा उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति प्यासा न रहे। सभी सक्षम लोगों को भी आगे आकर जनसेवा में सहयोग करना चाहिए।"_ गर्मी में संगठन की इस पहल की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की। राहगीरों का कहना है कि ऐसी भीषण गर्मी में ठंडा शरबत किसी अमृत से कम नहीं है। संगठन के पदाधिकारी एवं साथी लोगों की सेवा में जुटे रहे  इस अवसर पर संगठन के सचिव ई...

चिल्ड्रेन कालेज ने 44 पदक प्राप्त कर जनपद का गौरव बढाया

आजमगढ़ काउन्सिल फॅार द इण्डियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेसन्स, नई दिल्ली द्वारा आयोजित जोनल स्पोर्टस एण्ड गेम्स, एथेलेटिक मीट (प्रतियोगिता) का आयोजन वाराणसी में दिनाँक 15 मई से 16 मई 2026 को सम्पन्न हुआ। जिसमें चिल्ड्रेन कालेज के छात्र-छात्राओं की टीम ने 44  पदक प्राप्त कर दिनाँक  16 मई 2026 को सायंकाल वापस आयी । वरिष्ठ बालक वर्ग में कृष्णा यादव कक्षा 12 ने 100 मी० हर्डल रेस में स्वर्ण पदक˒ जेवेलिन थ्रो में  रजत पदक,  4x400 मी० दौड़ में  रजत पदक तथा हाई जम्प में काँस्य पदक प्राप्त किये  । उज्जवल यादव कक्षा 12 ने 400  मी. हर्डल दौड़ तथा 4x400 मी० दौड़ दोनों में रजत पदक प्राप्त किये । प्रह्लाद विक्रम सिंह कक्षा 12 नें 5000 मी० वॉक में रजत पदक तथा शॉटपुट में काँस्य पदक प्राप्त किये । शुभम यादव कक्षा 12 ने 4x400 मी० दौड़ में रजत पदक, जेवलिन थ्रो एवं 800 मी० दौड़ दोनों में काँस्य पदक प्राप्त किये । नवनीत कुमार यादव कक्षा 12 ने 4x400 मीटर रेस में रजत पदक एवं 400 मीटर रेस में काँस्य पदक प्राप्त किये ।  कनिष्ठ बालक वर्ग में रूद्र प्रताप सिंह कक्षा ...

आर्थिक सम्पन्नता का रास्ता स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग से ही सम्भव है

 आज़मगढ़ मे स्वदेशी जागरण मंच का जनपदीय विचार वर्ग का    आयोजन वीर सावरकर शिशु निकेतन सरायमंद राज आज़मगढ़ मे आयोजित किया गया इस वर्ग मे स्वदेशी जागरण मंच के उत्पति विकास यात्रा, राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाने मे किये गए योगदानो की चर्चा प्रान्त समन्वयक ईश्वर चंद्र द्वारा की गई.| दूसरे सत्र मे डा o विश्वनाथ जी प्रधानाचार्य रामकृष्ण विद्यामंदिर पटवध द्वारा आज़ के अस्थिर वैश्विक वातावरण मे स्वदेशी की उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया | मुख्य अतिथि के रूप मे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक मा o दीना नाथ जी ने उपस्थित जनों को आर्थिक रूप से देश को परम्परा गत कार्य व्यवहार से आत्म निर्भर बनाने के गुरमंत्र दिए |  प्रान्त महिला प्रमुख द्वारा महिलाओ को उनके आत्म निर्भर बनने का मंत्र दिया गया | राष्ट्र सेविका समिति की व्यवस्था प्रमुख  रागिनी बरनवाल द्वारा महिलाओ को स्वदेशी वस्तुओ का उत्पादन करने व उपयोग करने के महत्व पर प्रकाश डाला गया. जिला मंत्री ऋषिकांत दूबे ने आधुनिक विकास मे पर्यावरण के खतरों तथा उससे बचाने केउपायों के संबंध मे लोगो को अवगत कराया गया | विभाग स...

डॉ. विजेन्द्र राय के पिता के निधन पर शोक सभा ,

आजमगढ़ ग्राम समाज पी.जी. कॉलेज, जयस्थली बाबू की खजुरी   के प्राचार्य एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लालगंज जिले के जिला प्रमुख डॉ. विजेन्द्र कुमार राय के पिता   रामजीत राय के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई।   भाजपा मंडल अध्यक्ष अखंड राय ने कहा 74 वर्षीय रामजीत राय का 10 मई 2026 को   आकस्मिक निधन हो गया था। वे ग्राम श्रीनगर   सियरहां, पोस्ट पटवध कौतुक के निवासी थे।  दौरान शोक सभा में उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा   की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।   सभी ने ईश्वर से गतात्मा की शांति हेतु   प्रार्थना की। इस मौके पर अधिवक्ता रामजन्म सिंह,   राजेश सिंह,  उमेश कुमार सिंह, राकेश चतुर्वेदी, अरविंद कुमार   सहित तमाम शुभचिंतक उपस्थित रहे।

भजन संध्या के साथ धूमधाम से मनाया गया श्री श्री रविशंकर जी का जन्मदिन*

आजमगढ़ आर्ट ऑफ़ लिविंग के  प्रणेता एवं आध्यात्मिक गुरु  श्री श्री रविशंकर  जी का 70वां जन्मदिन  चौक स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में धूमधाम से मनाया गया ।सुबह आर्ट ऑफ़ लिविंग टीचर प्रीति रूंगटा व रविंद्र बरनवाल द्वारा मेडीटेशन कराया गया जिससे सभी लोगों ने ऊर्जा एवं आनंद का अनुभव किया । रात्रि में गुरु पूजा एवं भजन  का शुभारंभ  प्रीति रुंगटा, अमित मिश्रा ,चंद्रभान गुप्ता,ओमप्रकाश , रवींद्रनाथ बरनवाल,  ने दीप प्रज्वलित कर  किया। तत्पश्चात उन्होंने कहा कि 170 देश में श्री श्री रविशंकर जी से जुड़े लोग एक साथ ध्यान गुरु  जी के साथ किया। आश्रम से पधारे भजन गायक शुकुल जी व अंकुर वर्मा...... ने गणेश वंदना के साथ सतगुरु तुम्हारे प्यार में जीना सिखा दिया हमको, तेरा मैं -मैं तेरा दुनिया में आए हो रोशनी लाए हो, राधे राधे करके चले आएंगे बिहारी ... तुम्हारे प्यार ने अच्छा इंसान बना दिया  सबको, गीत गाकर सबको भक्ति  मय में डुबो दिया । जन्मदिन का हैप्पी बर्थडे गीत गाकर कार्यक्रम का समापन किया गया । रवींद्रनाथ बरनवाल ने कहा कि गुर...

आज जन्मदिन पर प्रार्थना भजन एवं सत्संग*

आजमगढ़ शहर के पुराने सब्जी मंडी निकट मारवाड़ी धर्मशाला में  द आर्ट ऑफ़ लिविंग   द्वारा आज 13 मई दिन बुधवार को सांय 6 .30बजे परम पूज्य गुरूदेव श्री श्री  रविशंकर जी का 70वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा एवं प्रार्थना सत्संग भजन एवं योग ध्यान का आयोजन संपन्न होगा जिसमें जिले के सभी भक्तगण सम्मिलित रहेंगे इस आशय की जानकारी प्रीति रूंगटा ने दी।े

वाद विवाद प्रतियोगिता संपन्न मेधावियों को दिया गया प्रमाण पत्र

आजमगढ़ खोजापुर  स्थित डॉन वास्को स्कूल  में प्राथमिक स्तर, जूनियर स्तर सीनियर स्तर पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।  परिसर में सभी प्रतिभागियों ने भव्य प्रदर्शन किया l जिसमें अतिथि  छेदी यादव, ,विद्यालय अध्यक्ष  छोटे लाल यादव  एवं विद्यालय के अभिभावक  जितेन्द्र बहदुर राय  उपस्थित रहे lइस अवसर पर सभी छात्रों ने जम कर प्रतियोगिता किया l प्राथमिक स्तर पर छात्रों के प्रतियोगिता का उप विषय ( मां का कोई मोल नहीं) जूनियर स्तर पर प्रतियोगिता का अप विषय होमवर्क इस बेस्ट और वेस्ट और सीनियर स्तर पर हाउस मदर बनाम वर्किंग मदर l अभिभावक  जितेंद्र बहादुर राय  ने अतिथियो के साथ छात्रों को शुभकामनाएं दी l बच्चों ने अलग अलग उप विषय पर वाद विवाद कार्यक्रम प्रस्तुत किये l इस अवसर पर जे डान वास्को  के मुख्य सदस्य  आलोक राय उर्फ़ मन्टू  ने छात्रों की प्रशंसा की एवं उत्साह वर्धन किया l  मेधावियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।साथ विद्यालय के सभी सदस्यों ने बड़ी उत्सुकता के साथ  भाग लिया | इस कार्यक्रम कॆ आयोजन...

बैंक कर्मियों ने किया संकेतिक हड़ताल

आजमगढ़ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन की फरवरी 2026 तक की मांगों में कर्मचारियों और सशस्त्र गार्डों की तत्काल भर्ती, आउटसोर्सिंग और गलत बिक्री पर रोक और पेंशन/चिकित्सा लाभों में वृद्धि शामिल है। फेडरेशन मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली  से संबंधित मुद्दों को सुलझाने, 2019 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए अंतर-सर्किल तबादलों की मांग करने और करियर प्रगति समीक्षाओं के लिए दबाव बनाने का काम कर रहा है।AISBISF की प्रमुख मांगों में निम्नलिखित शामिल हैं:भर्ती एवं कर्मचारी व्यवस्था: स्थायी संदेशवाहकों, सशस्त्र गार्डों और अन्य सहायक कर्मचारियों की तत्काल भर्ती, साथ ही सफाईकर्मियों को उप-कर्मचारी के पद पर पदोन्नत करना और बाहरी सुरक्षा एजेंसियों को समाप्त करना।पेंशन और मुआवजा: पेंशन निधि प्रबंधकों को बदलने का विकल्प, पेंशन गणना में सभी वेतन घटकों को शामिल करना और एक काल्पनिक 8वीं ठहराव वृद्धि प्रदान करना।कार्य की शर्तें: स्थायी नौकरियों की आउटसोर्सिंग और उत्पादों की गलत बिक्री पर रोक लगाना, साथ ही वेतन/पेंशन गणना में मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (एचआरएम) से संबंधित त्रुटियों का समाध...

काली चौरा स्थित सेंट जेवियर्स किंडर गार्टन में मनाया गया भव्य मदर्स डे समारोह*

आजमगढ़ काली चकाली चौरा स्थित सेंट जेवियर्स किंडर गार्टन में भव्य मदर्स डे समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्रीमती विजयलक्ष्मी मिश्रा, "मैं हूँ ना" संगठन की संस्थापक, विद्यालय प्रबंधक की माता जी श्रीमती नयनतारा जायसवाल, विद्यालय प्रबंधिका श्रीमती स्नेहा चन्द्रा, अनीता जायसवाल, प्रबंधक सदस्या श्रीमती रिंकी जायसवाल एवं प्रधानाध्यापिका मिस यामिनी अरोड़ा द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। बच्चों ने गीत, नृत्य और कविता जैसी विविध प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति देखकर माताएं भाव-विभोर हो उठीं और कहा कि यह विशेष दिन हमेशा याद रहेगा। आयोजन का मुख्य आकर्षण केक कटिंग सेरेमनी रहा*, जिसमें सभी माताएं सामूहिक रूप से उपस्थित रहीं। इसके अतिरिक्त बच्चों द्वारा अपनी माताओं के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया *सोलो डांस कॉम्पिटिशन* भी प्रस्तुत किया गया। अपने संबोधन में प्रधानाध्यापिका ने मुख्य अतिथि, सभी गणमान्य सदस्यों एवं माताओं का आभार व्यक्त किया। बच्चों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि उनके सराहनीय प्रदर्शन ने माताओं के प्रति बच्...

आरआर.के. ग्लोबल स्कूल में मातृ सम्मान एवं उल्लास से सराबोर रहा मदर्स डे समारोह

आजमगढ़ सठियांव स्थित आरके ग्लोबल स्कूल में मातृ सम्मान समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी माताओं के चरण धोकर, पुष्प अर्पित कर एवं आरती उतारकर उनके प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। इस भावुक पल ने उपस्थित सभी लोगों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान माताओं के मनोरंजन हेतु विभिन्न रोचक खेलों का आयोजन भी किया गया। म्यूजिकल चेयर तथा बैलून द्वारा गिलास गिराने जैसे खेलों में सभी माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भरपूर आनंद उठाया। पूरे कार्यक्रम में खुशी, उत्साह और अपनत्व का सुंदर वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक महोदय  ने माताओं को संबोधित करते हुए कहा कि माँ हमारे जीवन की प्रथम गुरु होती हैं। उनके त्याग, स्नेह और संस्कारों से ही एक अच्छे समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव है। उन्होंने बच्चों को सदैव माता-पिता का सम्मान करने तथा उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। यह आयोजन मातृत्व के प्रति सम्मान, प्रेम और संस्कारों का अनुपम उदाहरण बन गया। आजमगढ़ सठियांव स्थित आरके ग्लोबल स्कूल में मातृ स...

सबसे पवित्र और निस्वार्थ रिश्ते हैं 'माँ' -डीपी मौर्य

आजमगढ़ : तिवारीपुर सिधारी स्थित महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को 'मातृ दिवस' (मदर्स डे) का आयोजन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर स्कूल परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं द्वारा द्वारा मां सरस्वती वंदना के साथ हुआ। तपक्षात विद्यालय के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत 'मां' शीर्षक पर आधरित समूह नृत्य रहा। इस भावपूर्ण प्रस्तुति के माध्यम से बच्चों ने मां के त्याग और निस्वार्थ प्रेम को दर्शाया, जिसे देखकर वहां मौजूद अभिभावक भावविभोर हो उठे। विद्यालय प्रशासन ने बच्चों के इस प्रयास की सराहना की और मातृ शक्ति को नमन करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह और सप्रेम भेंट करके सम्मानित किया   प्रबंधक- डीपी मौर्य ने बताया आज का दिन दुनिया के सबसे पवित्र और निस्वार्थ रिश्ते 'माँ' को समर्पित है। 'मातृ दिवस' केवल एक तिथि नहीं है, बल्कि उस असीम प्रेम, त्याग और करुणा के प्रति कृतज्ञता व...

मदर डे पर सेंट जेवियर हाई स्कूल में भव्य कार्यक्रम संपन्न

आजमगढ़ शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सेन्ट जेवियर्स हाई स्कूल एलवल आजमगढ़ के प्रांगण में मातृ दिवस के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ विद्यालय प्रबंधक प्रशांत चन्द्रा, आवासीय प्रबंधक प्रद्युम्न जायसवाल, अनिरूद्ध जायसवाल, प्रधानाचार्य नीलेश श्रीवास्तव उप प्रधानाचार्य तरणी कुमार श्रीवास्तव विद्यालय समन्वयक धीरेन्द्र भारद्वाज, वरिष्ठ समन्वयक डॉ० रश्मि पाण्डेय, कनिष्ठ समन्वयक मोना सिंह , साक्षी बिसेनआदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वल्लित कर किया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली अभिभावक माताओं के द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अप्रतिम प्रस्तुति दी गई। जिसमें माँ की महिमा को रूपायित करता हुआ गीत 'तेरी अँगुली पकड़ के चला, माँ ओ मेरी माँ मैं तेरा लाडला' गीत आकर्षण का मुख्य केन्द्र रहा। कार्यक्रम की इसी कड़ी में माताओं द्वारा सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति ने कार्यक्रम की शोभा में चार चाँद लगा दिया। कार्यक्रम में सहभागिता निभाने वाली समस्त आदरणीया माताओं को विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुष्प गुच्छ और विभिन्न प्रकार के आकर्षक...

मदर्स डे पर विजडम इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने सेवा में समर्पित माताओं को किया सम्मानित

आजमगढ़ हाफिजपुर, स्थित मदर डे के अवसर पर विजडम इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा सदर सरकारी अस्पताल में एक विशेष सामुदायिक जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मानवता की सेवा में हर परिस्थिति में समर्पित रहने वाली माताओं को सम्मान एवं धन्यवाद देना था। इस पहल की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक उमेश चौहान एवं प्रधानाचार्य ग्लेन रॉनसन डिसूजा द्वारा की गई। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को समाज सेवा, सम्मान एवं संवेदनशीलता का संदेश दिया गया। विद्यालय की समन्वयक दीप्ति राय के निर्देशन में विद्यार्थियों ने एक संक्षिप्त सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसमें स्वागत, गीत एवं माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने वाले संदेश शामिल थे। विद्यार्थियों ने अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारियों एवं माताओं को शुभकामनाएँ देते हुए उनके सेवा भाव के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जनसंपर्क अधिकारी अरुण चौहान एवं एनिमेटर अमित सिंह भी उपस्थित रहे तथा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों द्वारा शुभकामना कार्ड एवं सम्मान स्...