आजमगढ़ बिलरियागंज ब्लॉक के गई गांव में गाय को लंपी की बिमारी काफी तेजी से फैली है। पशुपालक परेशान है जिसकी रोकथाम के लिये चिकित्सा विभाग के अधिकारियों टीकाकरण अभियान तेजी से चलाया जिसके क्रम में आज पटवध, सरैया बाजार, मानपुर ,चांदपुर, सुधाकर ,जैगहा पाती, इत्यादि गांवों में लंबी का टीका एवं अन्य पशुओं में खुरपका मुहपका का टिका लगाया गया। डॉक्टर बी एल यादव ने बताया कि बिलरियागंज में 25000 से अधिक पशुओं को टीका लगना था जिसमें 20000 से अधिक को टीका लगा चुका है उन्होंने कहा की बीमारी से बचाव के लिए प्रशासन द्वारा पशुओं से बचाव के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। इस अवसर पर पशुधन प्रसार अधिकारी सतेन्द्र कुमार ने कहा कि बरसात के मौसम में बीमारियों का प्रकोप बढ़ने की संभावना ज्यादा रहती । इसलिए साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें उन्हें हर ताजा हरा चारा खिलाएं पौष्टिक तत्व देl जो भी पशु बीमार हो चुके हैं उनसे अन्य पशुओं को दूर रखेंl उसके साथ राकेश कुमार , देवेंद्र इत्यादि थे
आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...