आजमगढ़ दीपावली का पर्व सभी लोग धूमधाम से मनाते हैं बच्चों एवं बड़ों में उत्साह अधिक होता है बच्चे मिठाई खाने के साथ-साथ पटाखे एवं फुलझड़ी छोड़ते हैं । पटाखे छोड़ते एवं फुलझड़ी जलाते हैं समय सावधानी पूर्वक त्यौहार मनाए । वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आर बी सिंह ने कहा कि बच्चों को पटाखे से दूर रखें और उनके साथ सावधानी बरतने की जरूरत है। बच्चे जब भी पटाखा छोड़े तो अभिभावक उनके साथ रहें। दूर से उन्हें आतिशबाजी करने दें, अन्यथा थोड़ी सी लापरवाही आतिशबाजी के दौरान उनके -आंखों की रोशनी जा सकती है। आतिशबाजी के समय काला चश्मा या फिर ग्लास पहनकर रहे। यदि आंखों में कुछ पड़ जाता है तो आंखों को रगड़ें नहीं और न ही उस पर दबाव डालें। अच्छे चिकित्सक से संपर्क कर दवा का प्रयोग करेंl पटाखा जलाते समय पास में बाल्टी में पानी रखें फुलझड़ी की तिलिया उसमें डालते रहे जिससे पैरों में ना धसें । फुल आस्तीन के कॉटन के कपड़े पहने ।
आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...