(आजमगढ़): भीमबर स्थित शिक्षक इंटर कॉलेज में स्वर्गीय माया राय निर्मोही के स्मृति में आयोजित 34 वां विराट मानस सम्मेलन में संगीतमय कथावाचक अमरदीप अवस्थी ने अपने प्रवचन द्वारा क्षेत्र को भक्ति मय वातावरण कर दिया। उन्होंने ने कहा कि माता सीता जी का चरित्र पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी से भी अच्छा है उन्होंने कहा कि किसी भी रूप में व्याख्या की जाए तो कम ही है क्योंकि माता सीता को रावण अपहरण कर लंका में ले गया। उन्हें बहुत से प्रलोभन दिया कराया , बहुत डराया धमकाया परंतु माता सीता ने अपने पद से विचलित नहीं हुई उन्हें अपने पति परमेश्वर भगवान श्री राम पर पूरा विश्वास था उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। उन्होंने भगवान राम के मर्यादा को बनाए रखा। भगवान राम ने रावण का वध किया तो माता सीता जी ने रक्तबीज रावण का वध किया जो रावण से भी बलशाली राक्षस था। आज के समय में भी माता व बहनों को सीता जी के चरित्र को अपनाना चाहिए जिससे भारत एक मजबूत विकसित राष्ट्र बनेगा। महिलाओं को अपने आदर्श को पथ पर चलकर परिवार को आगे बढ़ाएं। इस अवसर पर कथावाचक रमाशंकर पांडे , कुमारी प्रिया ने भी मानस पाठ मे प्रवचन कर पूरा क्षेत्र भक्ति में कर दिया इस अवसर पर प्रबंधक वीरेंद्र कुमार राय ने कहा कि कल शनिवार को मानस कथा होगी उसके बाद प्रसाद वितरण होगा। संयोजक रानू राय ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील किया कि मानस कथा में आकर रसपान करें।
आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...