Skip to main content

राम कथा जीवन जीने की कला सिखाती है -आचार्य राहुल शास्त्री



 आजमगढ़ बिलरियागंज रोड स्थित पटवध कौतुक स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में चल रही श्रीराम कथा मे  आचार्य राहुल शास्त्री  महाराज ने भक्तों को अध्यात्म के गूढ़ रहस्यों से अवगत कराया.उन्होंने बताया कि  मृत्यु लोक में तीन वस्तुएँ परम दुर्लभ हैं, जो केवल ईश्वर की कृपा से ही प्राप्त होती हैं।
 मनुष्य जन्म,
. मुक्ति की इच्छा,
 महापुरुषों का सानिध्य—
ये तीनों देव अनुग्रह से ही प्राप्त होते है. मनुष्य जन्म अपने आप में अनमोल है, किंतु यदि जीवन में मुक्ति की कामना जागृत हो जाए और संत-महापुरुषों का सानिध्य मिल जाए, तो समझना चाहिए कि ईश्वर की विशेष कृपा हो गई। यदि किसी के जीवन में संत का आगमन हो गया, तो वह परमात्मा की प्राप्ति की दिशा में निश्चित रूप से अग्रसर हो जाता है। चाहे मोक्ष की कामना हो या न हो, यदि सच्चे महापुरुष मिल जाएँ तो जीवन में कुछ भी शेष नहीं रहता—सब कुछ प्राप्त हो जाता है।
उदाहरण देते हुए  बताया कि लंका में विभीषण को जब पवनपुत्र हनुमान का सानिध्य मिला, तो उसका परिणाम यह हुआ कि उन्हें भगवान राम के चरणकमलों की प्राप्ति हुई। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभीषण जीवात्मा का प्रतीक हैं, हनुमान महात्मा के स्वरूप हैं और रघुनाथ परमात्मा हैं। जब जीवात्मा को महात्मा का संग मिलता है, तो वह परमात्मा से मिलन की ओर अग्रसर हो जाता है।

आचार्य राहुल शास्त्री जी महाराज ने कहा कि राम कथा हमें जीवन जीने की कला सिखाती है, जबकि श्रीमद्भागवत कथा हमें मृत्यु को भी उत्सव की तरह स्वीकार करना सिखाती है। इसलिए जीवन में सत्संग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि समय-समय पर भगवान श्रीराम की कथा का श्रवण करें तथा अपने घरों में नित्य रामचरितमानस का अध्ययन करें। इस अवसर पर पंजाब ट्रैक्टर के डायरेक्टर राणाबलबीर सिंह बानर सेना अध्यक्ष, सहित गणमान्य क्षेत्रीय उपस्थित रहे.

Popular posts from this blog

बच्चों को देश हित के लिए शारीरिक विकास आवश्यक - शिवम तिवारी

आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक  सत्य प्रकाश तिवारी  द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...

टॉपर बच्चों को प्रशास्त्री पत्र देकर किया गया सम्मानित -अशोक श्रीवास्तव

आजमगढ़ ई-शान पब्लिक स्कूल, रोहुआ, मुस्तफाबाद, आजमगढ़ में रिपोर्ट कार्ड एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्लेग्रुप से नौंवीं तथा ग्यारहवीं के छात्रों को वार्षिक रिपोर्ट कार्ड तथा प्रशस्ति-पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवल से किया गया। स्कूल के निदेशक श्री अशोक कुमार श्रीवास्तव ने अपने वक्तव्य में कहा कि वार्षिक रिपोर्ट कार्ड छात्रों का साल भर का परिणाम होता है इसी से उनको आगे की कक्षा में जाने का अवसर मिलता है। साथ ही सभी छात्रा-छात्राओं को बधाई देते हुए आगे की कक्षा में मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के प्रधानाचार्य श्री रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव जी ने सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को धन्यवाद दिए। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक विषय के अध्यापक सूर्यमन राम ने किया। अंत में स्कूल के उप-प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार मिश्रा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर ई-शान परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। 

उत्कर्ष सिंह की सफलता पर खुशी का माहौल

आजमगढ़ शहर के रैदोपुर निवासी डॉक्टर आर बी सिंह के सुपुत्र उत्कर्ष सिंह सिंह अपने प्रारम्भिक शिक्षा कक्षा 10 तक ज्योति निकेतन स्कूल एटलस पोखरा आजमगढ़ से इंटरमीडिएट की शिक्षा विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज दिल्ली के उपरांत एमबीबीएस में रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज बरेली में दाखिला लिए ।जिसमें अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं ।उसके बाद उन्होंने उसके बाद एमएस एमडी करने के लिए अच्छी प्लानिंग बनाकर मेहनत से तैयारी की ,जिससे नीट की परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर संजय गांधी पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट लखनऊ में एमडी एनेस्थीसिया में प्रवेश मिला। उनके इस खुशी से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उत्कर्ष सिंह ने बताया कि अच्छी सफलता प्राप्त करने के लिए सही ढंग से प्लानिंग बनाकर एकाग्रचित होकर अध्ययन किया जाए तो सफलता अवश्य मिलेगी इसके लिए अच्छे गुरु जन का मार्गदर्शन एवं माता-पिता का आशीर्वाद है  उनकी इस सफलता पर दोस्त मित्र सगे संबंधियों के बधाई बधाई दे रहे हैं कि आगे और अच्छा करें। रिपोर्ट  सत्यम राय