आजमगढ़ बिलरियागंज विकास खंड के ग्राम गांगेपुर में स्व. सिंगारी देवी की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में बने सिंगारी देवी सेवा ट्रस्ट वृद्धाश्रम का लोकार्पण मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद गोपालपुर विधानसभा के प्रत्याशी सत्येंद्र राय ने फीता काटकर किया। वृद्धाश्रम का निर्माण स्व. सिंगारी देवी के सुपुत्र सुरेंद्र राय ने अपनी मां की याद में वृद्ध आश्रम का निर्माण कराए है
मुख्य अतिथिने कहा कि हर व्यक्ति अपने और अपने परिवार के लिए जीवन जीता है, लेकिन समाज के लिए कुछ कर गुजरने वाले लोग ही वास्तव में प्रेरणा के स्रोत बनते हैं।