Skip to main content

पूर्व सांसद उमाकांत यादव समेत पांच के खिलाफ आरोप तय, 1998 में दो पक्षों में हुई थी फायरिंग

जानलेवा हमले के 25 साल पुराने मुकदमे में मंगलवार को एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने पूर्व सांसद उमाकांत यादव समेत पांच के विरुद्ध आरोप निर्धारित कर दिया।

बीते 27 मई को इस मुकदमे के अन्य आरोपितों सपा विधायक रमाकांत यादव तथा पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी समेत 36 के विरुद्ध अदालत ने आरोप निर्धारित किए थे। शेष आरोपितों का मुकदमा अधीनस्थ मजिस्ट्रेट न्यायालय में हाजिरी की प्रक्रिया में चल रहा है।

फूलपुर क्षेत्र के अंबारी चौक पर 17 फरवरी, 1998 की शाम लगभग छह बजे तत्कालीन लोकसभा प्रत्याशी अकबर अहमद डंपी व उमाकांत व रमाकांत यादव के समर्थकों में विवाद होने लगा। इसी बीच दोनों तरफ से फायरिंग भी होने लगी।

पुलिस ने 79 आरोपितों के विरुद्ध दाखिल की थी चार्जशीट

इस मुकदमे में पुलिस ने 79 आरोपितों के विरुद्ध चार्जशीट न्यायालय में प्रस्तुत किया था, जिनमें से 36 आरोपितों की पत्रावली पहले ही सत्र न्यायालय को सौंप दी गई थी। बाद में उमाकांत यादव समेत कुछ अन्य आरोपितों की पत्रावली सत्र न्यायालय में सुपुर्द की गई।

उमाकांत यादव को जौनपुर जेल से एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में तलब किया गया था। अदालत में जिरह के दौरान सभी आरोपितों ने उन पर लगाए गए आरोपों से इनकार किया। न्यायालय ने गवाही के लिए अगली तारीख आठ अगस्त निर्धारित की है। 

Popular posts from this blog

ईशान पब्लिक स्कूल, रोहुआ मुस्तफाबाद में धूम धाम से मनाया गया आजादी का उत्सव

आजमगढ़ ई-शान पब्लिक स्कूल, रोहुआ मुस्तफाबाद मे स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम स्कूल के निदेशक  अशोक कुमार श्रीवास्तव ने ध्वजा रोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। छात्रांे ने राष्ट्रगान गाया और अपने-अपने हाउस में खड़े छात्रों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथी डा0 भक्तवत्सल रहे। छात्रों ने रंगा-रंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ देशभक्ति गीतों से दर्शको का मन मोह लिया। स्कूल के निदेशक  अशोक कुमार श्रीवास्तव जी ने स्वतंत्रता दिवस के इतिहास पर विचार व्यक्त करते हुये छात्रों को आजादी के महत्व को समझा कर उसे आत्मसात करने एवं अनुशासन का पालन कर राष्ट्र के नवनिर्माण में अपनी सहभागिता को सुनिश्चित करने को कहा तथा उप-निदेशक श्री दिव्यांश श्रीवास्तव जी ने अपने वक्तव्य में कहा हर व्यक्ति को अपने कार्य के प्रति शत-प्रतिशत जागते रहना चाहिये, वही उसकी देश भक्ति है। स्कूल के प्रधानाचार्य रविन्द्र श्रीवास्तव जी ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि हर व्यक्ति को राष्ट्र के प्रति ईमानदार तथा कर्मनिष्ठ होना चाहिए। अन्त में स्कूल के उप-...

उत्कर्ष सिंह की सफलता पर खुशी का माहौल

आजमगढ़ शहर के रैदोपुर निवासी डॉक्टर आर बी सिंह के सुपुत्र उत्कर्ष सिंह सिंह अपने प्रारम्भिक शिक्षा कक्षा 10 तक ज्योति निकेतन स्कूल एटलस पोखरा आजमगढ़ से इंटरमीडिएट की शिक्षा विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज दिल्ली के उपरांत एमबीबीएस में रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज बरेली में दाखिला लिए ।जिसमें अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं ।उसके बाद उन्होंने उसके बाद एमएस एमडी करने के लिए अच्छी प्लानिंग बनाकर मेहनत से तैयारी की ,जिससे नीट की परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर संजय गांधी पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट लखनऊ में एमडी एनेस्थीसिया में प्रवेश मिला। उनके इस खुशी से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उत्कर्ष सिंह ने बताया कि अच्छी सफलता प्राप्त करने के लिए सही ढंग से प्लानिंग बनाकर एकाग्रचित होकर अध्ययन किया जाए तो सफलता अवश्य मिलेगी इसके लिए अच्छे गुरु जन का मार्गदर्शन एवं माता-पिता का आशीर्वाद है  उनकी इस सफलता पर दोस्त मित्र सगे संबंधियों के बधाई बधाई दे रहे हैं कि आगे और अच्छा करें। रिपोर्ट  सत्यम राय 

विज़डम इंटरनेशनल स्कूल मे शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया

आजमगढ़ विज़डम इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े उत्साह और हृदय से मनाया गया।  कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय विद्यार्थियों द्वारा किया गया, जो अपने शिक्षकों के प्रति प्रेम और सम्मान की अनोखी अभिव्यक्ति थी। दिन की शुरुआत एक विशेष प्रार्थना सभा से हुई, जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण और विभिन्न छात्र गतिविधियाँ हुईं, जिन्होंने शिक्षकों की अमूल्य भूमिका को उजागर किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने एक दिन के लिए शिक्षक की भूमिका निभाई, जिससे कार्यक्रम और भी यादगार बन गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: *प्रबंधक  उमेश चौहान, प्रधानाचार्य  ग्लेन रॉनसन डिसूज़ा, उपप्रधानाचार्य  मनोज कुमार पांडेय, पी.आर.ओ.  अरुण चौहान, एनीमेटर , अमित सिंह, समन्वयक  नीति मिश्रा, कु. दीप्टि राय और  प्रियंका मिश्रा।