Skip to main content

Posts

Showing posts from October, 2026

रवि फसल के बीज की ऑनलाइन बुकिंग शुरू

आजमगढ़ रवि की फसल  बुआई के लिए बुकिंग  प्रारंभ हो गयी है। तोरिया :- 11 वे चरण की बुकिंग आज से दिनांक 4 अक्टूबर 2026 रात्रि 12 बजे तक खुली रहेगी रबी दलहन एवं तिलहन :- 5 वे चरण की बुकिंग आज से दिनांक 4 अक्टूबर 2026 रात्रि 12 बजे तक खुली रहेगी गेहूं एवं जौ :- दूसरे चरण की बुकिंग आज से 7 अक्टूबर 2026 रात्रि 12 बजे तक खुली रहेगी lअतः समस्त किसान भाईयों आप अपने बीज की बुकिंग आज ही करवा ले जिससे बीज मिलने में असुविधा न हो | 🔴नोट: इस बार बीज का वितरण नवनिर्मित किसान कल्याण केन्द्र ग्राम गौरी नारायणपुर में होगा तो आप सभी किसान भाई बीज बुक करवाकर सस्ते दामों पर उन्नतशील बीज प्राप्त करें|कृषि विभाग बिलरियागंज, आजमगढ़तोरिया :- 11 वे चरण की बुकिंग आज से  दिनांक 4 अक्टूबर 2026 रात्रि 12 बजे तक खुली रहेगी रबी दलहन एवं तिलहन :- 5 वे चरण की बुकिंग आज से  दिनांक 4 अक्टूबर 2026 रात्रि 12 बजे तक खुली रहेगी गेहूं एवं जौ :- दूसरे चरण की बुकिंग आज से 7 अक्टूबर 2026 रात्रि 12 बजे तक खुली रहेगी lअतः समस्त किसान भाईयों आप अपने बीज की बुकिंग आज ही करवा ले जिससे बीज मिलने में असुवि...

महात्मा गांधी जी के सपने को साकार किया जाए -साहू

आजमगढ़  महात्मा गांधी की जयंती पर सभी जनपद वासियों पर सभी देशवासियों को गांधी जी के जन्मदिन पर शत-शत नमन और हार्दिक शुभकामनाएं आज वंचित अधिकार पार्टी के बैनर तले महात्मा गांधी की मूर्ति पर पुष्प और माला पहनकर के स्वागत कर उनके जन्मदिन को मनाया गया तथा सभी कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर महात्मा गांधी के जन्मदिन को सेलिब्रेट किया गया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास साहू ने कि आज हम महात्मा गांधी की जयंती तो मना रहे हैं लेकिन दुख इस बात का है कि महात्मा गांधी ने एक लंगोटी पहनकर के भारत को आजाद कराया गांधी जी ने आजाद भारत का एक सपना देखा था की आजाद होने के बाद मेरा भारत कैसा होना चाहिए, उनका सपना यह था कि हमारा देश आत्मनिर्भर बने और कृषी प्रधान बने हर युवा को रोजगार मिले हर व्यक्ति को मकान मिले शिक्षा चिकित्सा स्वास्थ्य न्याय फ्री मिले क्या आज ऐसा है, 70 सालों में सभी पार्टियों ने देश मे लूट मचाई आज तक देश आत्मनिर्भर नहीं हो पाया, ऐसी सोच रखने वाले महात्मा गांधी की हत्या नाथूराम गोडसे ने किया जिससे आजाद भारत का सपना महात्मा गांधी का अधूरा रह गया, आज ...

प्रभावित परिवारों को आवश्यक सामग्री पहुंचाना संस्था की प्राथमिकता

आजमगढ़  प्राकृतिक आपदा से उजड़े दो परिवारों के लिए प्रयास सामाजिक संगठन आगे आया और अपने प्रयास अनाज बैंक के माध्यम से गृहस्थी के साजो-सामान, राशन, कपड़ा सहित बच्चों की पढ़ाई का सामान प्रदान किया। राहत सामग्री लेकर जब संस्था के साथी पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे तो राशन का सामान देखते ही महिलाओं के चेहरे पर मायूसी की जगह राहत और उम्मीद की चमक दिखाई दी। परिजनों ने संस्था के इस सहयोग के प्रति आभार जताया। भीषण बारिश के दौरान फरिहां गांव में मिट्टी के दो घर जमींदोज होने से दो परिवारों की गृहस्थी पूरी तरह तबाह हो गयी थी। पीड़ित परिवारों की इस स्थिति की जानकारी प्रयास सामाजिक संगठन के पदाधिकारी अबू बकर के माध्यम से संस्था के साथियों को मिली। सूचना मिलते ही संगठन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए प्रयास अनाज बैंक के माध्यम से दोनों परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाई। संगठन की ओर से दोनों परिवारों को दो बोरी आटा, चावल, आलू, साड़ी एवं कपड़े उपलब्ध कराए गए। वहीं, परिवार के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए उन्हें स्कूली बैग और कॉपियां भी प्रदान की गईं।  आपदा के बीच मिली इस सहायता ने पीड़ित...

*पार्क पर अवैध कब्जे के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रदर्शन, 48 घंटे का अल्टीमेटम*

​ आजमगढ़ सिविल लाइंस (दीवानी न्यायालय के पास) स्थित ऐतिहासिक स्वामी विवेकानंद पार्क में अवैध अतिक्रमण और महापुरुष की प्रतिमा के अनादर के विरोध में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। विभाग संयोजक गौरव प्रताप शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन और नगर पालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ​अधिशासी अधिकारी और चेयरमैन की अनुपस्थिति से नाराज कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका गेट पर धरना दे दिया। स्थिति को देखते हुए मौके पर पहुंचे कर निर्धारण अधिकारी धर्मेंद्र सोनी और बाद में कलेक्ट्रेट में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा। ​ विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक गौरव प्रताप शर्मा ने कहा कि सिविल लाइंस स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क युवाओं और छात्रों की राष्ट्रभक्ति का केंद्र है। एक निजी इज़ूसा डायमंड ज्वेलर्स प्रतिष्ठान ने अपने व्यावसायिक लाभ के लिए पार्क के भीतर नियमों को दरकिनार कर एक विशाल लोगो लगा दिया है। इस अवैध ढांचे के कारण स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पीछे छिप गई है, जो राष्ट्रनायक का घोर अ...