आजमगढ़ सरायमंदराज स्थित हरिशचंद्र मिश्रा पब्लिक स्कूल मे गुरुवार से सीबीएसई की राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया जाएगा। एक से छह अक्तूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में कई राज्यों की टीमे हिस्सा लेंगे। देश के अलग-अलग हिस्सों के विद्यालयों की टीमें एवं प्रतिभाशाली तीरंदाज खिलाड़ी भाग लेने के लिए आजमगढ पहुंचेंगे। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाली टीमो के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिभागी भी शामिल होंगे। इस आयोजन से आजमगढ़ को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल मंच प्राप्त होगा। प्रतियोगिता के दौरान तीरंदाजी की विभिन्न श्रेणियों में मैदान, सुरक्षा, चिकित्सा एवं अन्य समुचित प्रबंध कर जा रहे है। प्रधानाचार्य ज्योति रिछारिया ने बताया की राष्ट्रीय ती़रदांजी प्रतियोगिता 2026 आयोजन की मेजबानी का खिला़ड़ियों को उत्कृष्ट खेल साथ उनमें अनुशासन नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को हासिल करना है। देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले खिलाड़ियों कि एवं अधिकारों के स्वागत के लिए विद्यालयय कि ...