Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2026

42 पदों हेतु मतदान प्रक्रिया का सफल आयोजन किया गया।

आजमगढ़ सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, एलवल, आजमगढ़ में विद्यार्थी-परिषद के मुख्य पदों—हेड बॉय एवं हेड गर्ल—के साथ-साथ हेड ऑफ स्कूल प्रीफेक्ट्स, स्कूल प्रीफेक्ट, कल्चरल कैप्टन (बालक एवं बालिका), स्पोर्ट्स कैप्टन (बालक एवं बालिका), हाउस कैप्टन एवं वालंटियर सहित कुल 42 पदों हेतु मतदान प्रक्रिया का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान मतदान से संबंधित सभी औपचारिकताओं का सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से निर्वहन किया गया। लोकतंत्र के महत्व तथा उसमें सक्रिय सहभागिता के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से विद्यालय में यह मतदान महापर्व प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत विद्यालय के सभी हाउस मास्टर एवं अध्यापकों द्वारा कक्षा 12वीं के योग्य छात्र-छात्राओं का विभिन्न पदों के लिए नामांकन कराया जाता है। इसके उपरांत एक चुनाव समिति का गठन किया जाता है, जो निर्धारित मानकों एवं नियमों के अनुसार उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी करती है। चुनाव समिति द्वारा सभी उम्मीदवारों को अलग-अलग कोड प्रदान किए जाते हैं, जिन्हें वे अपने चुनाव-चिह्न के रूप में अपनाकर मंच के माध्यम से समस...

गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धा, भक्ति और ध्यान का आयोजन सम्पन्न

आजमगढ़ गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग परिवार की ओर से बुधवार सायंकाल श्री मारवाड़ी धर्मशाला में गुरु पूजन, भजन, ध्यान एवं सत्संग का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के प्रति श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं गणेश वंदना से हुआ। इसके पश्चात आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक किरण सिंह, प्रीति रुंगटा, रविन्द्र बरनवाल एवं ओमप्रकाश अग्रवाल की उपस्थिति में आश्रम से पधारे अनुराग  ने ध्यान सत्र का संचालन कराया। उन्होंने ध्यान के माध्यम से आंतरिक शांति एवं चेतना जागृत करने का संदेश दिया। भजन संध्या में अनुराग सिंह ने गुरु महिमा एवं भक्ति से ओत-प्रोत भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस दौरान अंकुर वर्मा ने भी उनका सहयोग किया। कार्यक्रम में सावन मास में बेंगलुरु गुरुकुल के वेदाचार्यों द्वारा आयोजित होने वाले रुद्राभिषेक में अधिकाधिक लोगों से सहभागिता की अपील की गई। इस अवसर पर अजय सिंह, अनिरुद्ध, आशीष गोयल, वीरेन्द्र, पंकज, ज्योति...

आर्यन की सफलता पर सभी ने मनाया जश्न

आजमगढ़ गोसाई बाजार क्षेत्र के अमौडा गांव के होनहार छात्र आर्यन राय ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन किया है। आर्यन ने 720 अंकों में से 613 अंक प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 6520 हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। आर्यन राय ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और कठिन परिश्रम को दिया। उन्होंने बताया कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी उन्होंने एलन  से की। नियमित अध्ययन, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उन्हें यह मुकाम दिलाया। आर्यन की शैक्षणिक उपलब्धियां भी शुरू से ही उत्कृष्ट रही हैं। उन्होंने वर्ष 2023 में देव प्रयाग स्कूल से ICSE बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 500 में 480 अंक प्राप्त किए। इसके बाद वर्ष 2025 में विद्यांजलि एकेडमी से CBSE बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में 500 में 460 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अब NEET-2026 में शानदार सफलता प्राप्त कर उन्होंने डॉक्टर बनने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया है। आर्यन के पिता संदीप राय एवं म...

तमसा तट पर हुआ वृक्षारोपण, गौभक्त वासुदेव पटेल को दी श्रद्धांजलि

आजमगढ़ रिलीफ इंडिया क्लब एवं विश्व हिन्दू परिषद गोरक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को नरौली पुल के निकट सुख-शांति धाम परिसर स्थित तमसा तट पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में गौभक्त एवं विहिप गोरक्षा विभाग के पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे स्वर्गीय वासुदेव पटेल को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ से हुआ। इसके बाद उपस्थित अतिथियों और कार्यकर्ताओं ने स्व. वासुदेव पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनकी स्मृति में पौधारोपण किया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख बलवंत यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना समय की आवश्यकता है। विहिप गोरक्षा विभाग के प्रांत अध्यक्ष राणा प्रताप राय 'सोनू' ने कहा कि लक्ष्य पूरा होने तक प्रत्येक रविवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा तथा लगाए गए पौधों की देखभाल भी सुनिश्चित की जाएगी। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ राम सिंह ने प...

मरकज़ी सीरत समिति के अध्यक्ष बने तारिक ख्वाजा

आजमगढ़ शहर जामा मस्जिद में शनिवार की रात मरकज़ी सीरत समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के संरक्षक अजीज खान ने की। इसमें समिति के सचिव परवेज अहमद बाबा, आफताब भाई सहित सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में संरक्षक अजीज खान ने कहा कि समिति के सक्रिय सदस्य रहे स्वर्गीय शाहिद भाई के निधन के बाद संगठन को एक सक्षम एवं अनुभवी नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्होंने समिति के अध्यक्ष पद के लिए शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी तारिक ख्वाजा, पुत्र स्वर्गीय ख्वाजा तहसीनुल्लाह शमीम, का नाम प्रस्तावित किया। प्रस्ताव का समर्थन सचिव परवेज अहमद बाबा एवं आफताब भाई ने किया। इसके बाद उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से तारिक ख्वाजा को मरकज़ी सीरत समिति का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित कर दिया। बैठक में खालिद भाई, परवेज अहमद, नदीम खान, मुश्ताक अहमद, नवीद अंजुम, अफजल भाई, गुड्डू शाह, गुड्डू आजमी, मन्नू भाई, तारिक फैसल, महताब अहमद, कपिल भाई, फिरोज खान, इस्लाम अहमद, कैश अहमद, साबिर खान, फहीम अहमद, साकिब खान, ओबैद अनवार, नौशाद भाई, फैजान अहमद एवं सलमान खान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। नवनिर्वा...

अंतर-शाखा वक्तृत्व प्रतियोगिता सेंट जेवियर्स किंडरगार्डन, में संपन्न,विजेता हुए पुरस्कृत

आजमगढ़ सेंट जेवियर्स किंडरगार्टन, कलीचौरा, आज़मगढ़ अंतर-शाखा वक्तृत्व प्रतियोगिता 2026-27* का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ *दीप प्रज्वलन* से हुआ। दीप प्रज्वलन विशिष्ट अतिथि स्मृता राय, प्रोफेसर, शिब्ली नेशनल कॉलेज, आज़मगढ़   स्नेहा चंद्रा,निदेशिका, सेंट जेवियर्स समूह, यामिनी अरोड़ा, प्रधानाचार्या, सेंट जेवियर्स किंडरगार्टन तथा साक्षी बिसेन, सी.ए.ओ.,द्वारा सामूहिक रूप से किया गया प्रधानाचार्या यामिनी अरोड़ा* ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा कि _"प्रतियोगिता जो भी जीते, प्रत्येक बच्चा पहले से ही विजेता है।"_ उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। विभिन्न शाखाओं के छात्रों ने अत्यंत आत्मविश्वास, स्पष्टता और अभिव्यक्ति के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। सभी बच्चों ने शानदार वक्तृत्व कौशल और मंचीय उपस्थिति का परिचय दिया। परिणाम के अनुसार, प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सेंट जेवियर्स किंडरगार्टन, कलीचौरा ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान सेंट जेवियर्स स्कूल, सम्मोपुर को मिला, जबकि तृतीय स्थान सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, समेंदा के नाम रहा।...

गैलेक्सी टीवीएस, आज़मगढ़ में नई टीवीएस राइडर की भव्य लॉन्चिंग, 51 ग्राहकों को सौंपी गई बाइक की चाबी

आज़मगढ़ सरफुद्दीन स्थित गैलेक्सी टीवीएस द्वारा देवम मैरिज हॉल में टीवीएस की नई राइडर ड्यूल डिस्क मोटरसाइकिल का भव्य शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर बाइक को विकेड रेड, ब्लू एवं ग्रीन रंगों में प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान 51 ग्राहकों को उनकी नई राइडर बाइक की चाबी सौंपकर डिलीवरी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित टेरिटरी सेल्स मैनेजर आदित्य नारायण पाठक ने कहा कि टीवीएस मोटर कंपनी अपनी उत्कृष्ट गुणवत्ता, आधुनिक तकनीक, आकर्षक डिज़ाइन और बेहतर सर्विस नेटवर्क के दम पर विश्व स्तर पर दोपहिया वाहन उद्योग में अग्रणी कंपनियों में शामिल है। उन्होंने बताया कि नई टीवीएस राइडर युवाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए आधुनिक फीचर्स और बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ तैयार की गई है। नई टीवीएस राइडर में 124.8 सीसी एयर-ऑयल कूल्ड इंजन, 5-स्पीड गियरबॉक्स, फुली डिजिटल TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, SmartXonnect, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, वॉइस असिस्ट, कॉल एवं एसएमएस अलर्ट, यूएसबी चार्जिंग (वेरिएंट के अनुसार) तथा इको और पावर जैसे दो राइडिंग मोड उपलब्ध हैं। ये फीचर्स न केव...

रामकृष्ण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की नई प्रबंध समिति का गठन

आजमगढ़ बिलरियागंज क्षेत्र के पटवध कौतुक स्थित रामकृष्ण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चांदपुर पटवध की प्रबंध समिति का चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।  सह जिला विद्यालय निरीक्षक चुनाव अधिकारी जितेन्द्र कुमार शर्मा की देखरेख में संपन्न  हुआ।निर्वाचन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। निर्वाचन परिणाम के अनुसार प्रमोद कुमार राय अध्यक्ष, राजेन्द्र राय उपाध्यक्ष, श्रवण कुमार राय प्रबंधक, अभिषेक राय उप प्रबंधक तथा राजीव राय कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रामानन्द तिवारी, अंसार अहमद खान, मंजू राय, रवि प्रकाश राय, दिवाकर राय, अरविन्द कुमार राय और विनीत कुमार राय चुने गए। परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत कर उन्हें बधाई दी गई। विद्यालय के संस्थापक स्वर्ग महत्तम राय के मूर्ति पर माला पहनकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। तत्पश्चात विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाने तथा संस्था के विकास के लिए सभी ने मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेत्री कुसुम राय,अखिलेश स...

नीट की शानदार सफलता से खुशी का उत्सव

आजमगढ़ बिलरियागंज क्षेत्र के सियराहा  श्रीनगर ग्राम पंचायत के एक ही परिवार के दो होनहार भाई  कृष्णा यादव एवं  आयुष कुमार यादव जी ने NEET-2026 में शानदार सफलता अर्जित कर पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। श्री कृष्णा यादव ने 720 में से 690 अंक, 99.9930996 परसेंटाइल एवं अखिल भारतीय रैंक (AIR) 131 प्राप्त की, जबकि श्री आयुष कुमार यादव ने 720 में से 673 अंक एवं 99.9783489 परसेंटाइल हासिल कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। दोनों भाइयों की यह उपलब्धि कठिन परिश्रम, अनुशासन, लगन और दृढ़ संकल्प का अनुपम उदाहरण है। अपने माता-पिता, परिवार, ग्राम पंचायत, पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया ।  जिससे क्षेत्र में खुशी का  माहौल है।

प्रो. बजरंग त्रिपाठी सैनिक स्कूल में प्रथम शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, प्रथम पुण्यतिथि पर प्रतिमा का हुआ अनावरण*

    आजमगढ़ जनपद के इटौरा चंदेश्वर स्थित प्रो. बजरंग त्रिपाठी सैनिक स्कूल में शुक्रवार को प्रथम शैक्षणिक सत्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्रेरणास्रोत एवं प्रख्यात शिक्षाविद स्वर्गीय प्रो. बजरंग त्रिपाठी की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण भी किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, प्रशासन, समाज और राजनीति से जुड़े अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने समारोह को गरिमामय बना दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडलायुक्त विवेक ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुष्पांजलि अर्पित कर प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि प्रो. बजरंग त्रिपाठी को पूर्वांचल का महामना कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी। उनकी दूरदर्शी सोच और शिक्षा के प्रति समर्पण का ही परिणाम है कि आज पूर्वांचल को पीपीपी मॉडल पर स्थापित पहला सैनिक स्कूल मिला है। उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूल केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि अनुशासन, राष्ट्रभक्ति, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना का संस्कार देने वाला संस्थान होता है। यहां से निकलने वाले विद्यार्थी भविष्य में देश के विकास और रक्षा क्षेत्र में मह...

मेदान्ता अस्पताल में विधायक आलम बदी से मिले इंजीनियर सुनील कुमार यादव

आजमगढ़ इंजीनियर एवं समाजसेवी सुनील कुमार यादव ने मेदान्ता अस्पताल पहुँचकर विधायक निजामाबाद एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता आलम बदी का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से उनके उपचार और स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की। इस अवसर पर सुनील कुमार यादव ने कहा कि आलम बदी का सार्वजनिक जीवन जनसेवा, सामाजिक समरसता और जनता के हितों के लिए निरंतर समर्पित रहा है। ऐसे वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों का स्वस्थ और सक्रिय रहना समाज के लिए आवश्यक है। उन्होंने परिवारजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा देते हुए आलम बदी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर में प्रधानाचार्य डॉ. बी.डी. सिंह एवं डॉ. बी.के. पटेल ने किया पौधारोपण

आजमगढ़  पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के निर्माण के उद्देश्य से राजकीय मेडिकल कॉलेज, चक्रपानपुर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. बी.डी. सिंह एवं जूनियर परिवार यूपी इंडिया सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. बी.के. पटेल ने अपनी टीम के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. बी.डी. सिंह ने कहा कि वृक्ष प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की नियमित देखभाल भी करनी चाहिए। डॉ. बी.के. पटेल ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की आवश्यकता है तथा हर नागरिक को इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं अन्य सदस्यों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण आवश्यक डॉक्टर पंकज जयसवाल

आजमगढ़  पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कोतवाली क्षेत्र स्थित परम बजाज शोरूम के समीप डॉ. पंकज जायसवाल ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए।डॉ. जायसवाल ने लोगों से अपील की कि वे अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ तथा अन्य विशेष अवसरों पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें। कार्यक्रम के दौरान प्रेमशिला जयसवाल , अजय जायसवाल इत्यादि लोगों ने भी पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया और हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण का संदेश दिया।

पौधारोपण से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश -एडवोकेट बी बी सिंह

आजमगढ़ नवजीवन ज्योति हॉस्पिटल एवं स्कूल ऑफ ऑप्टोमेट्री, भंवरनाथ में संस्थापक बी.बी. सिंह के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधे रोपे गए तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। एडमिनिस्ट्रेटर पूनम सिंह सिंह ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधे केवल पर्यावरण को शुद्ध नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य का आधार भी हैं। वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ आर बी सिंह ने कहा कि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम में अस्पताल एवं स्कूल ऑफ ऑप्टोमेट्री के चिकित्सकों, शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने पौधों की सुरक्षा और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि हरित वातावरण स्वस्थ जीवन का आधार है और अधिक से अधिक पौधे लगाकर ही पर्यावरण संतुलन बनाए रखा जा सकता है।

किसानों को मिलेगा रासायनिक खाद व बीज सहकारी समितियों से- लक्ष्मण मौर्य

आजमगढ  बिलरियागंज क्षेत्र पटवध कौतुक  में 211वीं बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (बी-पैक्स) का भव्य शुभारंभ उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष  भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण मौर्य द्वारा फीता काटकर  कर किया गया। इस अवसर पर लक्ष्मण मौर्य ने कहा कि बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समितियां किसानों और ग्रामीणों को खाद, बीज, ऋण तथा अन्य सहकारी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि 20 साल से सोसाइटी बंद थी जिससे किसानों को 10 किलोमीटर दूर जाकर खाद बीज लेना पड़ता था नौ गांव सभा के 1100 से अधिक किसान लाभान्वित होंगे।सरकार सहकारिता को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जिससे किसानों की आय बढ़े और ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त हो। अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि बी-पैक्स मॉडल का उद्देश्य गांव स्तर पर सभी रासायनिक खाद  व बीज मिलेगी ।  समापन अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया ।सचिव अशोक सिंह ने कहा कि अब किसानों को सभी सुविधाएं मिलेंगी।  इस अवसर पर  सुरेश्वरी दत्त उ...

व्यवसाय के साथ ,गरीबों के सेवा का अवसर मिलेगा

आजमगढ़  बिलरियागंज क्षेत्र के श्रीनगर (सियरहां)  में  कल्याणम औषधालय का भव्य शुभारम्भ पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.के. मिश्रा तथा गोपालपुर विधानसभा के भाजपा के पूर्व प्रत्याशी सत्येंद्र राय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।  प्रोपराइटर अशोक कुमार राय ने कहा कि इस औषधालय को खोलने का उद्देश्य केवल व्यवसाय करना नहीं, बल्कि समाज के उन जरूरतमंद और गरीब लोगों की सेवा करना है जो आर्थिक तंगी के कारण समय पर दवा नहीं खरीद पाते। उन्होंने कहा कि उनके यहां गुणवत्तापूर्ण एवं पेटेंट दवाएं बेहद कम मार्जिन पर उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि हर जरूरतमंद व्यक्ति दवा मिल सके। उन्होंने कहा कि सेना में सेवा देने के दौरान उन्होंने मानव सेवा का जो संस्कार सीखा, उसी भावना को आगे बढ़ाते हुए अब समाज के बीच रहकर लोगों की सेवा करना चाहते हैं। उनका मानना है कि जरूरतमंद की मदद से बड़ा कोई धर्म नहीं होता और यही सोच उन्हें इस कार्य के लिए प्रेरित करती है। कार्यक्रम में चीफ फार्मासिस्ट अनिल राय, हरिशंकर राय, डॉ. विजय बहादुर राय, भाजपा नेता राधेश्याम सिंह ‘गुड्डू सिंह’, भाजपा म...

गायत्री देवी के श्रद्धांजलि सभा में सभी ने किया नमन

आजमगढ़ कंधरापुर थाना क्षेत्र के अवती पहलवान पुर स्थित कालीचरण इंटर कॉलेज चौक लखनऊ में कार्यरत प्रवक्ता मनीष राय की माता स्वर्गीय गायत्री देवी के श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम उनके गांव अवती पहलवान पुर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री  सहजानंद राय विधानसभा गोपालपुर भाजपा के प्रत्याशी रहे सत्येंद्र राय भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ के पूर्व उपाध्यक्ष अजय सिंह इत्यादि जनपद के बुद्धिजीवी साहित्यकार राजनेता एवं गणमान्य लोगों ने स्वर्गीय गायत्री देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शत शत नमन किया‌। वही जर्नलिस्ट एसोसिएशन की राष्ट्रीय महासचिव साहित्यकार संजय कुमार पांडे सरस भारतीय मानवाधिकार के अध्यक्ष कोमल प्रसाद राजभर ने स्वर्गीय गायत्री देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय गायत्री देवी एक आदर्श महिला थी उनके ना रहने की कमी हम सभी को खल रही है हम उन्हें शत-शत नमन करते हैं। प्रवक्ता मनीष राय ने कहा कि मेरी माता जी स्वर्गीय गायत्री देवी जी के तेरवही कार्यक्रम में आप सभी महानुभाव ने जो अपना अमूल्य समय देकर् श्रद्धांजलि अर्पित किया है ...

रमा हास्पिटल में 55 महिलाओं का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

आजमगढ़ रमा मल्टी स्पेशियालिटी हास्पिटल एवं ट्रामा सेंटर हरबंशपुर में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु निशुल्क कैम्प का आयोजन डा खूशबू सिंह की देखरेख में किया गया।      रमा मल्टी स्पेशियालिटी हास्पिटल एवं ट्रामा सेंटर की एमडी (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) डा खुशबू सिंह ने बताया कि गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच हेतु रमा हास्पिटल का यह निःशुल्क शिविर हर माह की पहली मंगलवार को लगाया जाता है। शिविर में 55 मरीजों का परीक्षण किया गया। रमा हास्पिटल का उद्देश्य है कि शिविर के माध्यम से अधिकाधिक महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण हो ताकि जच्चा-बच्चा दोनों का भविष्य सुरक्षित रहें। गर्भवती महिलाओ को सलाह देते हुए कहाकि तापमान को देखते हुए गर्भवती महिलाओं को धूप से बचना चाहिए। तेज धूप से जच्चा-बच्चा दोनो को खतरा हो सकता है। जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले। बाहर निकलने से पहले पानी उबाल कर पिये और तन को अच्छी तरह से ढ़क लें।  मौसम में फास्ट फूड व मसालेदार चीजों से बचना चाहिए। इसके अलावा उन्होने मरीज व उनके परिजनां को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते ...

धूल, तेज धूप और गर्मी से बढ़ रही है आंखों की समस्याएं

आजमगढ़ बढ़ती गर्मी, तेज धूप, शुष्क मौसम और धूलभरे वातावरण के कारण आंखों से संबंधित एलर्जी एवं संक्रमणजनित रोगों के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों, एलर्जी की प्रवृत्ति वाले लोगों तथा लंबे समय तक बाहर काम करने वालों में यह समस्या अधिक देखने को मिल रही है। राज ललित नेत्रालय रैदोपुर आजमगढ़ के  वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार सिंह ने बताया कि तेज धूप की पराबैंगनी  किरणें, धूल के सूक्ष्म कण, प्रदूषण और गर्म हवाएं आंखों की सतह  को प्रभावित कर एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस  एवं ड्राई आई जैसी समस्याओं का कारण बन सकती हैं। समय पर उचित जांच और उपचार न मिलने पर संक्रमण बढ़ सकता है तथा कॉर्निया प्रभावित होने से दृष्टि पर भी असर पड़ सकता है। लक्षण आंखों का लाल होना,* आंखों में जलन, चुभन एवं लगातार खुजली।,आंखों से अत्यधिक पानी आना।,आंखों में भारीपन या थकान महसूस होना, आंख खोलने में कठिनाई,आंखों से कीचड़ या चिपचिपा स्राव निकलना,धुंधला दिखाई देना। ,तेज रोशनी में आंखें खोलने में परेशानी, बार-बार आंख मलने की इच्छा होना। बचाव के लिए तेज धूप ...

विकलांग बच्चों को मिल रहा है निःशुल्क उपचार एवं दवाएं

आजमगढ़ सठियाव  क्षेत्र के नसीरुद्दीनपुर गांव में स्वांत सुखाय सेवा प्रकल्प के तत्वावधान में गुरुवार को दिव्यांग बच्चों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में  छ:सौ से अधिक बच्चों का इलाज किया गया। शिविर में इलाज के बाद पैर से अपाहिज बच्चों के साथ ही गूगे, बहरे आदि तरह के रोगी लाभान्वित हो रहे हैं। दूर दूर से यहां इंलाज के लिए लोग आते हैं। डांस जिया लाल यादव मरीज को उपचार करते हैं जिससे वह संतुष्ट हो जाता है उसे आराम मिलता है इस अवसर पर चार्टर्ड अकाउंटेंट विजय शंकर पांडे ने कहा कि मानव की सेवा करने का अवसर मिला है उसे किया जा रहा है ।दुर्गेश पांडे वित्तीय सलाहकार ने कहा कि यह कैंप हर महीने के दो तारीख को लगता है जिस में मरीजों को निशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं दवा दी जाती है।

दैनिक जागरण व हेरिटेज आरोग्य सेवा यात्रा में मरीज का हुआ इलाज

आजमगढ़ शहर के हर्रा की चुंगी स्थित जिला अस्पताल में ग्रामीण और शहरी इलाके के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने और स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से दैनिक जागरण और हैरिटेज इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज के संयुक्त तत्वावधान में 'दैनिक जागरण-हेरिटेज आरोग्य सेवा यात्रा' के तहत   निश्शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर लगाया गया। इसशिविर में हृदय रोग, जनरल मेडिसिन, महिला रोग, यूरोलाजी, जनरल सर्जरी और दंत रोग के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को इलाज करके उचित परामर्श दिया। शिविर में भारी संख्या में आए मरीजों का इलाज  विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने किया। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि दैनिक जागरण और हैरिटेज इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में आए हर जरूरतमंद को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। शिविर में हृदय रोग, जनरल मेडिसिन,हदय रोग, जनरल मेडिसिन, महिला , यूरोलाजी, सर्जरी और दंत रंग के विशेषज्ञोंने दी जानकारी शिविर में पहुंचे लोगों...