Skip to main content

Posts

Showing posts from August, 2026

शांति नर्सिंग होम में निःशुल्क चिकित्सा शिविर कल

आजमगढ़ शहर मे सिविल लाइन स्थित शांति नर्सिंग होम में 19 अगस्त को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक महिला एवं पुरुष मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण किया जाएगा। इस दौरान मानसिक मानसिक रोग का इलाज डॉक्टर आकाश श्रीवास्तव एवं स्त्री रोग संबंधी सभी बीमारियों का इलाज एवं अन्य विभिन्न रोगों का इलाजडॉ नूपुर श्रीवास्तव करेंगी । रक्त एवं अन्य आवश्यक जांच निःशुल्क की जाएगी। जांच के बाद मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ आवश्यक दवाएं भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। यह जानकारी अस्पताल के चिकित्सक डॉ वी के श्रीवास्तव ने दी।

ईमानदारी और जिम्मेदारी के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया- डीआईजी स्टैंप सुरेश त्रिपाठी

आजमगढ़ हरिश्चंद्र मिश्रा पब्लिक स्कूल मे स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  सुरेश कुमार त्रिपाठी DIG Stamp रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योति रिछारिया ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण, गीत एवं मनमोहक प्रस्तुतिया दी गईं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियो ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना से भर दिया। मुख्य अतिथि  सुरेश कुमार त्रिपाठी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा अनुशासन, एकता, ईमानदारी और जिम्मेदारी के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योति रिछारिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारी...

बाबू कामता सिंह एजुकेशनल स्कूल में राष्ट्रभक्ति का उल्लास

आजमगढ़ निबी, स्थित बाबू कामता सिंह एजुकेशनल स्कूल में 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति, उत्साह और उल्लास से परिपूर्ण भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक श्री राम भवन सिंह, प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकालीन सभा एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। तिरंगे के सम्मान में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत एवं नारों के माध्यम से वातावरण को राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कर दिया। ध्वजारोहण के पश्चात दीप प्रज्वलन कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण, कविता, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक  राम भवन सिंह ने विद्यार्थियों को स्वतंत...

*देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा परिसर*

आजमगढ़, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजमगढ़ के सुप्रसिद्ध शिक्षण संस्थान चिल्ड्रन कॉलेज एवं स्कूल्स के सभी परिसरों में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ पूरे हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाई गई। राष्ट्रीय स्वाभिमान एवं गौरव का प्रतीक तिरंगा पूरे आन-बान-शान के साथ लहराया। इस दौरान विद्यालय परिसरों की आकर्षक सजावट और विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को यादगार बना दिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चिल्ड्रन कॉलेज, चिल्ड्रन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चिल्ड्रन हायर सेकेंडरी स्कूल, चिल्ड्रन सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल (प्रस्तावित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल), प्रो. बजरंग त्रिपाठी सैनिक स्कूल सहित संस्थान से संबंधित सभी विद्यालयों में प्रधानाचार्यों द्वारा सर्वप्रथम राष्ट्रीय ध्वज का आरोहण किया गया। इसके बाद तिरंगे को सलामी देकर राष्ट्रगान के साथ देश के वीर सपूतों को नमन किया गया। सभी विद्यालयों के परिसर स्वतंत्रता दिवस की थीम पर आकर्षक ढंग से सजाए गए थे। रंग-बिरंगे गुब्बारों, तिरंगे के रंगों और देशभक्ति से जुड़ी सजावट से विद्यालय...

ईको गार्डन से छात्राओं में विकसित होगी पर्यावरण संरक्षण की भावना

 आजमगढ़: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रैदोपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ईको गार्डन का लोकार्पण किया गया। इसका निर्माण इंजीनियर एवं समाजसेवी सुनील कुमार यादव द्वारा प्रदान किए गए आर्थिक सहयोग से कराया गया है। लोकार्पण के अवसर पर सुनील कुमार यादव ने कहा कि विद्यालय केवल पुस्तकीय शिक्षा देने का स्थान नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारियां विकसित करने का भी प्रमुख केंद्र है। ईको गार्डन के माध्यम से छात्राएं प्रकृति को नजदीक से समझेंगी और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को अपने जीवन में आत्मसात करेंगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और लगातार कम होती हरियाली गंभीर चुनौतियां हैं। इनका सामना करने के लिए नई पीढ़ी को जागरूक बनाना आवश्यक है। विद्यालय की प्रधानाचार्या रूबी खातून ने इस सहयोग के लिए आभार जताया। इस दौरान शिक्षक-शिक्षिकाएं, एनसीसी कैडेट्स, विद्यालय कर्मचारी एवं छात्राएं मौजूद रहीं।

एजीएम हॉस्पिटल में निःशुल्क चिकित्सा शिविर 15अगस्त को

आजमगढ़ शहर में बिलरिया की चुंगी स्थित पॉलिटेक्निक चौराहा के निकट एजीएम हॉस्पिटल में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर 15 अगस्त को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक महिला एवं पुरुष मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न रोगों की जांच के साथ रक्त एवं अन्य आवश्यक जांच निःशुल्क की जाएगी। जांच के बाद मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ आवश्यक दवाएं भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। यह जानकारी अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मोहम्मद इकराम ने दी।

श्रवण-बाधित बच्चों के लिए कॉक्लियर इंप्लांट सर्जरी से नई उम्मीद

आजमगढ मुकेरीगंज स्थित विद्या-श्री ईएनटी एंड लेजर सेंटर,  के डॉ. विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि जन्मजात अथवा गंभीर श्रवण-बाधिता की जल्द पहचान होने पर बच्चे को सुनने और बोलने की क्षमता विकसित करने में बेहतर अवसर मिल सकता है लंबे समय तक सुनने की क्षमता प्रभावित रहने से बच्चे के भाषा विकास, बोलने की क्षमता, शिक्षा, आत्मविश्वास और सामाजिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ऐसे मामलों में कॉक्लियर इंप्लांट ऑपरेशन से मरीज स्वस्थ होकर सुनने लगेगा यह आधुनिक चिकित्सा  है। डॉ. विनय प्रकाश सिंह के अनुसार कॉक्लियर इंप्लांट की प्रक्रिया केवल ऑपरेशन तक सीमित नहीं है। इसमें सुनने की जांच, विस्तृत श्रवण परीक्षण, मरीज का चयन एवं परामर्श, कॉक्लियर इंप्लांट सर्जरी, इंप्लांट सक्रिय करना एवं उसकी सेटिंग करना तथा श्रवण और वाणी पुनर्वास जैसे महत्वपूर्ण चरण शामिल होते हैं। इसके बाद नियमित जांच और आवश्यकतानुसार पुनर्वास भी जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों में सुनने की क्षमता से संबंधित किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें। जितनी जल्दी समस्या की पहचान कर सही इलाज कराए,  जिसस...

सर्वेक्षण के सफल संचालन को लेकर प्रशिक्षण शिविर आयोजित

आजमगढ़ सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के उप क्षेत्रीय कार्यालय, आजमगढ़ की ओर से अखिल भारतीय ऋण एवं निवेश सर्वेक्षण  तथा कृषि आधारित परिवारों के स्थिति आकलन सर्वेक्षण के सफल संचालन के लिए पुनश्चर्या क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण शिविर में क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज से संयुक्त निदेशक मोहम्मद सत्यव, उप निदेशक नसीम मुशर्रफ सहित विभिन्न उप क्षेत्रीय कार्यालयों के सहायक निदेशक, वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी, कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी, सर्वेक्षण पर्यवेक्षक एवं सर्वे प्रगणक शामिल हुए। कार्यक्रम में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सर्वेक्षण की कार्यप्रणाली, अनुसूचियों, नमूना चयन, डिजिटल डाटा संकलन तथा गुणवत्ता नियंत्रण से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। आंकड़ों की सटीकता, विश्वसनीयता और सांख्यिकीय गोपनीयता के मानकों के अनुपालन पर भी विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि अखिल भारतीय ऋण एवं निवेश सर्वेक्षण के तहत परिवारों की परिसंपत्ति...

राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण के 81वें चक्र को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुभारंभ

आजमगढ़ राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, क्षेत्र संकाय  प्रभाग, क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज के उप-क्षेत्रीय कार्यालय आजमगढ़ द्वारा हरबंशपुर स्थित होटल में  तीन दिवसीय पुनश्चर्या क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ सोमवार को किया गया। शिविर का आयोजन राष्ट्रीय  सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षणों के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के उद्देश्य से किया गया। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज के संयुक्त निदेशक मोहम्मद तैय्यब ने किया। इस अवसर पर उपनिदेशक नॉशीन मुशर्रफ, विभिन्न उपक्षेत्रीय कार्यालयों के सहायक निदेशक, वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी, कनिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी, सर्वे पर्यवेक्षक एवं प्रगणक उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के प्रथम चरण में प्रवासन सर्वेक्षण जबकि द्वितीय चरण में कृषि परिवारों की स्थिति आकलन सर्वेक्षण एवं अखिल भारतीय ऋण एवं निवेश सर्वेक्षण से संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों को सर्वेक्षण की अवधारणा, उद्देश्य, परिभाषाएं, अनुसूचियां, नमूना चयन पद्धति, आंकड़ा संकलन प्रक्रिया तथा गुणवत्ता नियंत्रण से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं की ...

रुद्राभिषेक में गूंजे शिव मंत्र, विश्व शांति की कामना

आजमगढ़ आर्ट ऑफ लिविंग केंद्र के मेडिटेशन हॉल सिविल लाइन में सावन के पावन महीने में रुद्राभिषेक एवं विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को बैंगलोर आश्रम से पधारे स्वामी अनुराग एवं वैदिक आचार्य पंडित ने श्रद्धामलुओं को भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन कर जल, दूध एवं अन्य पूजन सामग्री से रुद्राभिषेक कराया रुद्राभिषेक के दौरान आचार्यों ने भगवान शिव के स्वरूप एवं रुद्राभिषेक के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और समाज में शांति की कामना की। कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़े साधकों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजकों ने कहा कि सावन में भगवान शिव की आराधना और रुद्राभिषेक मन को शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। पूजा के उपरांत सामूहिक प्रार्थना कर देश-दुनिया में शांति, सद्भाव और मानव कल्याण की कामना की गई। पूजा के बाद अंकुर वर्मा, किरन सिंह ने शिव भक्ति गीत भजन प्रस्तुत कर सबको भक्तिमय कर दिया कार्यक्रम को सफल बनाने में रविंद्र बरनवाल, सुनीत गुप्ता, विजय गुप्ता, सौरभ सेठ सहित...

हीरो मोटोकॉर्प ने पेश की HF Deluxe Black की नई बाइक

आजमगढ़ सरफरुद्दीनपुर स्थित काशीनाथहरो शोरूम में दुनिया की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल और स्कूटर निर्माता कंपनी, हीरो मोटोकॉर्प ने अपने ग्राहकों के लिए पेश की नई HF Deluxe Black  जिसके लॉन्च का उद्घाटन कार्यक्रम शोरूम पर बड़ी धूम धाम से केक काटकर किया गया। मुख्य अतिथि  आर.एन. सिंह (कमिश्नर ऑफिस) एवं मैनेजिंग डायरेक्टर  भोलानाथ जालान तथा मानव जालान द्वारा रिबन काटकर कार्यक्रम की शुरूआत की गयी।  इस अवसर पर मोटरसाइकिल के मुख्य फीचर्स के बारे में शोरूम मैनेजर एहतेशाम चौधरी द्वारा बताया गया कि यह बाइक आधुनिक स्टाइलिंग और नई पहचान, बेहतर परफॉर्मेंस और सबसे बेहतरीन 85Kmpl माइलेज के साथ आ रही है साथ ही इसमें स्मार्ट टेक्नोलॉजी जैसे एक्स सेंस तकनीक, साइड स्टैण्ड इंजन कट ऑफ, अलॉय व्हील्स और ट्यूब्लेस टायर्स और  रोज़ाना की सुविधा रोज़ाना के सफर के लिए शानदार आरामदायक चौड़ी सीट इसकी शोरूम कीमत मात्र 59999/- रूपये से शुरू हो रही है। आये हुए अतिथियों एवं बहुमूल्य ग्राहकों का स्वागत काशीनाथ हीरो के मैनेजर शफकत इम्तेयाज  द्वारा किया गया इस अवसर पर काशीनाथ हीरो के समस्त स्टा...

लाभार्थी आते हैं तो नजर अंदाज न करें कर्मचारी

आजमगढ़ तहबरपुुुुर ब्लाक मुख्यालय स्थित सभागार में प्रभारी वीडियो ज्वाइंट मजिस्ट्रेट (आई ए एस ) सिद्धार्थ सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें में  विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री आवास, शौचालय, सचिवालय, पंचायत भवन,आर आर सी सेंटर, रास्ता , गौशाला आदि निर्माण कार्यों  शिक्षा स्वास्थ्य , आंगनवाड़ी, स्वयं सहायता समूहो आदि की समीक्षा की। और कहा कि जो कार्य अधूरा है उसे शीघ्र पूरा कर लें। उन्होंने ने कहा कि प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना जायेगा। लोग तैयारी कर लें।उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास शौचालय के लाभार्थी आते हैं तो उसको नजर अंदाज न करें। उसका प्रस्ताव बनाकर भेजें। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को समूह से जोड़ने को कहा। कहा कि उन्हें समूह से जोड़कर स्वावलंबी बनायें।उन्होंने ने ग्राम पंचायत व विकास अधिकारियो से कहा कि परिवार रजिस्टर की नकल ग्राम सचिवालय पर दे। किसी भी लाभार्थी को परिवार रजिस्टर की नकल के लिए ब्लाक पर भटकना न पड़े...

आजमगढ़ को मिली रामायणकालीन धरोहरों के अभिलेखीकरण की जिम्मेदारी

  आजमगढ़।रामायणकालीन संस्कृति, भूगोल, नदियों तथा अस्त्र-शस्त्रों की ऐतिहासिक विरासत को दस्तावेजबद्ध कर संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभर रहा है। इसी क्रम में रामायण सर्किट के चेयरमैन एवं संस्कृति विभाग, भारत सरकार से जुड़े डॉ. राम अवतार शर्मा के आजमगढ़ आगमन पर महराजगंज क्षेत्र के हूंसेपुर ग्राम में श्रीराम आगमन स्थल समितियों एवं मूल सरयू बचाओ अभियान की संयुक्त बैठक लोक दायित्व के आह्वान पर आयोजित हुई। बैठक में डॉ. शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय श्रीराम संग्रहालय की प्रस्तावित योजना पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीराम से संबंधित स्थलों, परंपराओं, नदियों, संस्कृति और ऐतिहासिक सामग्री को केवल आस्था के स्तर पर नहीं, बल्कि प्रामाणिक अभिलेखीकरण, शोध और आधुनिक तकनीक के माध्यम से संरक्षित करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि आजमगढ़ को दो महत्वपूर्ण दायित्व दिए गए हैं—रामायणकालीन नदियों का अभिलेखीकरण तथा रामायणकालीन अस्त्र-शस्त्रों का अभिलेखीकरण। इन दोनों विषयों पर डॉ. पवन कुमार के नेतृत्व में कार्य किया जा रहा है, जिसमें जनपद के अनेक शोधकर्ता एवं...

आजमगढ़ में कैंब्रिज शिक्षा का नया अध्याय का शुभारंभ

    आजमगढ़ की शैक्षिक यात्रा में शनिवार को एक और महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ गई। ऑल इंडिया चिल्ड्रन केयर एजुकेशनल एंड डेवलपमेंट सोसाइटी की ओर से हरबंशपुर में कैंब्रिज बोर्ड से मान्यता प्राप्त चिल्ड्रन कॉलेज इंटरनेशनल की औपचारिक शुरुआत की गई। वहीं रेलवे स्टेशन के पास स्थित चिल्ड्रन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नर्सरी कैंपस में प्ले ग्रुप के बच्चों के लिए अत्याधुनिक प्ले क्लास का भी शुभारंभ हुआ। दोनों संस्थाओं की शुरुआत अभिभावकों ने फीता काटकर की। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की चेयरमैन डॉ. कृष्ण मोहन त्रिपाठी, चीफ एजुकेशन एडवाइजर एवं संस्थापक प्रधानाचार्य रीता राठौर, वाइस प्रेसिडेंट नियति त्रिपाठी, डिप्टी मैनेजर वेदांत त्रिपाठी,आँचन त्रिपाठी ,एडवोकेट जगदंबा प्रसाद पांडेय, धर्मेंद्र श्रीवास्तव एवं कैंब्रिज स्कूल की प्रिंसिपल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद संस्था के संस्थापक स्वर्गीय बजरंग त्रिपाठी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। डॉ. कृष्ण मोहन त्रिपाठी ने कहा कि संस्था ने आजमगढ़ में अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा के साथ डेंटल कॉलेज, फार्मेसी, नर्सिंग और सै...

सेंट जेवियर्स स्कूल, सम्मोपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सावन उत्सव

आजमगढ़,सेंट जेवियर्स स्कूल, सम्मोपुर में सावन के पावन अवसर पर उत्साह, उमंग एवं भारतीय संस्कृति की मनोहारी छटा के बीच सावन उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, प्रतिभा एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रति अपनी आस्था का सुंदर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती स्नेहा जायसवाल, श्रीमती अनीता जायसवाल, श्रीमती रिंकी जायसवाल, श्रीमती प्रेमा झा एवं सुश्री साक्षी बिसेन  की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया। सावन उत्सव के अंतर्गत विद्यालय में अंतर-सदनीय मेहंदी सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न सदनों के विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा एवं रचनात्मक सोच का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक मेहंदी डिजाइनों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। उत्सव को और अधिक जीवंत एवं पारंपरिक स्वरूप प्रदान करने के लिए विद्यालय परिसर को प्राकृतिक सजावटी सामग्रियों एवं पारंपरिक रस्सी के झूलों से सजाया गया। पूरे परिसर में स...

पद और गोपनीयता की दिलाई गई शपथ

 आजमगढ़ जिले में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी सेंट जेवियर्स हाई स्कूल समेदा के प्रांगण में आज दिन बृहस्पतिवार को नवनिर्वाचित छात्र-छात्राओं के लिए पद व गोपनीयता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक श्री प्रशांत चंद्रा जी,आवासीय प्रबंधक अनिरुद्ध जायसवाल जी, प्रधानाचार्य विनंजय शर्मा जी,उप प्रधानाचार्य श्रीमती संगीता राय जी.समन्वयक कुनाल गुप्ता आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया इस अवसर पर छात्राओं ने सरस्वती वंदना कर पूरे प्रांगण को भक्तिमय  कर दिया l विद्यालय के नवनिर्वाचित छात्र/ छात्राओं में आदर्श सिंह को हेड बाय तथा अवनी मौर्य को हेड गर्ल चुना गया उप हेड बाय के रूप में आर्यमन राय, उप हेड गर्ल दीपिका पांडे,स्कूल प्रीफेक्ट अमन यादव,रूमैसा सिद्दीकी, जोया,सुकन्या मद्धेशिया, इंग्लिश स्पोकन स्कन्द सिंह, अदिति सिंह एक्टिविटी हेड कृतिका सिंह, अंशिका सिंह, कल्चरल हेड श्रेया कुमारी,आंशी सिंह स्पोर्ट हेड इशिका,अंशुमान सिंह, डिसिप्लिन हेड वंश सिंह, व तृप्ति द्विवेदी, एकेडमिक हेड आस्था चतुर्वेदी, सृष्टि सिंह इसके अतिरिक्त एलो हाउस से  हाउस...

पार्टी को बुथ स्तर तक मजबूत करने के लिए अपील

 आजमगढ़ राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी जनपद इकाई का कार्यकर्ता बैठक कलेक्ट्री  कचहरी नगर पालिका रोड आजमगढ़ पर संपन्न हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बालचंद जैसवारा एवं संचालन महिला मोर्चा जिला महासचिव सुनीता विश्वकर्मा ने किया! कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश संयोजक शिवमोहन शिल्पकार अपने संबोधन में पार्टी को संगठित और गतिशील एवं मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ से पार्टी को बुथ स्तर तक मजबूत करने के लिए अपील करता हूं क्योंकि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को अपनी एक मजबूत ताकत बनकर उत्तर प्रदेश में उभरना है और पार्टी की सरकार बनानी है आमजन मानस हितों के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री माननीय पशुपति कुमार पारस जी एवं कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिंस राज पासवान सदैव तत्पर रहते हैं पार्टी 403 विधानसभा सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारेगी और एक नया संदेश देने का काम करेगे पार्टी की नीतियां बिल्कुल साफ सुथरी है पार्टी के कार्यकर्ता हमारे समर्पित हैं आज इसी अवसर पर संगठन का विस्तार करते हुए पार्टी का प्रधान महासच...

पद और गोपनीयता की दिलाई गई शपथ

 आजमगढ़ जिले में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी सेंट जेवियर्स हाई स्कूल समेदा के प्रांगण में आज दिन बृहस्पतिवार को नवनिर्वाचित छात्र-छात्राओं के लिए पद व गोपनीयता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक श्री प्रशांत चंद्रा जी,आवासीय प्रबंधक अनिरुद्ध जायसवाल जी, प्रधानाचार्य विनंजय शर्मा जी,उप प्रधानाचार्य श्रीमती संगीता राय जी.समन्वयक कुनाल गुप्ता आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया इस अवसर पर छात्राओं ने सरस्वती वंदना कर पूरे प्रांगण को भक्तिमय  कर दिया l विद्यालय के नवनिर्वाचित छात्र/ छात्राओं में आदर्श सिंह को हेड बाय तथा अवनी मौर्य को हेड गर्ल चुना गया उप हेड बाय के रूप में आर्यमन राय, उप हेड गर्ल दीपिका पांडे,स्कूल प्रीफेक्ट अमन यादव,रूमैसा सिद्दीकी, जोया,सुकन्या मद्धेशिया, इंग्लिश स्पोकन स्कन्द सिंह, अदिति सिंह एक्टिविटी हेड कृतिका सिंह, अंशिका सिंह, कल्चरल हेड श्रेया कुमारी,आंशी सिंह स्पोर्ट हेड इशिका,अंशुमान सिंह, डिसिप्लिन हेड वंश सिंह, व तृप्ति द्विवेदी, एकेडमिक हेड आस्था चतुर्वेदी, सृष्टि सिंह इसके अतिरिक्त एलो हाउस से  हाउस...

पवहारी बाबा का भ्रमण में भव्य स्वागत

आजमगढ़ देवरिया जनपद के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पैकौली धाम के संत शिरोमणि पवहारी बाबा का गुरुवार कोपटवध कौतुक से बरडीहा के लिए गये। इस दौरान पौहारी बाबा ने पटवध, मानपुर एवं चांदपुर गांव  में का भी भ्रमण किया। दूउन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर धर्म, सेवा, सदाचार एवं मानव कल्याण का संदेश दिया। बाबा ने कहा कि समाज में प्रेम, भाईचारा और आध्यात्मिक जीवन ही सुख-शांति का आधार है। उन्होंने लोगों से नशामुक्त जीवन अपनाने, माता-पिता एवं गुरुजनों का सम्मान करने तथा मानव सेवा को सर्वोच्च धर्म मानने का आह्वान किया। बाबा के दर्शन और आशीर्वाद के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे भ्रमण के दौरान क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने पौहारी बाबा के दीर्घायु एवं पुनः आगमन की कामना करते हुए उनका अभिनंदन किया। शाम को भगवान की भव्य आरती का आयोजन हुआ जिससे भक्तिमय वातावरण हो गया

पौहारी बाबा, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत

बिलरियागंज (आजमगढ़)। देवरिया जनपद के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पैकौली धाम के संत शिरोमणि पौहारी बाबा का  बिलरियागंज क्षेत्र के पटवध कौतुक में आगमन हुआ। उनके आगमन पर क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान पौहारी बाबा ने मानपुर एवं चांदपुर गांव  में का भी भ्रमण किया। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर धर्म, सेवा, सदाचार एवं मानव कल्याण का संदेश दिया। बाबा ने कहा कि समाज में प्रेम, भाईचारा और आध्यात्मिक जीवन ही सुख-शांति का आधार है। उन्होंने लोगों से नशामुक्त जीवन अपनाने, माता-पिता एवं गुरुजनों का सम्मान करने तथा मानव सेवा को सर्वोच्च धर्म मानने का आह्वान किया। बाबा के दर्शन और आशीर्वाद के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे भ्रमण के दौरान क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने पौहारी बाबा के दीर्घायु एवं पुनः आगमन की कामना करते हुए उनका अभिनंदन किया। शाम को भगवान की भव्य आरती का आयोजन हुआ जिससे भक्तिमय वातावरण हो गया

रमा हास्पिटल में94 महिलाओं का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

आजमगढ़ रमा मल्टी स्पेशियालिटी हास्पिटल एवं ट्रामा सेंटर हरबंशपुर में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु निशुल्क कैम्प का आयोजन डा खूशबू सिंह की देखरेख में किया गया।      रमा मल्टी स्पेशियालिटी हास्पिटल एवं ट्रामा सेंटर की एमडी (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) डा खुशबू सिंह ने बताया कि गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच हेतु रमा हास्पिटल का यह निःशुल्क शिविर हर माह की पहली मंगलवार को लगाया जाता है। शिविर में 94 मरीजों का परीक्षण किया गया। रमा हास्पिटल का उद्देश्य है कि शिविर के माध्यम से अधिकाधिक महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण हो ताकि जच्चा-बच्चा दोनों का भविष्य सुरक्षित रहें। गर्भवती महिलाओ को सलाह देते हुए कहाकि बारिश का मौसम शुरू हो गया है ऐसे में बीमारी ज्यादा खतरा रहता है खाने की चीजों को अच्छे से धूल करके साफ करके तभी उसका प्रयोग करें जब घर से बाहर  निकलने से पहले पानी उबाल कर पिये और मौसम में फास्ट फूड व मसालेदार चीजों खाने से बचना चाहिए। इसके अलावा उन्होने मरीज व उनके परिजनां को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि खुले में शौच करना रो...

जनपदीय विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता मे प्रतिभा निकेतन का जलवा.*

  आजमगढ़ प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज एटलस पोखरा आजमगढ़ में आज जनपदीय विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जनपदीय क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आज के कार्यक्रम का उद्घाटन प्रबंधक रमाकांत वर्मा एवं मंडलीय कीड़ा सचिव के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया, प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 50 छात्रों ने प्रतिभाग किया। आज की प्रतियोगिता में सफल हुए छात्र दिनांक 03 अगस्त को होने वाली मंडलीय शतरंज प्रतियोगिता में आजमगढ़ जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता 14,17 एवं 19 आयु वर्ग के प्रतिभागियों के बीच खेली गई। जिसके परिणाम निम्नवत रहे।  *14 वर्ष आयु वर्ग बालक वर्ग*  प्रथम- नीतीश प्रजापति एसडीएस जूनियर हाई स्कूल गौरा,  द्वितीय -अभिषेक सोनकर प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज आजमगढ़  तृतीय- अनमोल यादव प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज आजमगढ़  चतुर्थ - हर्ष, किसान मजदूर इंटर कॉलेज ओरा,  पंचम- अंकुश प्रजापति डॉक्टर अंबेडकर चिल्ड्रन एकेडमी   *17 आयु वर्ग बालक वर्ग*  प्रथम -विश्वजीत प्रजापति किसान मजदूर इंटर कॉलेज ओर...

पंजाब ट्रैक्टर शोरूम में अमर सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

आजमगढ़  नरौली स्थित पंजाब ट्रैक्टर शोरूम परिसर में स्वर्गीय अमर सिंह की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन शोरूम संचालक राणा बलबीर सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय अमर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं समाज के प्रति योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि अमर सिंह का जीवन समाज सेवा, संघर्ष और जनहित के कार्यों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया गया।कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।  पर्यावरण संरक्षण के लिए पांच  आम के पौधे लगाया गया ,इस दौरान शोरूम के कर्मचारी, रणजीत सिंह डीएन सिंह शुभचिंतक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मेरा पौधा–मेरा भाई" अभियान के तहत विद्यार्थियों ने पौधों को बनाया भाई, संरक्षण का लिया संकल्प

आजमगढ़ पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति संवेदनशील समाज के निर्माण के उद्देश्य से लोकदायित्व द्वारा संचालित "मेरा पौधा–मेरा भाई" अभियान के अंतर्गत बाबा गोपीदास मेमोरियल स्कूल, कप्तानगंज के प्रांगण में भव्य पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकदायित्व के केंद्रीय संयोजक एवं पर्यावरणविद् डॉ. पवन कुमार ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक डॉ. सुरेंद्र नाथ चौबे के प्रेरक उद्बोधन से हुआ। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि मानव जीवन, जल, वायु और जैव विविधता के आधार हैं। विद्यालय के निदेशक श्री रविन्द्र नाथ चौबे तथा प्राचार्या डॉ. रूही बानो ने भी विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ. पवन कुमार ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए कहा कि आज बढ़ते प्रदूषण, घटते भूजल स्तर और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों का सबसे प्रभावी समाधान वृक्षारोपण एवं वृक्ष संरक्षण है। उन्होंने कहा कि "पौधा लगाना पहला कदम है, लेकिन उसे वृक्ष बनने...

स्वर्ण पदक से सम्मानित हुए पीयूष कुमार राय

आजमगढ़  जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के आठवें दीक्षांत समारोह में एम.ए. (संगीत-तबला) के छात्र पीयूष कुमार राय को उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के लिए स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल की अध्यक्षता रही। समारोह का आयोजन उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से किया गया। इस अवसर पर विशेष कार्याधिकारी (शिक्षा), राजभवन डॉ. पंकज एल. जानी , पद्मश्री डॉ. अशोक कुमार सिंह तथा उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।समारोह में पीयूष कुमार राय को एम.ए. (संगीत-तबला) में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अतिथियों द्वारा स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। इस उपलब्धि पर उनके परिवार, गुरुजनों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।