आजमगढ़ भारतवर्ष के वैज्ञानिकों की कठोर मेहनत एवं इच्छा शक्ति तथा देश के शक्तिशाली एवं दूरदर्शी नेतृत्व के कारण संभव हुए इस ऐतिहासिक क्षण पर डीआरएस एजुकेशन सेंटर हरबंशपुर आजमगढ़ में भी उत्साह का माहौल रहा। संस्थान में चंद्रयान-3 के लैंडिंग के बारे मे छात्र छात्राओं ने चंद्रयान-3 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतारते हुए रोमांचक पल का अनुभव कराया गया। संस्थान के डॉ राजीव श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओ एवं शिक्षकों को विशेष दिन बधाई और शुभकामना देते हुए देश में अमृत काल के प्रारंभ होने की दिशा में आज के दिन को बहुत ही गौरवशाली बताया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारतवर्ष की विकास यात्रा में सहभागी बनने का आवाहन किया।
आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...