आजमगढ़ अतरौलिया स्थित सीमा हॉस्पिटल एंड एवं टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर के डॉक्ट सीमा पांडे विश्व विख्यात इन फर्टिलिटी एंड आईवीएफ स्पेशलिस्ट द्वारा आजमगढ़ शहर के हरबंशपुर स्थित पालीवाल गेस्ट हाउस में निःशुल्क चिकित्सा कैंप का आयोजन 20 सितंबर दिन बुधवार समय 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक किया जाएगा। डॉक्टर सीमा पांडे ने बताया कि इस कैंप में आए हुए सभी मरीजों का निःशुल्क उपचार , जांच होगी एवं दवाएं फ्री दी जाएंगी ।शिविर का मुख्य उद्देश्य है निः संतान दंपतियों के लिए विशेष उपचार एवं परामर्श एवं जांच करना। जिससे वह स्वस्थ होकर एक संपूर्ण परिवार के दायित्व के साथ सुखमय जीवन व्यतीत करें ।जो मरीज इस कैंप में आएंगे उन्हें आगे भी इलाज में कई तरह के सुविधा मिलेंगी।
आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...