Skip to main content

पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का सठियांव में हुआ स्वागत।


संवाद सूत्र अमिलो (आजमगढ़)मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव स्थित आर के आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज में रविवार को शाम 6 बजे राष्ट्रीय परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री धर्म पाल यादव उर्फ डीपी यादव का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज के चेयरमैन डॉ. प्रेम प्रकाश यादव ने उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया
राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमवार को जनपद बलिया के पूर्व केसरी रहे पहलवान हरिंद्र यादव के तेरही एवं श्रंद्धाजलि सभा मे शामिल होने के लिए बलिया जायेंगे राष्ट्रीय परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री धर्म पाल सिंह यादव उर्फ डीपी यादव गाजियाबाद से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के रास्ते जनपद बलिया कार्यक्रम में सोमवार को शामिल होने जा रहें थे। इस दौरान मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव स्थित आर के आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज पर उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। आयुर्वेदिक मेडिकल के चेयरमैन डॉ. प्रेम प्रकाश यादव ने उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। राष्ट्रीय परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म पाल यादव ने कहा कि सरकार के पास सीमित संसाधन हैं इस लिए आज बे रोजगार नौजवानों को रोजगार परक शिक्षा तरफ जाना चाहिए ताकि कुछ रचनात्मक कार्य कर खुद अपना रोजगार कर लेना चाहिए। इस से वह सेल्फ कार्य की ब्यवस्था बना कर आगे बढ़ सकते हैं।आज वह यहां पर रात को विश्राम कर अगले दिन सोमवार को सुबह यहां से प्रस्थान करेंगें। इस अवसर पर बिलरियागंज के ब्लॉक प्रमुख रमेश यादव, सूर्यनाथ मौर्य, कैलाश यादव, राजकुमार गुप्ता प्राचार्य, अरुण यादव, दिनेश यादव, विशाल यादव मोनू, संजय यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Popular posts from this blog

ईशान पब्लिक स्कूल, रोहुआ मुस्तफाबाद में धूम धाम से मनाया गया आजादी का उत्सव

आजमगढ़ ई-शान पब्लिक स्कूल, रोहुआ मुस्तफाबाद मे स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम स्कूल के निदेशक  अशोक कुमार श्रीवास्तव ने ध्वजा रोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। छात्रांे ने राष्ट्रगान गाया और अपने-अपने हाउस में खड़े छात्रों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथी डा0 भक्तवत्सल रहे। छात्रों ने रंगा-रंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ देशभक्ति गीतों से दर्शको का मन मोह लिया। स्कूल के निदेशक  अशोक कुमार श्रीवास्तव जी ने स्वतंत्रता दिवस के इतिहास पर विचार व्यक्त करते हुये छात्रों को आजादी के महत्व को समझा कर उसे आत्मसात करने एवं अनुशासन का पालन कर राष्ट्र के नवनिर्माण में अपनी सहभागिता को सुनिश्चित करने को कहा तथा उप-निदेशक श्री दिव्यांश श्रीवास्तव जी ने अपने वक्तव्य में कहा हर व्यक्ति को अपने कार्य के प्रति शत-प्रतिशत जागते रहना चाहिये, वही उसकी देश भक्ति है। स्कूल के प्रधानाचार्य रविन्द्र श्रीवास्तव जी ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि हर व्यक्ति को राष्ट्र के प्रति ईमानदार तथा कर्मनिष्ठ होना चाहिए। अन्त में स्कूल के उप-...

उत्कर्ष सिंह की सफलता पर खुशी का माहौल

आजमगढ़ शहर के रैदोपुर निवासी डॉक्टर आर बी सिंह के सुपुत्र उत्कर्ष सिंह सिंह अपने प्रारम्भिक शिक्षा कक्षा 10 तक ज्योति निकेतन स्कूल एटलस पोखरा आजमगढ़ से इंटरमीडिएट की शिक्षा विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज दिल्ली के उपरांत एमबीबीएस में रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज बरेली में दाखिला लिए ।जिसमें अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं ।उसके बाद उन्होंने उसके बाद एमएस एमडी करने के लिए अच्छी प्लानिंग बनाकर मेहनत से तैयारी की ,जिससे नीट की परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर संजय गांधी पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट लखनऊ में एमडी एनेस्थीसिया में प्रवेश मिला। उनके इस खुशी से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उत्कर्ष सिंह ने बताया कि अच्छी सफलता प्राप्त करने के लिए सही ढंग से प्लानिंग बनाकर एकाग्रचित होकर अध्ययन किया जाए तो सफलता अवश्य मिलेगी इसके लिए अच्छे गुरु जन का मार्गदर्शन एवं माता-पिता का आशीर्वाद है  उनकी इस सफलता पर दोस्त मित्र सगे संबंधियों के बधाई बधाई दे रहे हैं कि आगे और अच्छा करें। रिपोर्ट  सत्यम राय 

विज़डम इंटरनेशनल स्कूल मे शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया

आजमगढ़ विज़डम इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े उत्साह और हृदय से मनाया गया।  कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय विद्यार्थियों द्वारा किया गया, जो अपने शिक्षकों के प्रति प्रेम और सम्मान की अनोखी अभिव्यक्ति थी। दिन की शुरुआत एक विशेष प्रार्थना सभा से हुई, जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण और विभिन्न छात्र गतिविधियाँ हुईं, जिन्होंने शिक्षकों की अमूल्य भूमिका को उजागर किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने एक दिन के लिए शिक्षक की भूमिका निभाई, जिससे कार्यक्रम और भी यादगार बन गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: *प्रबंधक  उमेश चौहान, प्रधानाचार्य  ग्लेन रॉनसन डिसूज़ा, उपप्रधानाचार्य  मनोज कुमार पांडेय, पी.आर.ओ.  अरुण चौहान, एनीमेटर , अमित सिंह, समन्वयक  नीति मिश्रा, कु. दीप्टि राय और  प्रियंका मिश्रा।