Skip to main content

बैंक आफ बड़ौदा ने लांच किया त्योहार उमंग ऑफर


बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने बॉब के संग त्योहार की उमंग  त्यौहारी अभियान का किया शुभारंभ किया
4 नए बचत खातों का शुभारंभ गृह कार वैयक्तिक, शिक्षा ऋण पर आकर्षक ब्याज दरें डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर त्यौहारी ऑफर
शून्य प्रोसेसिंग शुल्क के साथ गृह ऋण 8.40%प्रति वर्ष से शुरू कार ऋण 8.70% प्रति वर्ष  शिक्षा ऋण 8.55% प्रति वर्ष , वैयक्तिक ऋण 10.10% प्रति वर्ष पर
अनेक लाभों रियायतों के साथ ग्राहकों की अलग.अलग आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बचत खातों की एक श्रृंखला का शुभारंभ
प्रमुख उपभोक्ता ब्रांडों में डेबिट और क्रेडिट कार्ड और ईएमआई ऑफर पर त्यौहारी ऑफर और छूट अपने ग्राहकों को दे रहे हैं
भारत के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने जो स्कीम चलाई हैं वो 31 दिसंबर 2023 तक चलेगा।   अत्यंत प्रतिस्पर्धी दर पर प्रक्रिया शुल्क में पूरी छूट के साथ उपलब्ध होगा। बड़ौदा कार ऋण शून्य प्रक्रिया शुल्क के साथ  से शुरू होने वाली एक विशेष ब्याज दर की शुरुआत की है जिसमें 60 आधार अंकों तक की छूट है और जिन विद्यार्थियों ने देश के चयनित शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश लिया हैए उन्हें बिना संपार्श्विक प्रतिभूति के भी ऋण मंजूर किया जाएगा। बड़ौदा वैयक्तिक ऋण भी 80 आधार अंकों तक की छूटए शून्य प्रोसेसिंग शुल्क और 20 लाख रुपये तक की उच्च ऋण सीमा के साथ 10ण्10ः प्रति वर्ष की ब्याज दर से शुरू हो रहा है। बैंक ने वैयक्तिक और कार ऋण में ब्याज की एक फ़िक्स्ड दर का विकल्प पेश किया है और उधारकर्ता अब ब्याज की फ़िक्स्ड और फ्लोटिंग दर में से किसी एक को चुन सकते हैं। 
उल्लेखनीय है कि बैंक ऑफ़ बड़ौदा में ऋणों पर ब्याज की गणना दैनिक रिड्यूसिंग बैलेंस विधि पर की जाती हैए न कि मासिक रिड्यूसिंग बैलेंस विधि पर जिससे यह उधारकर्ताओं के लिए अधिक किफायती हो जाता है। इसके अलावाए बैंक ने बंधक.आधारित ऋण प्रक्रिया के लिए विभिन्न शहरों में 112 रिटेल आस्ति प्रक्रिया केंद्र ;आरएपीसीद्ध स्थापित किए हैं। 
बैंक ने अपने ग्राहकों के लाभ के लिए बचत खातों की एक श्रृंखला भी पेश की है। इनमें एक लाइफटाइम शून्य बैलेंस खाता . बॉब लाइट बचत खाताय  16 से 25 वर्ष के विद्यार्थियों के लिए एक शून्य शेष बचत खाता . बॉब ब्रो बचत खाताए पूरे परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किया गया एक पारिवारिक बचत खाता . मेरा परिवार मेरा बैंक  बॉब परिवार खाता और बड़ौदा एनआरआई पावरपैक खाता  शामिल है। बैंक ने बॉब एसडीपी ;सिस्टमैटिक डिपॉजिट प्लानद्ध की शुरुआत भी की है जो कि एक आवर्ती जमा योजना है। त्यौहारों की अवधि के दौरान इन बचत खातों का शुभारंभ कई लाभों और रियायतों के साथ किया गया है। 
बैंक ऑफ़ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी  देबदत्त चंद ने कहा हम अभी से ही कार की बिक्री और क्रेडिट कार्ड खर्च जैसे हाइ फ्रिक्वेन्सी संकेतकों के साथ मांग में तेजी के शुरुआती संकेत देख रहे हैं। बैंक ऑफ़ बड़ौदा त्यौहारी अभियान बॉब के संग त्योहार की उमंग  बचत खातों ऋण क्रेडिट और डेबिट कार्ड के लिए आकर्षक पेशकशों को अपने साथ लेकर आया है। हमारे डिजिटल प्लेटफॉर्म की सुविधा के साथ ये आकर्षक त्यौहारी ऑफर लोगों के लिए त्यौहारी सीजन को और भी अधिक फायदेमंद और आनंददायक बना देंगे जिससे मांग में पर्याप्त वृद्धि होगी। 
बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा इस त्यौहारी सीजन में बैंक ऑफ़ बड़ौदा डेबिट और क्रेडिट कार्ड और ईएमआई ऑफर पर भी आकर्षक एक्सक्लूसिव ऑफर और छूट की पेशकश की गई है। बैंक ने इलेक्ट्रॉनिक्सए कंज्यूमर ड्यूरेबल्स ट्रैवलए फूड फैशन मनोरंजन लाइफस्टाइलए ग्रॉसरी और स्वास्थ्य जैसी श्रेणियों में अग्रणी ब्रांडों के साथ करार किया है।
 
बैंक ऑफ़ बड़ौदा का डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म विभिन्न प्रकार के ऋणों तक पहुंचने का एक त्वरित और सुविधाजनक माध्यम प्रदान करता है। बैंक के मौजूदा और नए दोनों ग्राहक बॉब वर्ल्ड मोबाइल बैंकिंग ऐप नेट बैंकिंग या बैंक ऑफ़ बड़ौदा की वेबसाइट के माध्यम से आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

Popular posts from this blog

बच्चों को देश हित के लिए शारीरिक विकास आवश्यक - शिवम तिवारी

आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक  सत्य प्रकाश तिवारी  द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...

टॉपर बच्चों को प्रशास्त्री पत्र देकर किया गया सम्मानित -अशोक श्रीवास्तव

आजमगढ़ ई-शान पब्लिक स्कूल, रोहुआ, मुस्तफाबाद, आजमगढ़ में रिपोर्ट कार्ड एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्लेग्रुप से नौंवीं तथा ग्यारहवीं के छात्रों को वार्षिक रिपोर्ट कार्ड तथा प्रशस्ति-पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवल से किया गया। स्कूल के निदेशक श्री अशोक कुमार श्रीवास्तव ने अपने वक्तव्य में कहा कि वार्षिक रिपोर्ट कार्ड छात्रों का साल भर का परिणाम होता है इसी से उनको आगे की कक्षा में जाने का अवसर मिलता है। साथ ही सभी छात्रा-छात्राओं को बधाई देते हुए आगे की कक्षा में मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के प्रधानाचार्य श्री रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव जी ने सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को धन्यवाद दिए। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक विषय के अध्यापक सूर्यमन राम ने किया। अंत में स्कूल के उप-प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार मिश्रा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर ई-शान परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। 

उत्कर्ष सिंह की सफलता पर खुशी का माहौल

आजमगढ़ शहर के रैदोपुर निवासी डॉक्टर आर बी सिंह के सुपुत्र उत्कर्ष सिंह सिंह अपने प्रारम्भिक शिक्षा कक्षा 10 तक ज्योति निकेतन स्कूल एटलस पोखरा आजमगढ़ से इंटरमीडिएट की शिक्षा विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज दिल्ली के उपरांत एमबीबीएस में रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज बरेली में दाखिला लिए ।जिसमें अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं ।उसके बाद उन्होंने उसके बाद एमएस एमडी करने के लिए अच्छी प्लानिंग बनाकर मेहनत से तैयारी की ,जिससे नीट की परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर संजय गांधी पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट लखनऊ में एमडी एनेस्थीसिया में प्रवेश मिला। उनके इस खुशी से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उत्कर्ष सिंह ने बताया कि अच्छी सफलता प्राप्त करने के लिए सही ढंग से प्लानिंग बनाकर एकाग्रचित होकर अध्ययन किया जाए तो सफलता अवश्य मिलेगी इसके लिए अच्छे गुरु जन का मार्गदर्शन एवं माता-पिता का आशीर्वाद है  उनकी इस सफलता पर दोस्त मित्र सगे संबंधियों के बधाई बधाई दे रहे हैं कि आगे और अच्छा करें। रिपोर्ट  सत्यम राय