आजमगढ़ शहर के मातबर गंज के निकट कोतवाली के सामने साड़ी घर के नये शोरूम का भव्य शुभारंभ पूजा पाठ कर शुरू हुआ। तत्पश्चात इंद्रावती देवी ने शोरूम का फीता काट कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में इस तरह का अच्छा प्रतिष्ठान नहीं होने के कारण लोग दूर जाकर खरीदारी करते थे अब इस शोरूम में सभी साड़ी, लहंगा चुन्नी ,सूट ,बनारसी साड़ी, सिल्क, सिंथेटिक इत्यादि सभी रेंज के अच्छी साड़ियां उपलब्ध है। इस शोरूम में ग्राहकों को सुविधा के लिए सभी रेंज की साड़ियां सूट उपलब्ध है जो भी अच्छा होगा उसे ग्राहकों को अवश्य दिया जाएगा इस अवसर सजींव गुप्ता, राजीव गुप्ता,विवेक गुप्ता ,विजय गुप्ता,इत्यादि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...