Skip to main content

आयुर्वेद अपनाने की सलाह दिए प्रोफेसर तोमर*

आजमगढ़शिवालिक आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज बिजरवां, बनकट मे बी.ए.एम.एस. प्रथम वर्ष के 2023-24 के नवागन्तुक छात्र / छात्राओं का शिष्यपनयन संस्कार का आयोजन संस्थान के चेयरमैन डा० अशोक कुमार सिंह के अध्यक्षता में आयोजित किया गया । जिसके मुख्य अतिथि प्रो०डा०जी.एस.तोमर जी एवं विशिष्ठ अतिथि डा० अवधेश कुमार सिंह कुलपति महायोगी गूरू गोरखनाथ विश्विविद्यालय गोरखपुर एवं एस. डी. एम  सगड़ी अतुल कुमार गुप्ता के उपस्तिथि में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम मुख्य अतिथि डा० प्रो० तोमर जी ने आयुर्वेद चिकित्सा की उपयोगिता एवं आयुर्वेद पद्धति के अपनाने की सलाह दी। विशिष्ठ अतिथि कुलपति महायोगी गुरू गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर ने भी आयुर्वेद पद्धति से चिकित्सा एवं निदान के सम्बन्ध में विस्तार से छात्र / छात्राओं को अवगत कराया । कार्यक्रम के अन्त संस्थान के चेयरमैन कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों का सम्मान एवं धन्यवाद व्याख्यान करते हुए नवगन्तुक छात्र /छात्राओं आयुर्वेदिक पद्धति का अध्ययन कर चिकित्सा पद्धति की सलाह दी। कार्यक्रम में संस्थान के सचिव प्रो० रामजी सिंह कार्यक्रम सम्मिलित सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन किया कार्यक्रम में संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी डी.के. चौबे जी एवं संस्थान समस्त अध्यापकगण / चिकित्सकगण डा०वेद प्रकाश सिंह जी, प्रो०अनिल कुमार सिंह, डा० विनोद कश्यप जी, डा० विभूति मिश्रा , डा० चन्द्रमौली सिंह जी ,डा ० चन्दन कुमार गुप्ता जी, डा०ऐमन एखलाक अन्सारी, एवं अन्य चिकित्सकगण उपस्थिति थे। कार्यक्रम का आयोजन डा ० योगिता जैन एवं डा० विशालक्क्षी के निर्देशन में भव्य तरीके से आयोजित किया गया।
रिपोर्ट  सत्यम राय 

Popular posts from this blog

बच्चों को देश हित के लिए शारीरिक विकास आवश्यक - शिवम तिवारी

आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक  सत्य प्रकाश तिवारी  द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...

टॉपर बच्चों को प्रशास्त्री पत्र देकर किया गया सम्मानित -अशोक श्रीवास्तव

आजमगढ़ ई-शान पब्लिक स्कूल, रोहुआ, मुस्तफाबाद, आजमगढ़ में रिपोर्ट कार्ड एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्लेग्रुप से नौंवीं तथा ग्यारहवीं के छात्रों को वार्षिक रिपोर्ट कार्ड तथा प्रशस्ति-पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवल से किया गया। स्कूल के निदेशक श्री अशोक कुमार श्रीवास्तव ने अपने वक्तव्य में कहा कि वार्षिक रिपोर्ट कार्ड छात्रों का साल भर का परिणाम होता है इसी से उनको आगे की कक्षा में जाने का अवसर मिलता है। साथ ही सभी छात्रा-छात्राओं को बधाई देते हुए आगे की कक्षा में मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के प्रधानाचार्य श्री रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव जी ने सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को धन्यवाद दिए। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक विषय के अध्यापक सूर्यमन राम ने किया। अंत में स्कूल के उप-प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार मिश्रा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर ई-शान परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। 

उत्कर्ष सिंह की सफलता पर खुशी का माहौल

आजमगढ़ शहर के रैदोपुर निवासी डॉक्टर आर बी सिंह के सुपुत्र उत्कर्ष सिंह सिंह अपने प्रारम्भिक शिक्षा कक्षा 10 तक ज्योति निकेतन स्कूल एटलस पोखरा आजमगढ़ से इंटरमीडिएट की शिक्षा विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज दिल्ली के उपरांत एमबीबीएस में रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज बरेली में दाखिला लिए ।जिसमें अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं ।उसके बाद उन्होंने उसके बाद एमएस एमडी करने के लिए अच्छी प्लानिंग बनाकर मेहनत से तैयारी की ,जिससे नीट की परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर संजय गांधी पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट लखनऊ में एमडी एनेस्थीसिया में प्रवेश मिला। उनके इस खुशी से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उत्कर्ष सिंह ने बताया कि अच्छी सफलता प्राप्त करने के लिए सही ढंग से प्लानिंग बनाकर एकाग्रचित होकर अध्ययन किया जाए तो सफलता अवश्य मिलेगी इसके लिए अच्छे गुरु जन का मार्गदर्शन एवं माता-पिता का आशीर्वाद है  उनकी इस सफलता पर दोस्त मित्र सगे संबंधियों के बधाई बधाई दे रहे हैं कि आगे और अच्छा करें। रिपोर्ट  सत्यम राय