आजमगढ़ मुंबई में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का 105 वां स्थापना दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया। इसका लाइव प्रसारण पूरे देश में एक साथ प्रसारित किया गया। इसी क्रम में आजमगढ़ के पंचवटी गार्डन में भी यूनियन बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्र प्रमुख वी बी सहाय जी के नेतृत्व में 105 वीं स्थापना दिवस के लाइव प्रसारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आजमगढ़ जिले के यूनियन बैंक के समस्त शाखायों के अधिकारी एवम कर्मचारी परिवार संग उपस्थित हुऐ। कार्यक्रम में यूनियन बैंक के ग्राहकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन एल डी एम पवन मिश्रा जी द्वारा किया गया।
रिर्पोट सत्यम राय