आजमगढ़ ई- शान पब्लिक स्कूल रोहुआ, मुस्तफाबाद, में हॉफ मैराथन दौड़ का आ योजन किया गया। मैराथन दौड़ यूनियन बैंक गोसाईं की बाजार से प्रारम्भ होकर ई-शान कैम्पस में पूरी हुई। ई-शान पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अशोक श्रीवास्तव ने झण्डा दिखाकर मैराथन रवाना किया। अपने उद्बोधन में श्रीवास्तव ने कहा कि पढ़ाई के लिए स्वास्थ्य का भी सही होना अतिआवश्यक है, और ई-शान के बच्चे मानसिक ही नहीं शारिरिक भी मजबूत हैं। छात्रों की मैराथन में अतुल यादव कक्षा-10 प्रथम स्थान, सुमित यादव कक्षा-12 द्वितीय स्थान तथा शिवम कन्नौजिया कक्षा-11 तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा छात्राओं की मैराथन में रागिनी कक्षा-9 प्रथम स्थान, रोनम कक्षा-12 द्वितीय स्थान तथा अंशिका सरोज तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मैराथन की सफलता में प्रशासन का बड़ा योगदान रहा। इस अवसर पर ई-शान परिवार के डिप्टी डायरेक्टर - दिव्यांश श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य- के0 के0 सरन, उपप्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार मिश्रा, कोऑर्डीनेटर के0 एस0 उपाध्याय सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।
आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...