आजमगढ़ श्रीविश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस के पूर्व अध्यक्ष व जिला भूमि संरक्षण अधिकारी पद से अवकाशप्राप्त 81 वर्षीय रविंद्र नाथ सिंह का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। उन्होंने अपने पैतृक आवासआजमगढ़ के रामनगर गांव, पवई में अंतिम सांस ली। उनके सुपुत्रअतुल कुमार सिंह प्रशासनिक अधिकारी व दो पुत्रियां है। श्री सिंह सामाजिक व्यक्तित्व जो सभी के सुख दुख में खड़ा रखते थे उन्होंने अपने क्षेत्र में जो शिक्षा की जो अलख जगाई वह आज बड़ी ऊंचाई पर पहुंच गई है जिसमें हजारों बच्चे शिक्षा ग्रहण कर अपने भविष्य उज्जवल कर रहे हैं ।वही सैकडों लोग रोजगार से जुड़े हुए हैं उनके किए गए कार्य को कभी बुलाया नहीं जा सकता है उनकी कमी हमेशा क्षेत्र में खलेगी।
आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...